डेस्क : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका, ईरान के साथ एक और दौर की वार्ता शुरू करने पर विचार कर रहा है। मौजूदा युद्धविराम (सीज़फायर) की समयसीमा नज़दीक आने के चलते कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी अधिकारी ईरानी प्रतिनिधियों के साथ आमने-सामने बातचीत की संभावना तलाश रहे हैं। वार्ता की संभावित तारीख और स्थान को लेकर चर्चा जारी है, जिसमें जिनेवा और इस्लामाबाद जैसे शहरों के नाम सामने आ रहे हैं, हालांकि अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।
यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में दोनों देशों के बीच हुई उच्चस्तरीय बातचीत बिना किसी ठोस नतीजे के समाप्त हो गई थी। कई घंटों तक चली इन चर्चाओं में खासकर ईरान के परमाणु कार्यक्रम और रणनीतिक मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।
वार्ता के विफल रहने के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों ने स्थिति को और जटिल बना दिया है, जिससे क्षेत्रीय स्थिरता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जल्द ही नई वार्ता नहीं होती, तो हालात और बिगड़ सकते हैं। ऐसे में यह प्रस्तावित बातचीत दोनों देशों के लिए तनाव कम करने का एक अहम अवसर साबित हो सकती है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

