• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
संजय राउत

संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की, गढ़चिरौली विकास की सराहना

January 3, 2025
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश

पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
सैन्य तनाव के बीच ट्रंप का सतर्क रुख: ईरान में हत्याएं और फांसी रुक गई

ट्रंप ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ की घोषणा की, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग देने का दावा

May 4, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का सख्त रुख: नेपाल के लिपुलेख दावे को बताया निराधार

May 4, 2026
जेएमएम का महागठबंधन से किनारा, बिहार में अकेले मैदान में

हेमंत सोरेन की राष्ट्रपति से अपील: जनगणना 2027 में शामिल हो ‘सरना धर्म कोड’

May 4, 2026
राजस्थान में मानसून की वापसी: झमाझम बारिश से राहत, जलभराव और यातायात बाधित

आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट: उत्तर भारत के कई राज्य प्रभावित

May 4, 2026
बरेली छावनी में देश विरोधी नारे लगाने का मामला, पीस कमेटी सदस्य सहित दो गिरफ्तार

बरेली छावनी में देश विरोधी नारे लगाने का मामला, पीस कमेटी सदस्य सहित दो गिरफ्तार

May 4, 2026
ओटावा में उग्र नारे और तिरंगा अपमान, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति

कनाडा ने खालिस्तानी चरमपंथ को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा माना

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर महाराष्ट्र

संजय राउत ने देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की, गढ़चिरौली विकास की सराहना

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 3, 2025
in महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
संजय राउत

File Photo

डेस्क:महाराष्ट्र की सियासत में एक दिलचस्प तस्वीर देखने को मिली है। पानी पी-पीकर भाजपा को कोसने वाले शिवसेना (UBT) के नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किए गए अच्छे कार्यों के लिए सीएम की उन्होंने प्रशंसा की है। राउत ने विशेष रूप से गढ़चिरौली जिले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित है, लेकिन अगर नक्सलवादी आत्मसमर्पण करके संविधान के रास्ते पर चलते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा।

राउत ने आगे कहा कि गढ़चिरौली में बेरोजगारी और गरीबी एक गंभीर समस्या है। देवेंद्र फडणवीस इसे सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं। फडणवीस ने वहां एक “स्टील सिटी” बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिससे महाराष्ट्र की प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। संजय राउत ने इस पहल का स्वागत किया और कहा कि यह राज्य के विकास में फडणवीस का यह कदम सहायक होगा।

इससे पहले शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय के जरिए इसी मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस की सराहना की गई थी। सामना ने लिखा था- ‘सामना ने लिखा था- जब मंत्रिमंडल के कई मंत्री मलाईदार महकमों और विशेष जिले के ही पालकमंत्री पद के लिए अड़े बैठे हुए थे, मुख्यमंत्री फडणवीस गढ़चिरौली पहुंचे और उस नक्सल प्रभावित जिले में विकास के एक नए पर्व की शुरुआत की। जब पूरा देश नए साल के स्वागत और जश्न में मगन था तब मुख्यमंत्री फडणवीस ने नए साल का पहला दिन गढ़चिरौली में बिताया। सिर्फ बिताया ही नहीं, बल्कि कई विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन किया। यदि मुख्यमंत्री ने जो कहा वह सच है तो यह न केवल गढ़चिरौली, बल्कि कहना होगा कि यह पूरे महाराष्ट्र के लिए सकारात्मक होगा। यदि मुख्यमंत्री फडणवीस ने इसे करके दिखाने का निर्णय लिया है तो यह खुशी की बात है। नक्सलवाद भारतीय समाज पर एक कलंक है।’

केंद्र सरकार दो साल तक नहीं चलेगी: संजय राउत

आपको बता दें कि आज से सिर्फ एक ही दिन पहले शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें संदेह है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार 2026 तक दो साल भी चल पाएगी या नहीं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर उनका संदेह हकीकत में बदल गया तो महाराष्ट्र भी प्रभावित होगा और महाराष्ट्र के साथ-साथ अन्य राज्यों में भी बदलाव होने की संभावना है।

संजय राउत ने कहा, “मुझे संदेह है कि केंद्र सरकार 2026 के बाद बचेगी या नहीं। मुझे लगता है कि मोदी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएंगे और एक बार केंद्र सरकार अस्थिर हो गई, तो इसका असर महाराष्ट्र पर भी पड़ेगा।”

Previous Post

बलिया डबल मर्डर केस: आरोपी शिवम राय एनकाउंटर में गिरफ्तार

Next Post

सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत 185 पर ऑलआउट:स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 9/1

Next Post
भारत ऑस्ट्रेलिया

सिडनी टेस्ट के पहले दिन भारत 185 पर ऑलआउट:स्टंप्स तक ऑस्ट्रेलिया 9/1

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर
  • एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत
  • पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी
  • पाँच राज्यों में विधानसभा चुनावों की मतगणना जारी, आज आएगा जनता का जनादेश
  • यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In