• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

March 3, 2024
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

July 11, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

जब किशोर कुमार ने मिथुन के लिए गाने से कर लिया था इनकार, निजी रिश्ते से जुड़ा था मामला

July 11, 2026
जावेद जाफरी का खुलासा: टैलेंट के बावजूद ग्रुपिज्म ने रोका स्टार बनने का रास्ता

जावेद जाफरी का खुलासा: टैलेंट के बावजूद ग्रुपिज्म ने रोका स्टार बनने का रास्ता

July 11, 2026
नितिन गडकरी

नितिन गडकरी बोले- हाइड्रोजन है भविष्य का ईंधन, देश के 10 मार्गों पर शुरू हुआ परीक्षण

July 11, 2026
आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह

आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह

July 11, 2026
भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में निसान, 2027 तक हो सकती है लॉन्च

भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में निसान, 2027 तक हो सकती है लॉन्च

July 11, 2026
मानसून में चमकती त्वचा के लिए 7 असरदार घरेलू नुस्खे

मानसून में चमकती त्वचा के लिए 7 असरदार घरेलू नुस्खे

July 11, 2026
वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने के फायदे, जानें सही नियम

वास्तु शास्त्र: घर के मुख्य द्वार पर मोरपंख लगाने के फायदे, जानें सही नियम

July 11, 2026
आज का राशिफल : 11 जुलाई 2026

आज का राशिफल : 11 जुलाई 2026

July 11, 2026
अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 10, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब अगली सुनवाई का इंतजार

July 10, 2026
एनडीए में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब, बोलीं- कोई सच्चाई नहीं

एनडीए में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब, बोलीं- कोई सच्चाई नहीं

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 3, 2024
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
10 दिनों में 12 राज्यों का दौरा और 29 कार्यक्रम, BJP की सूची जारी होने के बाद मिशन मोड में PM मोदी

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने शनिवार को अपने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर आधिकारिक तौर पर लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कमर कस ली है। पीएम मोदी भी आगामी चुनाव को लेकर अब मिशन मोड में जनता के बीच उतरने की तैयारी में हैं।

अगले 10 दिनों में 29 कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। इस दौरान वह देश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 29 कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू और कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे।

आदिलाबाद से करेंगे यात्रा की शुरुआत

पीएम मोदी अपनी यात्रा की शुरुआत चार मार्च को तेलंगाना के आदिलाबाद से करेंगे। इस दौरान वह 56 हजार करोड रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान आदिलाबाद में एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे।

चेन्नई में करेंगे सार्वजनिक रैली को संबोधित

पीएम मोदी चार मार्च को ही तमिलनाडु की भी यात्रा करेंगे, जहां वह कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत एक सरकारी कंपनी-भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का दौरा करेंगे। चेन्नई की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी एक सार्वजनिक रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद जाएंगे।

पांच मार्च को इन राज्यों में जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी पांच मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी का दौरा करेंगे। इस दरौन वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री संगारेड्डी में एक सार्वजनिक बैठक को भी संबोधित करेंगे। तेलंगाना के बाद प्रधानमंत्री ओडिशा जाएंगे, जहां वह चंडीखोल, जाजपुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह चांदीखोल में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। ओडिशा के बाद वह सीधे पश्चिम बंगाल जाएंगे।

 

6 मार्च को पश्चिम बंगाल और बिहार जाएंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री मोदी छह मार्च को पश्चिम बंगाल के कोलकाता रहेंगे। इस दौरान वह कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पीएम मोदी बिहार के बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करने के लिए बिहार जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी सात मार्च को श्रीनगर में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखने के लिए जम्मू-कश्मीर की यात्रा करेंगे। 8 मार्च को प्रधानमंत्री असम की यात्रा से पहले पीएम मोदी दिल्ली में राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार के वितरण समारोह में भाग लेंगे।

 

9 मार्च को इन राज्यों का दौरा करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री 9 मार्च को अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। अरुणाचल प्रदेश से प्रधानमंत्री असम जाएंगे, जहां वह असम के जोरहाट में लाचित बरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पीएम मोदी जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।

10 मार्च को जाएंगे UP

असम के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की यात्रा करेंगे, जहां वह सिलीगुड़ी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीए मोदी 10 मार्च को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे। उत्तर प्रदेश की अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी आजमगढ़ में विभिन्न परियोजनाओं को देशवासियों को समर्पित करेंगे।

 

11 और 12 मार्च को कहां रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी 11 मार्च को दिल्ली के पूसा में नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी से संबंधित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 11 मार्च को ही द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम को पीएम मोदी डीआरडीओ के एक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। 12 मार्च को प्रधानमंत्री गुजरात के साबरमती की यात्रा करेंगे। हालांकि, बाद में वह जैसलमेर जिले के पोखरण का दौरा करने के लिए राजस्थान जाएंगे। पीएम मोदी अपने दौरे का अंत 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात और असम में तीन सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ करेंगे।

Previous Post

स्पेनिश महिला के साथ दरिंदगी करने वाले 4 आरोपी दबोचे, 3 अब भी फरार

Next Post

 इच्छाएं आकाश के समान अनंत : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post
 इच्छाएं आकाश के समान अनंत : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

 इच्छाएं आकाश के समान अनंत : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास
  • जब किशोर कुमार ने मिथुन के लिए गाने से कर लिया था इनकार, निजी रिश्ते से जुड़ा था मामला
  • जावेद जाफरी का खुलासा: टैलेंट के बावजूद ग्रुपिज्म ने रोका स्टार बनने का रास्ता
  • नितिन गडकरी बोले- हाइड्रोजन है भविष्य का ईंधन, देश के 10 मार्गों पर शुरू हुआ परीक्षण
  • आईटीआर रिफंड को लेकर करदाताओं की बढ़ी चिंता, प्रोसेसिंग में देरी बनी वजह
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In