डेस्क: सरकार ने सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने और आधुनिकीकरण के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। यह निर्णय मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुआ। रक्षा खरीद परिषद ने 1,44,716 करोड़ रुपये की 10 पूंजी खरीद प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई। इन सौदों का 99 प्रतिशत हिस्सा भारत में ही डिजाइन, विकसित और निर्मित होगा।
प्रमुख प्रस्तावों में सेना के टैंक बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल्स (FRCV) की खरीद शामिल है। FRCV उन्नत गतिशीलता, सभी इलाकों में कार्य करने की क्षमता, बहुस्तरीय सुरक्षा, और सटीक आग नियंत्रण से लैस मुख्य युद्धक टैंक है। इसके अलावा, एयर डिफेंस फायर कंट्रोल रडार और फॉरवर्ड रिपेयर टीम के उपकरणों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है, जिससे सशस्त्र बलों की मरम्मत और युद्धक क्षमता में सुधार होगा।
भारतीय तट रक्षक की क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भी तीन प्रमुख खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें खराब मौसम में उड़ान भरने में सक्षम डोर्नियर-228 विमान और उन्नत तकनीक के अपतटीय गश्ती जहाज शामिल हैं, जो तटरक्षक बल की निगरानी और आपदा राहत क्षमताओं को मजबूत करेंगे।
बैठक के अंत में रक्षा मंत्री ने हाल ही में दिवंगत हुए भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक राकेश पाल को याद किया। उनकी याद में एक मिनट का मौन रखा गया और उनके योगदान के लिए सम्मान व्यक्त किया गया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
