• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

परिवार में रहे संस्कारों का पारावार : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

March 8, 2025
हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति

April 29, 2026
श्रीलंका ने बांग्लादेश को धूल चटाई, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा

April 29, 2026
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 17.69% वोटिंग

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान

April 29, 2026
रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना

April 29, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी

April 29, 2026
पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

पाकिस्तान में भारत-विरोधी तत्वों का ‘द एंड’ कौन कर रहा है?

April 29, 2026
दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

दिल्ली में बिहार के युवक की हत्या पर बवाल, मांझी के बयान से सियासी विवाद

April 29, 2026
पाकिस्तान की स्थिति तनावपूर्ण, सीमा पर जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ध्यान

अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर फिर भड़का तनाव

April 29, 2026
एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

एससीओ बैठक के इतर राजनाथ सिंह की द्विपक्षीय वार्ता, मध्य एशिया से बढ़ा रक्षा संबंध

April 29, 2026
ट्रंप

ट्रम्प प्रशासन का बड़ा फैसला: राष्ट्रीय विज्ञान बोर्ड के सभी सदस्य बर्खास्त

April 29, 2026
किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

किंग चार्ल्स तृतीय का अमेरिकी कांग्रेस में संबोधन, राजनीतिक हिंसा की कड़ी निंदा

April 29, 2026
ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

ओपेक से यूएई का बाहर निकलना: भारत के लिए संभावित राहत

April 29, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, April 29, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

परिवार में रहे संस्कारों का पारावार : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री की मंगल सन्निधि में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 8, 2025
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
गांधीधाम:जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के ग्यारहवें अनुशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, अहिंसा यात्रा प्रणेता आचार्यश्री महाश्रमणजी वर्तमान में गुजरात के कच्छ जिले में स्थित गांधीधाम में विराजमान हैं। भारत का पश्चिमी समुद्र तटीय क्षेत्र समुद्रीय व्यापार से जुड़ा हुआ है। नित्य प्रति व्यापार आदि कार्यों से जुड़े रहने वाले लोग युगप्रधान आचार्यश्री के विराजमान होने से आध्यात्मिकता का धन संचय करने में लगे हुए हैं।
शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अमर पंचवटी के परिसर में बने ‘महावीर आध्यात्मिक समवसरण’ में अन्य श्रद्धालुओं के साथ तेरापंथ समाज की श्राविका समाज की विशेष उपस्थिति थी। कार्यक्रम के प्रारम्भ में तेरापंथ महिला मण्डल-गांधीधाम की महिलाओं ने गीत का संगान किया। तदुपरान्त साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने समुपस्थित जनमेदिनी को पावन प्रतिबोध प्रदान किया।
महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमणजी ने अपनी अमृतवाणी का रसपान कराते हुए कहा कि श्रमण संघ चार रूपों वाला होता है। साधु, साध्वी, श्रावक और श्राविका। साधु-साध्वी श्रमण संघ के अंग तो हैं कि श्रावक-श्राविका को भी श्रमण संघ के अंग बताए गए हैं। अर्हत्, तीर्थंकर तीर्थ की स्थापना करने वाले होते हैं। श्रावक-श्राविकाओं को साधु समाज के लिए माता-पिता के रूप में माना गया है। गोचरी-पानी आदि मंे तो श्राविका समाज का कितना योगदान होता है। आज का विषय भी ‘हमारी संस्कृति-हमारा परिवार’ है। परिवार में संस्कृति कैसे रहे और वह सुरक्षित रहे, इसका ध्यान देना आवश्यक है। संस्कृति की सुरक्षा में साहित्य की बहुत विशेष भूमिका होती है। साहित्य के पठन से भी संस्कृति प्रवर्धमान रह सकती है। संस्कृति कह लें अथवा संस्कार कह लें दोनों में अभिन्नत्व जैसा हो सकता है। परिवार, जिसमें संस्कारों का पारावार हो। संस्कारों को मजबूत बनाने में बाइयों, माताओं का बड़ा योगदान हो सकता है। बच्चों की एक स्कूल तो उसकी मां हो सकती है, उसके पिता हो सकते हैं। बच्चों में अच्छे संस्कारों का वपन मां के द्वारा किया जा सकता है।
परिवार संस्कारयुक्त और संस्कृतियुक्त हो, इसमें बाइयों का बहुत योगदान हो सकता है। अच्छा संस्कार मिलता हो तो माता-पिता का थोड़ा कड़ा रूख भी कल्याणकारी हो सकता है। आदमी छदमस्थ है, उसके जीवन में अवगुण भी हो सकते हैं, लेकिन संस्कारों के बोध से अवगुणों का अल्पीकरण और सद्गुणों और संस्कार का विकास हो सकता है।
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस भी है। दुनिया में पुरुषों का महत्त्व है तो महिलाओं की अपनी उपयोगिता और महत्ता हो सकती है। आज दिन महिलाओं के लिए अनेक कार्यक्रम आदि का निमित्त बन सकता है। तेरापंथ समाज में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल है। हमारे साध्वीप्रमुखा और अन्य साध्वियों का महिला समाज का अधिक निकटता रह सकती है। इस संस्था की कितने ब्रांच हैं। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियां भी बहुत हैं। इनके द्वारा तेरापंथ समाज की महिलाओं को विकास करने का अवसर मिला है। महिलाओं की आध्यात्मिक शक्ति का विकास हो और उन शक्तियों का आध्यात्मिक उपयोग भी होता रहे। तेरापंथ परंपरा में उन्नीसवें तीर्थंकर मल्लीनाथ भगवान को महिला के रूप में स्वीकार किया गया है। महिला मण्डल है, कन्या मण्डल है, बेटी तेरापंथ की के नाम से भी एक उपक्रम चल रहा है। महिलाओं में आध्यात्मिक, तात्त्विक विकास होता रहे। बच्चों में अच्छे संस्कार और पुरुषों में भी अच्छा संयम का क्रम रहे, इसके लिए महिलाएं जितना प्रयास कर सकें, उन्हें करने का प्रयास करना चाहिए। इस दिन महिला जाति को कुछ चिंतन करने, नया करने का अवसर हो सकता है। धार्मिक साधना जीवन में बढ़ती रहे, जीवन में किसी के आध्यात्मिक-धार्मिक उपकार का प्रयास होता रहे। महिला समाज उन्नति की दिशा में आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर गांधीधाम की विधायक श्रीमती मालतीबेन माहेश्वरी ने आचार्यश्री के दर्शन करने के उपरान्त अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी।
Previous Post

सेना प्रमुख ने पाकिस्तान-चीन-बांग्लादेश गठजोड़ पर जताई चिंता

Next Post

टैरिफ विवाद: ट्रंप के बयान पर भारत में बढ़ी सियासी हलचल

Next Post
जयराम रमेश

टैरिफ विवाद: ट्रंप के बयान पर भारत में बढ़ी सियासी हलचल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हरदोई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण, उत्तर प्रदेश को मिली नई गति
  • श्रीलंका क्रिकेट में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में दोपहर 1 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
  • रूस के सहयोग से बांग्लादेश की पहली परमाणु ऊर्जा परियोजना
  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव: 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In