• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
यशस्वी जायसवाल

सचिन तेंदुलकर के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर यशस्वी जायसवाल

November 29, 2024
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

May 15, 2026
अमेरिका बोला – पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं होंगे

ताइवान विवाद: अमेरिका का स्पष्ट संदेश, नीति में कोई परिवर्तन नहीं

May 15, 2026
हुमायूं

“जब तक दुनिया रहेगी, ‘वंदे मातरम्’ अमर रहेगा” : हुमायूं कबीर

May 15, 2026
दिल्ली हाई कोर्ट

किशोरावस्था की गलती से भविष्य नहीं छीना जा सकता : हाईकोर्ट

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

सचिन तेंदुलकर के 14 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर यशस्वी जायसवाल

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
November 29, 2024
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
यशस्वी जायसवाल

File Photo

स्पोर्ट्स डेस्क:पर्थ टेस्ट जीतकर भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज बड़े ही शानदार अंदाज में किया। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को पहले ही टेस्ट में 295 रनों से धूल चटाई। जसप्रीत बुमराह को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। हालांकि उनके अलावा यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली ने भी टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जायसवाल ने कंगारुओं के खिलाफ 161 रनों की शानदार पारी खेलते हुए अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक जड़ा। इस सेंचुरी के साथ वह सचिन तेंदुलकर के 14 साल पुराने रिकॉर्ड के और नजदीक पहुंच गए हैं।

यह रिकॉर्ड है एक कैलेंडर ईयर में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का। सचिन तेंदुलकर बतौर भारतीय इस लिस्ट के टॉप पर हैं। उन्होंने साल 2010 में 14 मैचों की 23 पारियों में 78.10 की औसत के साथ 1562 रन बनाए थे।

वहीं यशस्वी जायसवाल इस साल यानी 2024 में 12 मैचों की 23 पारियों में 58.18 की औसत के साथ 1280 रन बना चुके हैं। यशस्वी सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने से अब मात्र 283 रन दूर हैं, हालांकि उन्हें यह रन अगले तीन मैचों में ही बनाने होंगे।

टेस्ट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

सचिन तेंदुलकर- 1562 (2010)

वीरेंद्र सहवाग- 1462 (2008)

वीरेंद्र सहवाग- 1422 (2010)

सुनील गावस्कर- 1407 (1979)

सचिन तेंदुलकर- 1392 (2002)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैच की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अगले तीन मैच दिसंबर महीने में खेले जाने हैं और इन्हीं तीन मैचों में यशस्वी जायसवाल को यह रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।

वहीं बात वर्ल्ड क्रिकेट की करें तो टेस्ट में एक कैलेंडर्स ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ के नाम है, जिन्होंने साल 2006 में 99.33 की औसत से 1788 रन बनाए थे। इस लिस्ट में विव रिचर्ड्स 1710 रनों के साथ दूसरे तो जो रूट 1708 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया से भारत को अगला यानी दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से खेलना है जो दूधिया रोशनी में पिंक बॉल से खेला जाएगा। वहीं तीसरा टेस्ट 14 दिसंबर से तो चौथा बॉक्सिंग डे टेस्ट 26 दिसंबर से शुरू होगा।

Previous Post

दक्षिण चीन सागर: थिटु द्वीप के पास चीनी जहाजों की गतिविधि पर नजर

Next Post

बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव, कई नियमों में भी बदलाव संभव

Next Post
FDI

बीमा क्षेत्र में FDI बढ़ाकर 100% करने का प्रस्ताव, कई नियमों में भी बदलाव संभव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द
  • अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट
  • नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा
  • एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In