• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
रोहित-विराट के संन्यास पर क्या बोले राठौर, गिल-जायसवाल को लेकर...

रोहित-विराट के संन्यास पर क्या बोले राठौर, गिल-जायसवाल को लेकर…

July 16, 2024
जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर

June 16, 2026
CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा

June 16, 2026
‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’

June 16, 2026
G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान

June 16, 2026
जीव का लक्षण है उपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण

June 16, 2026
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

रोहित-विराट के संन्यास पर क्या बोले राठौर, गिल-जायसवाल को लेकर…

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
रोहित-विराट के संन्यास पर क्या बोले राठौर, गिल-जायसवाल को लेकर...

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौर को अच्छे से पता है कि आने वाले समय में टीम इंडिया को ट्रांजिशन (बदलाव) के मुश्किल दौर का सामना करना है। राठौर ने हालांकि यह भी कहा कि टीम इंडिया के पास जिस तरह से युवा खिलाड़ी हैं, उससे टीम को बदलाव के दौर से निपटने में सक्षम है। इस दौरान इस पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने यह भी कहा कि हालांकि बदलाव के दौर नियंत्रित तरीके से धीरे-धीरे होना चाहिए। विराट कोहली और रोहित शर्मा फिलहाल वनडे इंटरनेशनल और टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे लेकिन अगले कुछ सालों में बदलाव का दौर आएगा जब ये अपने करियर के अंतिम चरण में होंगे।

विक्रम राठौर ने पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘रोहित और विराट की क्षमता के खिलाड़ियों की जगह लेना कभी आसान नहीं होता।’ उन्होंने कहा, ‘हाल में (रविवार को) जिंबाब्वे के खिलाफ संपन्न सीरीज हमें संकेत देती है कि भविष्य में टी20 टीम कैसी दिखेगी। लेकिन टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में उस स्थिति तक पहुंचने के लिए हमारे पास अब भी कुछ साल हैं।’ विक्रम ने कहा, ‘मैं इसे लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं। हमारे पास भारतीय क्रिकेट में बहुत गहराई है। बहुत सारे प्रतिभाशाली और कुशल खिलाड़ी हैं जो सामने आ रहे हैं। हमें बस यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बदलाव नियंत्रित तरीके से हो। इसे धीरे-धीरे करने की जरूरत है।’

विक्रम राठौर को लगता है कि जब तक रोहित और कोहली सभी फॉर्मेट को अलविदा कहेंगे तब तक युवा सितारे अच्छी तरह से स्थापित हो जाएंगे जो अगले 10 सालों के लिए टीम का केंद्र बन जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि तब तक शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी खुद को स्थापित कर लेंगे और बदलाव को आसान बना देंगे।’ राठौर ने कहा, ‘वनडे इंटरनेशनल फॉर्मेट में भी हमारे पास श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल और हार्दिक पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो जिम्मेदारी निभाने को तैयार हैं।’

गिल और जायसवाल होंगे आने वाले समय में रोहित-विराट जैसे धाकड़

जिस तरह कोहली और रोहित ने एक दशक से ज्यादा समय तक भारतीय बल्लेबाजी के बोझ को अपने कंधों पर उठाया उसी तरह अगला दशक गिल और जायसवाल का हो सकता है। विक्रम राठौर ने कहा, ‘कई बेहतरीन खिलाड़ी आ रहे हैं, लेकिन ये दोनों लंबे समय तक तीनों फॉर्मेट में खेलने के लिए तैयार हैं। आने वाले सालों में ये दोनों भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बनने जा रहे हैं।’ राठौर पिछले तीन सालों में द्रविड़ के लिए एक बेहतरीन सलाहकार रहे हैं और जब वे कहते हैं कि रिंकू सिंह एक अच्छे टेस्ट बल्लेबाज बनेंगे तो यह बात वजनदार लगती है।

Previous Post

शत्रुघ्न से आशा पारेख की थी अनबन, बोलीं- प्रेस में दिया था अपमानजनक बयान

Next Post

मैं 16 महीनों से बंद हूं…; सुप्रीम कोर्ट ने सुनी सिसोदिया की बात, ईडी सीबीआई से मांगा जवाब

Next Post
मैं 16 महीनों से बंद हूं…; सुप्रीम कोर्ट ने सुनी सिसोदिया की बात, ईडी सीबीआई से मांगा जवाब

मैं 16 महीनों से बंद हूं...; सुप्रीम कोर्ट ने सुनी सिसोदिया की बात, ईडी सीबीआई से मांगा जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जी-7 समिट में मोदी और ट्रंप की मुलाकात, वैश्विक कूटनीति पर नजर
  • CM से तब तक ना मिलेंगे, जब तक… सिख मंत्रियों ने खोला भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा
  • ‘जिन्हें जाना है, जाएं’: उद्धव ठाकरे की बागियों को दो टूक- ‘मेरा वक्त फिर आएगा’
  • G7 अब दुनिया नहीं चलाता… कनाडाई PM ने किया भारत की ताकत का खुलकर गुणगान
  • लुंचन के प्रति जागरूक रहे साधु : सिद्ध साधक आचार्यश्री महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In