• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संजय निररुपम ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

संजय निरुपम को पार्टी से निकालेगी कांग्रेस? ‘एक सीट’ के लिए उद्धव सेना के खिलाफ खोला है मोर्चा

April 3, 2024
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

संजय निरुपम को पार्टी से निकालेगी कांग्रेस? ‘एक सीट’ के लिए उद्धव सेना के खिलाफ खोला है मोर्चा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in महाराष्ट्र, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
संजय निररुपम ने अपनी ही सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

File Photo

मुंबई:कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई पार्टी नेता संजय निरुपम को निष्कासित करने का प्रस्ताव तैयार कर रही है। निरुपम पिछले दिनों लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे को लेकर इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टी शिव सेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के खिलाफ लगातार हमलावर हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी इकाई इसी से नाराज है। अब उन्हें निकालने का प्रस्ताव दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को भेजा जाएगा और पार्टी की अनुशासन समिति अंतिम फैसला लेगी।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला राज्य कांग्रेस समिति की एक बैठक में लिया गया। समिति ने चुनाव से पहले निरुपम को पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची से भी हटाने पर जोर दिया। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने कहा, ”हमने उन्हें स्टार प्रचारक के तौर पर हटा दिया है और उनके बयानों को लेकर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है।” संसद के दोनों सदनों के पूर्व सांसद रह चुके संजय निरुपम उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी पर निशाना साध रहे हैं।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा 17 उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने शनिवार को कहा था कि उनकी पार्टी को मुंबई में सीटों के लिए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि शिवसेना (यूबीटी) कांग्रेस के समर्थन के बिना एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है। इस सप्ताह की शुरुआत में शिवसेना (यूबीटी) ने 17 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी और कहा था कि वह महाराष्ट्र में कुल 22 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इनमें से चार सीटें मुंबई में हैं।

इस पूरे विवाद की जड़ मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट है। निरुपम खुद इस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने अमोल कीर्तिकर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह सीट वर्तमान में शिवसेना के गजानन कीर्तिकर के पास है, जिन्होंने 2019 के चुनाव में निरुपम को हराया था। शिवसेना के अलग होने के बाद गजानन कीर्तिकर एकनाथ शिंदे के साथ हो गए।

अब उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने उनके बेटे अमोल को सीट से मैदान में उतारा है। गजानन कीर्तिकर ने अब कहा है कि वह अपने बेटे के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ेंगे। समझा जाता है कि भाजपा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ सीट साझा करने के समझौते के तहत वहां अपना उम्मीदवार उतारना चाहती है।

इससे पहले निरुपम ने कहा था, ‘‘कांग्रेस को शिवसेना (यूबीटी) के दबाव में नहीं आना चाहिए क्योंकि उद्धव ठाकरे नीत पार्टी कांग्रेस के समर्थन के बिना एक भी सीट जीतने की स्थिति में नहीं है।’’ कांग्रेस की मुंबई इकाई के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ‘‘शिवसेना (यूबीटी) मुंबई में छह में से पांच सीटें लेने के लिए कांग्रेस पर दबाव बना रही है। लेकिन कांग्रेस को इस तरह के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह कांग्रेस के खिलाफ है और यह शहर में पार्टी को खत्म करने की साजिश है।’’ उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस विवादित निर्वाचन क्षेत्रों में दोस्ताना मुकाबले पर विचार कर रही है तो वह इसके लिए तैयार हैं।

 

 

Previous Post

‘देश की जनता मोये-मोये कर देगी’, राजनाथ सिंह का विपक्ष पर तंज

Next Post

मालेगांव मुकदमे की सुनवाई में शामिल नहीं हुईं प्रज्ञा ठाकुर, कोर्ट ने जमकर की खिंचाई; घर जाएगी टीम

Next Post
साध्वी प्रज्ञा

मालेगांव मुकदमे की सुनवाई में शामिल नहीं हुईं प्रज्ञा ठाकुर, कोर्ट ने जमकर की खिंचाई; घर जाएगी टीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In