• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राजगोपाल चिदंबरम

प्रख्यात भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम का निधन

January 4, 2025
2026 बंगाल चुनाव: भबानीपुर में ममता बनर्जी vs सुवेंदु अधिकारी

बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप

May 2, 2026
प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन

May 2, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी

May 2, 2026
सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण

May 2, 2026
निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच

May 2, 2026
मतदाता सूची विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने कहा— प्रक्रिया में देरी बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने मतगणना सर्कुलर पर नहीं लगाया रोक

May 2, 2026
दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

दल बदल के बाद पंजाब में सियासी घमासान, संदीप पाठक पर दो एफआईआर

May 2, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के दाम: शहरों में जारी हुए नए रेट, घरेलू उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल कीमतों में अलग रुख: शेल ने बढ़ाए दाम, सरकारी कंपनियां स्थिर

May 2, 2026
8 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस, बराक सिस्टम से युक्त आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल  2.

8 ब्रह्मोस मिसाइलों से लैस, बराक सिस्टम से युक्त आईएनएस महेंद्रगिरि नौसेना में शामिल 2.

May 2, 2026
ईरान पर 2–3 हफ्तों में बड़े हमले की चेतावनी, डोनाल्ड ट्रंप का कड़ा रुख

अमेरिका में सियासी तूफान, ट्रंप के बयान पर बढ़ा विवाद

May 2, 2026
ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

ईरान संकट के बीच नाटो में दरार गहराई, अमेरिका का जर्मनी से 5000 सैनिकों को वापस बुलाने का निर्णय

May 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

प्रख्यात भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम का निधन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2025
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
राजगोपाल चिदंबरम

File Photo

डेस्क:साल 1974 और 1998 में भारत के परमाणु परीक्षणों में अहम भूमिका निभाने वाले प्रख्यात भौतिक विज्ञानी राजगोपाल चिदंबरम का शनिवार को निधन हो गया। परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) ने इसकी जानकारी दी। मुंबई के जसलोक अस्पताल में उनका निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। डीएई की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘हम अत्यंत दुख के साथ सूचित करते हैं कि प्रख्यात भौतिक विज्ञानी और भारत के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों में से एक डॉ. राजगोपाल चिदंबरम का शुक्रवार देर रात (चार जनवरी 2025) तीन बजकर 20 मिनट पर निधन हो गया। भारत की वैज्ञानिक और रणनीतिक क्षमताओं में डॉ. चिदंबरम के अद्वितीय योगदान और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उनके दूरदर्शी नेतृत्व को हमेशा याद किया जाएगा।’’

वर्ष 1936 में जन्मे चिदंबरम चेन्नई के प्रेसीडेंसी कॉलेज और बेंगलुरु स्थित भारतीय विज्ञान संस्थान के पूर्व छात्र थे। चिदंबरम ने भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (2001-2018), भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के निदेशक (1990-1993), परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष और भारत सरकार के सचिव, डीएई (1993-2000) समेत कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवाएं दीं। उन्होंने 1994 से 1995 तक अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया।

चिदंबरम ने भारत की परमाणु क्षमताओं को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने 1974 में देश के पहले परमाणु परीक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और 1998 में पोखरण-2 परमाणु परीक्षण के दौरान परमाणु ऊर्जा विभाग की टीम का नेतृत्व किया। उनके योगदान ने भारत को वैश्विक मंच पर एक परमाणु शक्ति के रूप में स्थापित किया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘विश्वस्तरीय भौतिक विज्ञानी के रूप में डॉ. चिदंबरम के उच्च दाब भौतिकी, क्रिस्टल विज्ञान और पदार्थ विज्ञान के क्षेत्र में अनुसंधान ने वैज्ञानिक समुदाय की समझ को विकसित करने में काफी मदद की। इन क्षेत्रों में उनके अग्रणी कार्य ने भारत में आधुनिक पदार्थ विज्ञान अनुसंधान की नींव रखी।’’ इसमें कहा गया कि डॉ. चिदंबरम ने ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और सामरिक आत्मनिर्भरता जैसे क्षेत्रों में पहल की तथा अनेक परियोजनाओं का संचालन किया, जिससे भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिदृश्य में उल्लेखनीय प्रगति हुई।

चिदंबरम ने भारत में सुपर कंप्यूटर के स्वदेशी विकास की पहल करने तथा राष्ट्रीय ज्ञान नेटवर्क की संकल्पना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस नेटवर्क ने देश भर के अनुसंधान और शैक्षणिक संस्थानों को जोड़ा। बयान के अनुसार, राष्ट्र के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के प्रबल समर्थक चिदंबरम ने ग्रामीण प्रौद्योगिकी कार्य समूह और ‘सोसाइटी फॉर इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन एंड सिक्योरिटी’ जैसे कार्यक्रम स्थापित किए तथा भारत के वैज्ञानिक प्रयासों में ‘‘सुसंगत तालमेल’’ पर जोर दिया।

चिदंबरम को 1975 में पद्म श्री और 1999 में पद्म विभूषण सहित कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उन्हें कई विश्वविद्यालयों से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी और वह प्रतिष्ठित भारतीय एवं अंतरराष्ट्रीय विज्ञान अकादमियों के शोधार्थी थे। डीएई के सचिव अजीत कुमार मोहंती ने चिदंबरम के निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा, ‘‘डॉ. चिदंबरम विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी थे, जिनके योगदान ने भारत की परमाणु क्षमता और रणनीतिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाया। उनका निधन वैज्ञानिक समुदाय और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।’’

डीएई ने कहा कि चिदंबरम को ‘‘एक अग्रणी, प्रेरणादायक नेता और अनगिनत वैज्ञानिकों एवं इंजीनियरों के लिए एक समर्पित मार्गदर्शक’’ के रूप में याद किया जाएगा। इसने कहा, ‘‘दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।’’

Previous Post

एसबीआई की नई योजनाएं: हर घर लखपति और एसबीआई पैट्रन्स

Next Post

बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवान शहीद

Next Post
सेना का ट्रक खाई में गिरा

बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरा, दो जवान शहीद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बंगाल के फाल्टा में डर का माहौल: टीएमसी पर घर जलाने की धमकी का आरोप
  • प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के चेयरमैन
  • महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को कप्तानी
  • सम्यक् ज्ञान, दर्शन व चारित्र की आराधना में सहयोगी बनती है भाषा : महातपस्वी महाश्रमण
  • निचले क्रम का तूफान: ससेक्स की चौंकाने वाली वापसी ने पलटा मैच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In