• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
राहुल गांधी

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला: एमपीपीएससी विवाद और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई

January 3, 2025
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश

पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
बरेली छावनी में देश विरोधी नारे लगाने का मामला, पीस कमेटी सदस्य सहित दो गिरफ्तार

बरेली छावनी में देश विरोधी नारे लगाने का मामला, पीस कमेटी सदस्य सहित दो गिरफ्तार

May 4, 2026
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना

May 4, 2026
कैलास मानसरोवर

मानसरोवर यात्रा पर नया विवाद: लिपुलेख मार्ग को लेकर नेपाल ने जताई आपत्ति

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

राहुल गांधी का भाजपा पर हमला: एमपीपीएससी विवाद और छात्रों के अधिकारों की लड़ाई

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2025
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
राहुल गांधी

File Photo

डेस्क:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC एमपीपीएससी) की परीक्षा से जुड़े विवाद को लेकर आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ पार्टी देश के युवाओं का भविष्य मिटा रही है। राहुल ने यह दावा भी किया कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ने के साथ ही लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, ‘भाजपा भारत के युवाओं का बिल्कुल एकलव्य जैसा अंगूठा काट रही है, उनका भविष्य मिटा रही है।’ उन्होंने दावा किया कि सरकारी भर्ती में विफलता बड़ा अन्याय है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘पहले तो भर्ती नहीं निकलती। भर्ती निकल जाए तो परीक्षा समय पर नहीं होती। परीक्षा हो तो पेपर लीक करवा दिए जाते हैं। जब युवा न्याय मांगते हैं तब उनकी आवाज को बेरहमी से कुचला जाता है। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश और बिहार की घटनाओं के बाद अब मध्यप्रदेश में एमपीपीएससी में हुई गड़बड़ी का विरोध कर रहे 2 छात्रों को जेल में डाल दिया गया है। वो भी तब जब मुख्यमंत्री ने खुद छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार ने छात्रों के भरोसे को तोड़ा है और लोकतांत्रिक प्रणाली का गला घोंटा है।

‘अधिकार की लड़ाई में हम छात्रों के साथ’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘छात्रों के अधिकार की लड़ाई में हम उनके साथ हैं। भाजपा को किसी कीमत पर देश के युवाओं के हक की आवाज दबाने नहीं देंगे।’ मध्य प्रदेश में आंदोलन करने वाले अभ्यर्थियों का दावा है कि एमपीपीएससी के 700 पदों की भर्ती निकालने के वादे के विपरीत केवल 158 पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पिछले दिनों लोक सेवा परीक्षाओं में धांधली का आरोप भी लगाया था। एमपीपीएससी उनके आरोपों को खारिज कर चुकी है। वहीं, बिहार लोक सेवा आयोग की 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा को रद्द करने की मांग हो रही है। इसे लेकर जन स्वराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का गांधी मैदान में आमरण अनशन जारी है। शुक्रवार को पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने अपने समर्थकों के साथ पटना सचिवालय हाल्ट पर रेल पटरियों पर धरना दिया।

Previous Post

सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत 185 पर ऑलआउट:स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 9/1

Next Post

दिल्ली में भाजपा सरकार का ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ वादा पूरा, 1600 गरीबों को मिले शानदार फ्लैट

Next Post
दिल्ली में भाजपा सरकार का ‘जहां झुग्गी-वहां मकान’ वादा पूरा, 1600 गरीबों को मिले शानदार फ्लैट

दिल्ली में भाजपा सरकार का 'जहां झुग्गी-वहां मकान' वादा पूरा, 1600 गरीबों को मिले शानदार फ्लैट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
  • पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी
  • पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश
  • यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा
  • भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In