• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शांति और विकास के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

शांति और विकास के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

May 30, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, बोलीं- शासक ही हत्यारे बन गए

May 30, 2026
रेत के विशाल गुबार ने ढका आसमान, चूरू में थम गया जनजीवन

रेत के विशाल गुबार ने ढका आसमान, चूरू में थम गया जनजीवन

May 30, 2026
अनासक्त रहे साधु : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

अनासक्त रहे साधु : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण

May 30, 2026
अभिषेक बनर्जी की पिटाई, लोगों ने कपड़े फाड़े

अभिषेक बनर्जी की पिटाई, लोगों ने कपड़े फाड़े

May 30, 2026
संभावित संगठनात्मक बदलावों पर दिल्ली में योगी की शीर्ष स्तर पर चर्चा

‘एक व्यक्ति-एक जिम्मेदारी’ पर भाजपा सख्त, यूपी में बड़े बदलाव की तैयारी

May 30, 2026
राबड़ी देवी

‘हिम्मत है तो खाली कराकर दिखाइए’ : राबड़ी की चुनौती से गरमाई बिहार की सियासत

May 30, 2026
विनेश फोगाट का सफर थमा, मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से दी मात

विनेश फोगाट का सफर थमा, मीनाक्षी गोयत ने 6-4 से दी मात

May 30, 2026
सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी

ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाई भारत की ताकत और संकल्प: सेना प्रमुख

May 30, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस की कीमतें स्थिर, उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

May 30, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

आज नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, ऊंचे स्तर पर कायम ईंधन कीमतें

May 30, 2026
धनबाद में प्रतिबंधित मांस को लेकर तनाव, हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज

धनबाद में प्रतिबंधित मांस को लेकर तनाव, हवाई फायरिंग और लाठीचार्ज

May 30, 2026
मुंबई के 16 जिमखानों पर कार्रवाई की तैयारी, लीज़ उल्लंघन की पड़ताल तेज

मुंबई के 16 जिमखानों पर कार्रवाई की तैयारी, लीज़ उल्लंघन की पड़ताल तेज

May 30, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, May 30, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

शांति और विकास के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 30, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
शांति और विकास के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”

जयपुर : निर्माण नगर स्थित महाप्रज्ञ इंटरनेशनल स्कूल के संबोधि सभागार में चल रही आध्यात्मिक प्रवचन माला के अंतर्गत शनिवार को “शांति और विकास” विषय पर प्रेरक चर्चा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण” ने जीवन में संतुलन, शांति और उन्नति के लिए आत्मचिंतन का संदेश दिया।

मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ने अपने प्रवचन में कहा कि यदि व्यक्ति जीवन में वास्तविक शांति और विकास चाहता है तो पुरुषों को अहंकार की भावना तथा महिलाओं को हीनता की भावना से स्वयं को मुक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि अहंकार पारस्परिक संबंधों में तनाव, टकराव और दूरी को जन्म देता है, जबकि हीन भावना व्यक्ति की प्रगति को भीतर से बाधित करती है। संतुलित और संस्कारित जीवन ही वास्तविक सफलता का आधार है।

प्रवचन सभा में मुनि श्री संभव कुमार जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बालक को “कोरा कागज” कहना पूर्ण सत्य नहीं है, क्योंकि प्रत्येक बालक अपने साथ पूर्व संस्कारों का भी प्रभाव लेकर आता है। उसमें अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के संस्कार विद्यमान होते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि परिवार और समाज उसके श्रेष्ठ संस्कारों को जाग्रत करें। उन्होंने अभिभावकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि माता-पिता स्वयं संस्कारित जीवन जिएँ, तभी संतान में भी संस्कार विकसित होंगे।

कार्यक्रम के दौरान प्रति चतुर्दशी को होने वाले हाजरी (मर्यादा पत्र) वाचन का क्रम भी संपन्न हुआ। मुनि श्री ने इस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि तेरापंथ धर्म संघ के संस्थापक आचार्य श्री भिक्षु स्वामी ने गण की एकता, अखंडता, पारस्परिक व्यवहार की शुद्धता, मधुरता तथा आचार-विचार की पवित्रता के लिए अनेक मर्यादाएँ निर्धारित की थीं। इन्हीं मर्यादाओं की जानकारी और स्मरण हेतु प्रत्येक चतुर्दशी को धर्म परिषद में उनका वाचन किया जाता है।

कार्यक्रम का शुभारंभ तीर्थंकर अर प्रभु की स्तुति से हुआ। मंगल, उत्तम और शरण सूत्रों के उच्चारण के साथ सभा का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा और कार्यक्रम का मधुर समापन हुआ।

प्रवचन के पश्चात मुनिद्वय के सान्निध्य में एक स्मृति सभा का आयोजन भी किया गया। श्रीडूंगरगढ़ निवासी एवं जयपुर प्रवासी नेत्रदानी स्वर्गीय श्री मोतीलाल जी पुगलिया के निधन पर आयोजित इस सभा में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्री पन्नालाल जी पुगलिया, तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी गोलछा, श्री दौलत जी डागा तथा तेरापंथ युवक परिषद के श्री वरुण जी बरड़िया ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्री अविनाश जी नाहर ने स्वर्गीय आत्मा का परिचय प्रस्तुत करते हुए सभा का कुशल संचालन किया तथा दिवंगत आत्मा की सेवाभावी जीवन यात्रा को स्मरण किया।

Previous Post

अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, बोलीं- शासक ही हत्यारे बन गए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शांति और विकास के लिए आत्मशुद्धि आवश्यक: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी “तरुण”
  • अभिषेक बनर्जी पर हमले से भड़कीं ममता, बोलीं- शासक ही हत्यारे बन गए
  • रेत के विशाल गुबार ने ढका आसमान, चूरू में थम गया जनजीवन
  • अनासक्त रहे साधु : महातपस्वी आचार्यश्री महाश्रमण
  • अभिषेक बनर्जी की पिटाई, लोगों ने कपड़े फाड़े
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In