नई दिल्ली:कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखे तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं।
राहुल ने की ट्रक की सवारी
कांग्रेस नेता ट्रक की सवारी करते नजर आए। राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी का ट्रक की सवारी वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने अपने ट्विटर अकाउंट में पोस्ट किया गया है। उन्होंने लिखा कि ट्रक ड्राइवर की समस्याओं को जानने के लिये उनके बीच पहुंच जाना और फिर उनके साथ एनएच-1 पर ट्रक की सवारी करते हुए उनसे बातें करना, ये सिर्फ राहुल गंधी ही कर सकते हैं। कमाल करते हैं आप राहुल जी।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

