• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
आचार्यश्री

संवर की साधना से गुणस्थानों का ग्राफ बढ़ता है ऊपर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 16, 2025
शशि थरूर

शशि थरूर की नसीहत—अनावश्यक विवाद से बचें, कूटनीतिक संयम जरूरी

April 27, 2026
माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप

माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप

April 27, 2026
बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप

बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप

April 27, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

लग्जरी बनाम सादगी: दिल्ली की राजनीति में फिर छिड़ा ‘शीशमहल’ विवाद

April 27, 2026
सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच

सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच

April 27, 2026
“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

“बड़ा मौका हाथ से निकल गया” – अमीषा पटेल का ‘तेरे नाम’ को लेकर खुलासा

April 27, 2026
असरानी से प्रेरित होकर अन्नू कपूर ने जताई अपनी अंतिम इच्छा

अन्नू कपूर ने तोड़ा चुप्पी, ‘सात खून माफ’ विवाद पर दी सफाई

April 27, 2026
गांव से राष्ट्रीय कैंप तक: ओम कुमार यादव की हॉकी में नई पहचान

गांव से राष्ट्रीय कैंप तक: ओम कुमार यादव की हॉकी में नई पहचान

April 27, 2026
मुंबई ने महिला टी२० लीग के लिए लोगो का अनावरण किया, २ मई को होगा खिलाड़ी ऑक्शन

मुंबई ने महिला टी२० लीग के लिए लोगो का अनावरण किया, २ मई को होगा खिलाड़ी ऑक्शन

April 27, 2026
बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: आज से शुरू हो रहा सीमित बैंकिंग सप्ताह, जानें पूरा शेड्यूल

बैंक ग्राहकों के लिए अलर्ट: आज से शुरू हो रहा सीमित बैंकिंग सप्ताह, जानें पूरा शेड्यूल

April 27, 2026
सरकारी बैंक से निजी हाथों तक: आईडीबीआई विनिवेश की रफ्तार तेज

बैंक कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, समय से पहले शुरू होगी वेतन वृद्धि की प्रक्रिया

April 27, 2026
मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान, जियो आईपीओ की तैयारी तेज

April 27, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, April 27, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर

संवर की साधना से गुणस्थानों का ग्राफ बढ़ता है ऊपर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आचार्यश्री ने तेरापंथ प्रबोध को भी किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2025
in राज्य-शहर
Reading Time: 1 min read
A A
0
आचार्यश्री
संवर की साधना से गुणस्थानों का ग्राफ बढ़ता है ऊपर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
संवर की साधना से गुणस्थानों का ग्राफ बढ़ता है ऊपर : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
गांधीनगर: ‘आयारो’ आगम में बताया गया है कि कर्म के बंधन के मुख्तया दो कारण प्रतीत हो रहे हैं- कषाय और योग। इनके द्वारा प्राणी को कर्मों का बंध होता है। बंध के चार भेद बताए गए हैं- प्रकृति, स्थिति, अनुभाग और प्रदेश। प्रकृति और प्रदेश का संबंध योग के साथ स्थिति और अनुभाग का संबंध कषाय के साथ है। पाप कर्मों का बंधन उसमें मोहनीय कर्म की भूमिका होती है। मोहनीय कर्म का मुख्य तत्त्व कषाय होता है। राग-द्वेष को कर्मों का बीज कहा गया है। अगर कषाय समाप्त हो गया और कोरा योग रह जाता है तो वहां नाममात्र का कर्म बंध होता है। एक समय बंधता है, दूसरे समय भोगता है और तीसरे समय में वह झड़ जाता है। एक से दस गुणस्थान तक होने वाला बंध सांपरायिक बंध होता है। कषाय और योग दोनों की विद्यमानता में सघन कर्मों का बंध होता है।
उत्कृष्ट संवर की साधना चौदहवें गुणस्थान में होती है। जहां पांचों संवर एक साथ रहते हैं। शेष अन्य किसी गुणस्थान में पांचों संवर साथ नहीं रहते। आदमी को ध्यान देना चाहिए कि गुणस्थानों की प्राप्ति में संवर का बड़ा योगदान होता है। पहले गुणस्थान में कोई संवर नहीं होता। गुणस्थान और संवर का मानों एक संबंध है। जितनी संवर की साधना संपुष्ट होती है, गहरी होती है तो गुणस्थानों का ग्राफ भी ऊंचा जा सकता है।
इसलिए ‘आयारो’ आगम में बताया गया कि कर्मों का बंध कराने वाले कषाय को जो रोक देता है, वह अपने किए हुए कर्मों का क्षय करने वाला बन सकता है। साधना में दो ही चीजें खास हैं- संवर और निर्जरा। इन दो के सिवाय अध्यात्म की साधना में कुछ नहीं होता है। आदमी को अपनी संवर की साधना को पुष्ट बनाने का प्रयास करना चाहिए। आदमी कर्मों के आगमन को रोक देता है तो उसकी संवर की साधना आगे बढ़ सकती है।
श्रावक सामायिक करते हैं। सामायिक करना भी कर्मों को रोकने की एक विधा है। सामायिक छह कोटि, आठ कोटि व नौ कोटि की भी हो सकती है। दो करण तीन योग से सामायिक करने से छह कोटि की सामायिक होती है। तीन करण और तीन योग से सामायिक करने वाले को नौ कोटि की सामायिक हो जाती है। इसलिए जितना संभव हो सके, संवर करने का प्रयास करना चाहिए। जैसे आदमी को यह त्याग करे के मैं इतने ज्यादा धन अपने पास नहीं रखूंगा, भोजन में सीमाकरण हो जाए कि इतने द्रव्यों के अलावा मैं अन्य नहीं खाऊंगा। इस प्रकार त्याग संवर हो जाता है। त्याग करना आत्मा के कल्याण का मार्ग है। सामायिक के दौरान कोई आदमी धर्म चर्चा करे तो वह निर्जरा का लाभ मिलता है। सामायिक संवर है और उसमें होने वाले शुभ योग से निर्जरा होती है और पुण्य कर्मों का बंध होता है। चतुर्मास के दौरान आदमी जितना संवर और निर्जरा करने का प्रयास करे, वह उसके लिए कल्याणकारी हो सकता है।
उक्त पावन व जीवनोपयोगी प्रेरणा जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, भगवान महावीर के प्रतिनिधि, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी ने बुधवार को ‘वीर भिक्षु समवसरण’ में उपस्थित जनता को प्रदान की। अपने आराध्य के श्रीमुख से आगमवाणी का श्रवण कर श्रद्धालु निहाल नजर आ रहे थे। आचार्यश्री ने मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के संदर्भ में ‘तेरापंथ प्रबोध’ के कुछ अंशों का संगान कराया और उसकी व्याख्या भी की।
अहमदाबाद चतुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति द्वारा वि.सं. 2082 का पावस प्रवास और फड़द को आचार्यश्री के करकमलों में उपहृत किया गया। आचार्यश्री ने इस संदर्भ में पावन आशीर्वाद प्रदान किया। आचार्यश्री ने उपासक शिविर के संदर्भ में उपस्थित उपासक-उपासिकाओं को उप संपदा प्रदान की।
Previous Post

राजा नहीं, जेल जाएंगे हिमंत शर्मा: असम में गरजे राहुल गांधी

Next Post

महाराष्ट्र राजनीति में उद्धव-फडणवीस की नई ट्विस्ट: राजनीतिक यात्रा में नए मोड़

Next Post
देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे

महाराष्ट्र राजनीति में उद्धव-फडणवीस की नई ट्विस्ट: राजनीतिक यात्रा में नए मोड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शशि थरूर की नसीहत—अनावश्यक विवाद से बचें, कूटनीतिक संयम जरूरी
  • माली में समन्वित आतंकी वार: रक्षा मंत्री की मौत, राजधानी में हड़कंप
  • बंगाल चुनाव में गरमाई सियासत, रवि किशन ने लगाए बड़े आरोप
  • लग्जरी बनाम सादगी: दिल्ली की राजनीति में फिर छिड़ा ‘शीशमहल’ विवाद
  • सीएटी टीम: अमेरिका की राष्ट्रपति सुरक्षा का आक्रामक कवच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In