• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 10, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब अगली सुनवाई का इंतजार

July 10, 2026
एनडीए में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब, बोलीं- कोई सच्चाई नहीं

एनडीए में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब, बोलीं- कोई सच्चाई नहीं

July 10, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन भंग, याचिकाकर्ता ने न्यायाधीशों के साथ की अभद्रता

July 10, 2026
दिल्ली से शेख हसीना का तीखा हमला, चुनावी दौर में बांग्लादेश की राजनीति उबाल पर

शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में स्वदेश लौटकर करेंगी सरेंडर

July 10, 2026
पुराना चेक बाउंस मामला: राहत नहीं मिलने पर राजपाल यादव तिहाड़ जेल पहुंचे

चेक बाउंस मामले में अभिनेता राजपाल यादव को तीन महीने की जेल

July 10, 2026
आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

आईवीएफ सेवाओं की होगी समीक्षा, महिला आयोग ने गठित किया विशेषज्ञ पैनल

July 10, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

लगातार हार से टीम इंडिया पर संकट, ओलंपिक 2026 की डायरेक्ट एंट्री खतरे में

July 10, 2026
ममता बनर्जी

ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

July 10, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार

July 10, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

July 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर सरकार का बड़ा अपडेट, सप्लाई को लेकर स्थिति साफ

July 10, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 10 जुलाई को भी कीमतें स्थिर; ग्राहकों को राहत

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

शत्रु कौन है?’ विषय को आचार्यश्री ने किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 10, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन विश्व भारती परिसर में बने भव्य एवं विशाल सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अधिशास्ता, अखण्ड परिव्राजक, महातपस्वी, शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने शुक्रवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में आज के निर्धारित विषय ‘शत्रु कौन है?’ को वर्णित करते हुए कहा कि भगवान गौतम व मुनि केशी कुमार श्रमण के मध्य हुई वार्ता के दौरान मुनि कुमार श्रमण केशी से प्रश्न किया कि आप इतने शत्रुओं से घिरे हुए हो, फिर आप अपराभूत लग रहे हो तो आपने उन शत्रुओं पर विजय कैसे प्राप्त की है?
उन्होंने फरमाते हुए कि एक को मैंने जीत लिया तो पांच पर विजय प्राप्त हो गई। पांच पर विजय प्राप्त कर ली तो मानों दस पर विजय प्राप्त हो गई। दस प्रकार के शत्रुओं को जीतकर सभी शत्रुओं पर विजय प्राप्त किया जा सकता है। पुनः प्रश्न किया गया कि शत्रु कौन होता है? उत्तर प्रदान किया गया कि एक आत्मा जो न जीती हुई हो, वह शत्रु होती है। एक आत्मा शत्रु होती है तो उसके परिवार में चार कषाय, पांच इन्द्रियां भी शत्रु के समान ही होती हैं। इनको ज्ञात विधा के अनुसार जीत कर ही आगे बढ़ा जा सकता है। जब आत्मा को जीत लिया जाए तो चित्त में समाधि रह सकती, शांति रह सकती है। आत्मा को जीत लिया जाए, कषायों को परास्त कर लिया जाए और इन्द्रियों का संयम हो जाए तो अपार चित्त समाधि रह सकती है। यह बहुत बड़ी साधना होती है।
कषायों पर विजय प्राप्त करना बहुत बड़ी बात होती है। आदमी हो अथवा साधु, जहां तक संभव हो कषायों को जीतने का प्रयास करना चाहिए। कषाय विजय बहुत उच्च कोटि की साधना हो सकती है। पूर्ण विजय न भी हो, तो भी आदमी को जितना संभव हो सके, कषायों को जीतने और वीतरागता की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। साधु में सरलता, विनय का भाव हो, अहंकार का भाव न हो।
आदमी जो भी कार्य करे, उसमें पूर्ण रूप से ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए। चलना हो तो चलने में ही पूरा ध्यान रखने का प्रयास हो। भोजन करना हो तो भोजन में ही ध्यान रखने का प्रयास करना चाहिए। साधु को किसी भी स्थिति में धैर्य रखने का प्रयास करना चाहिए। सभी प्राणियों के प्रति मैत्री का भाव हो। आहार का संयम भी रखने का प्रयास होना चाहिए।
साधु को अपनी वाणी का संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। साधु ही नहीं आदमी को भी जहां तक संभव हो सके अपनी वाणी का संयम रखने का प्रयास करना चाहिए। इस प्रकार साधना होती है तो कषाय, इन्द्रिय आदि शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त की जा सकती है। आत्मा पर विजय प्राप्त होना आगे की बात हो सकती है, लेकिन जितना संभव हो सके, अपने इन्द्रियों पर संयम रखने का प्रयास होना चाहिए। जितना संभव हो सके, कषाय विजय करने का प्रयास होना चाहिए। सेवा लेने वाला में समता का भाव हो और सेवा देने वाले में भी समता, शांति का भाव हो तो सेवा का कार्य भी अच्छा हो सकता है। इस प्रकार न जीती हुई आत्मा, कषायों से युक्त आत्मा और अनियंत्रित इन्द्रियां शत्रु के समान हैं। इसलिए जितना संभव हो सके, कषायों पर विजय प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए। क्रोध, मान, माया, लोभ को कम करने, इन्द्रियों को जीतने का प्रयास करना चाहिए।
Previous Post

खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब अगली सुनवाई का इंतजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अजीत मन, कषायों व इन्द्रियों पर हो नियंत्रण का प्रयास : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
  • खान सर की अग्रिम जमानत पर फैसला टला, अब अगली सुनवाई का इंतजार
  • एनडीए में जाने की अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया जवाब, बोलीं- कोई सच्चाई नहीं
  • सुप्रीम कोर्ट में अनुशासन भंग, याचिकाकर्ता ने न्यायाधीशों के साथ की अभद्रता
  • शेख हसीना का बड़ा ऐलान, दिसंबर में स्वदेश लौटकर करेंगी सरेंडर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In