• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पवार

पवार फैमिली में सुलह की चर्चाएं तेज

January 2, 2025
भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात

May 6, 2026
ट्रंप लूला

ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला

May 6, 2026
भारत-जमैका संबंधों को नई गति, जयशंकर की उच्चस्तरीय वार्ता

भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर

May 6, 2026
हिमाचल में चुनावी घमासान, सुप्रीम कोर्ट ने खींची अंतिम रेखा

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश

May 6, 2026
चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द

May 6, 2026
24 वर्ष बाद इंग्लैंड में उतरेगी भारतीय टीम, एकता कप में कड़ी चुनौती

भारतीय फुटबॉल को नई पहचान देने की तैयारी, एआईएफएफ ने शुरू की देशव्यापी परामर्श प्रक्रिया

May 6, 2026
राजा शिवाजी में सितारों की भारी-भरकम फीस, फिल्म बनी चर्चा का विषय

‘राजा शिवाजी’ के लिए बड़े सितारों ने छोड़ी फीस, रितेश देशमुख का खुलासा

May 6, 2026
अमिताभ बच्चन ने जताया अफसोस, बताया क्या चीजें उन्होंने समय पर नहीं सीखी

सम्मान या असहजता? अमिताभ बच्चन ने बताया क्यों नहीं पसंद पैर छूना

May 6, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त से पहले बड़ा अपडेट, किसानों के लिए जरूरी सूचना

May 6, 2026
एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

एमएसएमई और एविएशन सेक्टर को राहत: ₹18,100 करोड़ की क्रेडिट गारंटी योजना को मंजूरी

May 6, 2026
भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

भारत के रियल एस्टेट निवेश में 37% की जोरदार बढ़ोतरी, घरेलू पूंजी बनी विकास की रीढ़

May 6, 2026
नतीजे नहीं, नजरिया बदलिए—बच्चों को समझदारी से संभालें

बच्चों के साथ व्यवहार: वे तीन मौके जब गुस्सा नहीं, समझ जरूरी है

May 6, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

पवार फैमिली में सुलह की चर्चाएं तेज

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 2, 2025
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
पवार

File Photo

डेस्क:राजनीति में कुछ भी अकारण या अनायास नहीं होता। किसी के बयान के भी मायने होते हैं और उसके पीछे कई बाहर गहरी रणनीति भी छिपी होती है या फिर भविष्य के कुछ संकेत होते हैं। महाराष्ट्र की पवार फैमिली के बीच एक साल से ज्यादा वक्त तक चली वार के बाद अब सुलह को लेकर आ रहे बयानों के भी संकेत ही निकाले जा रहे हैं। डिप्टी सीएम अजित पवार की मां ने पहले एकता की बात कही और कहा कि वह चाहती हैं कि उनके बेटे और शरद पवार अब साथ मिलकर राजनीति करें। फिर बारी अजित खेमे के ही प्रफुल्ल पटेल की थी, जिन्होंने शरद पवार को लेकर यहां तक कह दिया कि वह तो हमारे लिए देवता जैसे हैं। उन्होंने कहा कि हम राजनीतिक मतभेदों के चलते अलग हुए, लेकिन हमारे दिलों में शरद पवार के लिए उतना ही सम्मान है, जो पहले था।

एक तरफ अजित पवार की मां आशा ताई का बयान और फिर प्रफुल्ल पटेल की ओर से शरद पवार को देवता बताया जाना अनायास नहीं है। इसके मायने हैं, जो निकाले जा रहे हैं। महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चाएं जोरों पर हैं कि क्या पवार फैमिली के दोनों खेमों में एकता हो सकती है। दरअसल इसकी शुरुआत अजित पवार खेमे से नहीं बल्कि शरद पवार गुट से ही हुई थी। बीते साल 14 दिसंबर को शरद पवार की पार्टी के विधायक और रिश्ते में उनके पोते रोहित पवार की मां सुनंदा का बयान आया था। सुनंदा पवार का कहना था कि यह जरूरी है कि अजित पवार और शरद पवार एक हो जाएं। राज्य और परिवार के लिए यह अच्छी बात होगी। इस तरह शरद पवार खेमे से ही एकता की पहल की गई थी, जिसे अजित पवार गुट ने भी मजबूती से उठाया है।

महाराष्ट्र और एनसीपी की राजनीति को समझने वाले मानते हैं कि इन बयानों के पीछे अंदरखाने पक रही खिचड़ी है। दरअसल दोनों गुट भविष्य की राजनीति के लिए एकता चाहते हैं और पूरी संभावना है कि शरद पवार की इसमें हामी है। शरद पवार के एकता चाहने के भी कई कारण हैं। वह 84 वर्ष के हो चुके हैं और अगले विधानसभा चुनाव तक उनकी आयु 90 के करीब होगी। उनकी बेटी सुप्रिया सुले भले ही लगातार बारामती से सांसद चुनी जा रही हैं, लेकिन वह कोई जननेता नहीं बन सकी हैं। ऐसे में शरद पवार के बिना कैसे सुप्रिया सुले आगे बढ़ेंगी। यह चिंता की बात होगी। माना जा रहा है कि इसीलिए शरद पवार भतीजे के ही साथ आगे बढ़ना चाहते हैं। इससे पार्टी मजबूत रहेगी और परिवार के भी सभी लोगों के लिए संभावना बनी रहेगी।

विधानसभा चुनाव में शरद पवार की पार्टी को करारा झटका लगा है, जबकि अजित पवार की पार्टी 41 विधायक जिताने में सफल रही। इस तरह शरद पवार खेमे को सूबे की सियासत में झटका लगा है। वहीं भाजपा के लिए भी यह एकता फायदेमंद होगी। लोकसभा में शरद पवार के सांसदों की ताकत उसे मिल जाएगी, जबकि विधानसभा में भी मामला एकतरफा जैसा हो जाएगा। अब तक अजित पवार या शरद पवार ने आधिकारिक तौर पर एकता को लेकर कुछ नहीं कहा है, लेकिन माना जा रहा है कि परिवार और नेताओं से ऐसे बयान दिलाकर पहले माहौल बनाया जा रहा है। इसके बाद कभी भी उचित मौका देखकर साथ आने की पहल हो सकती है।

Previous Post

गौतम गंभीर ने टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम विवाद की रिपोर्ट्स को खारिज किया

Next Post

बांग्लादेश कोर्ट का फैसला: चिन्मय दास को झटका

Next Post
चिन्मय दास

बांग्लादेश कोर्ट का फैसला: चिन्मय दास को झटका

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • भारत-वियतनाम संबंधों को नई मजबूती: एनएसए अजीत डोभाल ने राष्ट्रपति टो लाम से की मुलाकात
  • ब्राज़ील-अमेरिका शिखर वार्ता: संप्रभुता और रणनीतिक हितों पर अडिग लूला
  • भारत–जमैका संबंधों को नई उड़ान, 3 अहम समझौतों पर मुहर
  • सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने को कैबिनेट की मंजूरी, 33 से 37 होंगे न्यायाधीश
  • चोट ने छीना मौका, लक्ष्य सेन का छलका दर्द
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In