• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
अडानी

सेमीकंडक्टर कारोबार में अडानी की एंट्री, इस राज्य में किया ₹83947 करोड़ निवेश

September 7, 2024
हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी

June 15, 2026
भारत ए की रोमांचक जीत, श्रीलंका ए को 8 रन से हराया

क्रिकेट का ड्रामा: भारत ए बनाम श्रीलंका ए, नतीजा सुपर ओवर में तय

June 15, 2026
भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?

June 15, 2026
‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका

June 15, 2026
समता और अहिंसा महाव्रत की पालना में रखें पूर्ण जागरूकता : महातपस्वी महाश्रमण

यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण

June 15, 2026
नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

नॉर्वे: क्राउन प्रिंस के सौतेले बेटे को दुष्कर्म मामले में 4 साल की जेल

June 15, 2026
परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

परंपरा के मौन शब्दों में बंधा अभिनंदन—स्लोवाकिया की धरती पर पीएम मोदी का आगमन

June 15, 2026
गर्मी की मार, कमजोर मानसून की आशंका… महंगाई बढ़ने के संकेत

महँगाई की मार: थोक मुद्रास्फीति मई में 9.68% तक पहुँची

June 15, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी के उपहार लौटाने का ऐलान, टीएमसी में बढ़ी हलचल

June 15, 2026
क्राइम ब्रांच की बड़ी सफलता, एल्विश यादव फायरिंग का आरोपी गिरफ्तार

नूंह की मस्जिद में मौलवी बनकर छिपा था संदिग्ध, भिवाड़ी से गिरफ्तारी

June 15, 2026
केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

केरल में महिलाओं और ट्रांसजेंडर के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना ‘प्रियदर्शिनी’ शुरू

June 15, 2026
वंदे मातरम् पर सियासत तेज, संजय सिंह ने भाजपा और आरएसएस पर साधा निशाना

पार्टी छोड़ने की किसी को खबर नहीं थी: संदीप पाठक पर संजय सिंह

June 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

सेमीकंडक्टर कारोबार में अडानी की एंट्री, इस राज्य में किया ₹83947 करोड़ निवेश

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 7, 2024
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
अडानी

File Photo

डेस्क:गौतम अडानी समूह इजराइल की एक कंपनी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में कुल 83,947 करोड़ रुपये (10 अरब डॉलर) के निवेश से एक सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने हाई टेक्नोलॉजी वाली चार परियोजनाओं को मंजूरी दी है जिनमें अडानी समूह की टावर सेमीकंडक्टर के साथ साझेदारी वाली परियोजना भी शामिल है। इन परियोजनाओं में कुल 1.17 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है और करीब 29,000 रोजगार अवसरों का सृजन होगा।

शुक्रवार को मिली मंजूरी

अधिकारियों ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल की उद्योग विभाग संबंधी उप-समिति की बैठक में इन परियोजनाओं को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि इन परियोजनाओं के तहत सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में निवेश होगा।

मुख्यमंत्री ने क्या कहा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि ये परियोजनाएं स्थानीय आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने में मदद करेंगी। शिंदे ने कहा- इन परियोजनाओं से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्योग (एमएसएमई) से जुड़े हितधारकों को मदद मिलेगी और स्थानीय श्रम शक्ति को प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अवसर मिलेंगे।

प्रोजेक्ट की डिटेल

बयान के मुताबिक समूह इजराइली कंपनी टावर सेमीकंडक्टर के साथ मिलकर एक विशाल सेमीकंडक्टर विनिर्माण परियोजना स्थापित करेगा। परियोजना के पहले चरण में 58,763 करोड़ रुपये और दूसरे चरण में 25,184 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना पर निवेश 83,947 करोड़ रुपये का होगा जिससे 15,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। विविध कारोबारों में सक्रिय अडानी समूह का सेमीकंडक्टर विनिर्माण के क्षेत्र में यह पहला कदम होगा।

हर महीने 40,000 चिप बनाए जाएंगे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि अडानी-टावर गठजोड़ मुंबई के बाहरी इलाके तलोजा में यह चिप निर्माण प्लांट लगाएगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण में प्रति माह 40,000 चिप बनाए जाएंगे जबकि दूसरे चरण में यह क्षमता प्रति माह 80,000 हो जाएगी। इसके अलावा स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया 12,000 करोड़ रुपये के निवेश से पुणे में एक इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण परियोजना स्थापित करेगी जिससे 1,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। छत्रपति संभाजीनगर में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर कंपनी अपनी विशाल इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण परियोजना लेकर आएगी। इस परियोजना में 21,273 करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब 12,000 नौकरियां पैदा होंगी।

अमरावती में भी प्रोजेक्ट

इसके अलावा अमरावती में रेमंड लग्जरी कॉटन्स एक विशाल परियोजना लगाएगी जहां कताई, धागा रंगाई, जूट बुनाई, कपास, जूट, मेस्टा और कपास बुनाई के माध्यम से उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर 188 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 550 लोगों को रोजगार मिलेगा।

Previous Post

चांद पर भूकंप के तेज झटके, चंद्रयान-3 ने किया खुलासा; इसरो ने बताए कारण

Next Post

अहाना, गणेश जी से सीखें जीवन के महत्वपूर्ण सबक

Next Post
अहाना, गणेश जी से सीखें जीवन के महत्वपूर्ण सबक

अहाना, गणेश जी से सीखें जीवन के महत्वपूर्ण सबक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • हत्या के आरोपों से सियासत तेज: वेणुगोपाल ने गृह मंत्रालय से कार्रवाई मांगी
  • क्रिकेट का ड्रामा: भारत ए बनाम श्रीलंका ए, नतीजा सुपर ओवर में तय
  • भगवंत मान पंथ विरोधी और गुरु दोषी करार, अकाल तख्त ने क्यों लिया ये फैसला?
  • ‘RTI एक्टिविज्म अब धंधा बन गया है..’: ‘चौधरी’ बन रहे एक्टिविस्ट को झटका
  • यथार्थ की आराधना के समान कोई तप नहीं : महातपस्वी महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In