• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन

प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन

June 15, 2024
शशि थरूर

लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है

April 18, 2026
प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70

April 18, 2026
महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत

April 18, 2026
कंगना रनौत

कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”

April 18, 2026
अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस हुए निराश

अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर

April 18, 2026
आईपीओ

रिलायंस जियो का आईपीओ करीब, मई में हो सकता है अहम कदम

April 18, 2026
टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

टाटा टियागो का नया अवतार जल्द, भारतीय बाजार में फिर मचेगा हलचल

April 18, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

बैंकों ने सोना–चांदी के आयात ऑर्डर रोके, सप्लाई बाधित होने की आशंका

April 18, 2026
सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

सीमाओं के पार सफर: 56 देशों में भारतीयों को वीज़ा-फ्री प्रवेश का लाभ

April 18, 2026
अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

अक्षय तृतीया: धन और सौभाग्य पाने के लिए करें ये पवित्र अर्पण

April 18, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 18 अप्रैल 2026

April 18, 2026
मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

मानव जीवन रूपी मूल पूंजी को करें वृद्धिंगत : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

April 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, April 18, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन

भुसावलवासियों ने अपने आराध्य का किया भावभीना अभिनंदन

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
June 15, 2024
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन
प्रसिद्ध भुसवाल नगरी में तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण का मंगल शुभागमन

भुसावल, जलगांव (महाराष्ट्र) : सतपुड़ा पर्वतश्रेणी तथा दक्कन के पठरी भाग के अजंता पहाड़ी शृंखला के मध्य ताप्ती नदी के तट पर स्थित महाराष्ट्र के जलगांव जिले का मुख्य नगर भुसावल। यह नगर रेलनगरी के नाम भी जाना जाता है, तथा भौगोलिक दृष्टि से भुसावल शहर के केले व कपास की खेती के लिए काफी प्रसिद्ध है। ऐसे भुसावल नगरी में शनिवार को जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, मानवता के मसीहा आचार्यश्री महाश्रमणजी अपनी धवल सेना के साथ आध्यात्मिकता की गंगा प्रवाहित करने के लिए पधारे तो भुसावलवासियों ने मानवता के मसीहा का भव्य स्वागत किया।

शनिवार को प्रातः शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमणजी ने कुर्हे (पानाचे) से गतिमान हुए। पुनः ग्राम के भीतर पधार कर गुरुदेव ने जैन भवन में मंगल पाठ प्रदान किया। भुसावल के उत्साही श्रद्धालु विहार से पूर्व ही अपने आराध्य की सन्निधि में पहुंच गए थे। भुसावलवासी अपने आराध्य के आगमन से अति आनंदित नजर आ रहे थे। चारों ओर उत्साह छाया हुआ था। नगर में लगे होर्डिंग्स व बैनर श्रद्धालुओं की भावनाओं को दर्शा रहे थे। जगह-जगह बनी रंगोलियां भी बनाई गयी थीं। जैसे ही आचार्यश्री ने भुसावल नगर की सीमा में पावन प्रवेश किया, श्रद्धालुओं ने बुलंद जयघोष के साथ अपने आराध्य का अभिनंदन किया। इस दौरान स्थानीय आमदार श्री संजय सावकरे भी स्वागत में उपस्थित हुए। मार्ग में बियानी मिलिट्री स्कूल प्रांगण में पधार कर गुरुदेव ने प्रबंधकों को सुभाशीष प्रदान किया। भव्य स्वागत जुलूस के साथ आचार्यश्री महाश्रमणजी भुसावल नगरी में स्थित तेरापंथ भवन में पधारे।

तेरापंथ भवन के निकट संतोषी माता बहुद्देशीय हॉल में मुख्य प्रवचन कार्यक्रम का समायोजन हुआ। युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने उपस्थित जनता को पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि आदमी जीवन जीता है। जीवन जीने के लिए भोजन, पानी, श्वास के लिए हवा, कपड़े, मकान, शिक्षा, चिकित्सा आदि अनेक प्रकार की आवश्यकताएं होती हैं। जीवन जीने की अनेक क्रियाएं करना होता है। पारिवारिक जीवन, सामाजिक जीवन, संघीय जीवन के रूप में इतना व्यवहार जहां चलता है, वहां पाप कर्मों का बंध न हो, इसका महत्त्वपूर्ण उपाय है कि आदमी अनासक्त रहे। पद्म पत्र जल में रहते हुए भी जल से निर्लिप्त रहता है, उसी प्रकार आदमी जगत में रहते हुए भी पदार्थों का उपयोग करते हुए भी आदमी अनासक्ति का अभ्यास रखे तो वह पाप कर्मों के बंधन से काफी बच सकता है।

आदमी भोजन करता है, उसमें भी आसक्ति और आकर्षण होता है तो वहां भी बंधन है और यदि मोह, आकर्षण और आसक्ति नहीं तो वहां बंधन से बचा जा सकता है। आदमी आसक्ति के साथ भोजन करता है तथा साधु केवल शरीर को चलाने के लिए अनासक्ति की भाव से आहार करता है तो वह पाप कर्मों से बच सकता है। साधु के भीतर अनासक्ति और संयम है तो वह पापों से बच सकता है।

आसक्ति की भावना ही पाप कर्मों का बंध कराने वाली होती है। आदमी को अधिक आसक्ति से बचने और अनासक्ति की साधना करने का प्रयास करे तो यह पाप कर्मों के बंधन से बचने का अच्छा उपाय हो सकता है। जिस प्रकार धाय माता बालक की सेवा-सुश्रुषा करती है, किन्तु मन में यह भाव रखती है कि बालक मेरा नहीं है। उसी प्रकार आदमी अपने परिवार का भरण-पोषण करते हुए, समाज के दायित्वों का निर्वहन करते हुए भी अनासक्ति की चेतना का विकास करने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके आदमी को मोह की चेतना से बचने का प्रयास करना चाहिए। मोह के वशीभूत होकर आदमी चोरी, झूठ, बेईमानी, हिंसा हत्या में जा सकता है। इन सभी पापों के मूह में मोह, लोभ ही होता है। इसलिए आदमी को इससे बचने का प्रयास करना चाहिए। अनासक्ति की चेतना का विकास हो। आदमी के जीवन में धार्मिकता, ध्यान, योग की चेतना का विकास हो। अध्यात्म की साधना में अनासक्ति की साधना का बड़ा महत्त्व होता है। साधु को तो अनासक्त रहना ही चाहिए, साथ ही गृहस्थ भी भौतिक दुनिया में रहते हुए भी जीतना संभव हो सके, आसक्ति से बचते हुए अनासक्ति की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने भुसावलवासियों को पावन आशीष प्रदान करते हुए कहा कि आज भुसावल आए हुए हैं। यहां के लोगों में खूब धार्मिकता की भावना बनी रहे। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री मनसुखलाल सेठिया ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम में साध्वीप्रमुखा विश्रुतविभाजी ने भी भुसावलवासियों को उत्प्रेरित किया।

संसारपक्ष में भुसावल से संबद्ध साध्वी सन्मतिप्रभाजी व मुनि सिद्धकुमारजी ने अपने हृदयोद्गार व्यक्त किए। आचार्यश्री ने दोनों चारित्रात्माओं को पावन आशीर्वाद प्रदान किया। स्थानीय तेरापंथी सभा के मंत्री श्री रविन्द्र निमाणी, तेरापंथ महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती मंजूश्री छाजेड़, श्री सोमेश सांखला, स्थानकवासी समाज की ओर से श्री अतुल तातेड़ व बालिका दिव्या निमाणी ने अपनी श्रद्धाभिव्यक्ति दी। ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी प्रस्तुति दी। तेरापंथ कन्या मण्डल व तेरापंथ किशोर मण्डल ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति दी। तेरापंथ की बेटियों व तेरापंथ समाज ने अपने-अपने गीत का संगान किया।

Previous Post

केजरीवाल के किस वीडियो पर सख्त हुआ कोर्ट, तुरंत सब जगह से डिलीट करने को कहा

Next Post

गोतस्करों ने गौरक्षक को मार दी गोली, मेवात में बढ़ा तनाव; तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post
रांची में मॉर्निंग वॉक पर निकले आजसू नेता को अपराधियों ने मारी गोली

गोतस्करों ने गौरक्षक को मार दी गोली, मेवात में बढ़ा तनाव; तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • लोकसभा में रुका बिल, थरूर का वार—यह सियासी जीत है
  • प्रणवी उर्स की शानदार शुरुआत, जॉबर्ग लेडीज़ ओपन में 3-अंडर 70
  • महिला क्रिकेट का नया अध्याय: किगाली में चैलेंज ट्रॉफी की शुरुआत
  • कंगना रनौत का खुलासा: “मेरे खिलाफ हुई थी संगठित बदनामी, मुझे ‘चुड़ैल’ तक कहा गया”
  • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ पर सोशल मीडिया का फैसला: कहीं हंसी, कहीं डर
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In