डेस्क:प्राइमरी मार्केट में एक और कंपनी का आईपीओ दस्कत देने जा रहा है। निवेशकों के पास Savy Infra IPO पर दांव लगाने का मौका है। यह आईपीओ 21 जुलाई को खुल जाएगा। रिटेल निवेशक 23 जुलाई तक इस एसएमई आईपीओ पर दांव लगा सकते हैं। आईपीओ के जरिए कंपनी 58.32 लाख शेयर जारी करेगी। शेयरों का अलॉटमेंट 24 जुलाई को प्रस्तावित है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग एनएसई एसएमई में 28 जुलाई को हो सकती है।
क्या है प्राइस बैंड?
Savy Infra IPO का प्राइस बैंड 114 रुपये से 120 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से एक रिटेल निवेशक को कम से कम 2,88,000 रुपये का दांव लगाना होगा।
ग्रे मार्केट में क्या है कंपनी की स्थिति
इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। आज यानी 15 जुलाई को आईपीओ ग्रे मार्केट में जीरो रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। अब देखना होगा कि जीएमपी में आने वाले समय में कोई सुधार होता है या नहीं।
Savy Infra IPO का साइज 69.98 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 58.32 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी।
किसके लिए कितना हिस्सा रहेगा आरक्षित
क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बिडर्स के लिए अधिकतम 50 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। वहीं, रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। एनआईआई की बात करें तो इनके लिए कम से कम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।
क्या करती है कंपनी?
Savy Infra रोड, इंफ्रा प्रोजेक्ट के लिए फाउंडेशन बनाती है। इसके लिए कंपनी पुराने बिल्डिंग्स को भी गिराती है। कंपनी ट्रांसपोर्ट के लिए किराये का ट्रक इस्तेमाल करती है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

