• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने,

शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने,

March 7, 2023
“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान

May 4, 2026
बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी

May 4, 2026
बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला

बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला

May 4, 2026
धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी

May 4, 2026
अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण

May 4, 2026
मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

मुस्लिम समर्थन के दावे पर सवाल, कई क्षेत्रों में बीजेपी को बढ़त

May 4, 2026
प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

प्रचार गीत बना हथियार, सायोनी घोष के गाने से उलटा बीजेपी को मिला सियासी लाभ?

May 4, 2026
एनकाउंटर

अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर: चार बच्चों और उनकी मां की हत्या के आरोपी आमिर ढेर

May 4, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव नहीं, उपभोक्ताओं को राहत

May 4, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल और डीजल के दाम आज भी स्थिर, उपभोक्ताओं को राहत जारी

May 4, 2026
यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

यरेवान में ज़ेलेंस्की और स्टारमर की मुलाकात, रक्षा सहयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

May 4, 2026
भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

भारतीय विरासत को मिला सम्मान: जयशंकर का जमैका के ऐतिहासिक ओल्ड हार्बर दौरा

May 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, May 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने,

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 7, 2023
in खेल
Reading Time: 1 min read
A A
0
शाकिब अल हसन वनडे में 300 विकेट लेने वाले पहले बांग्लादेशी बने,

चटोग्राम:ऑलराउंडर शाकिब अल हसन सोमवार को वनडे में 300 विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले गेंदबाज बन गए। उन्होंने चटोग्राम में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिमएकदिवसीय मैच के दौरान इस उपलब्धि को हासिल किया।

शाकिब अल हसन ने युवा स्पिनर रेहान अहमद को केवल दो रन पर आउट करके अपना 300वां एकदिवसीय विकेट हासिल किया। मैच में इंग्लैंड को 247 रन के लक्ष्य को मिला था। शाकिब अल हसन एकदिवसीय मैचों में अपने देश के लिए अग्रणी विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उनके बाद मशरफे मुर्तजा (269), अब्दुर रज्जाक (207), मुस्तफिजुर रहमान (142) और रूबेल हुसैन (129) का नंबर आता है।

शाकिब अल हसन टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल में भी बांग्लादेश के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। शाकिब ने टेस्ट में 231 और टी20 इंटरनेशनल में 128 विकेट लिए हैं। शाकिब अल हसन श्रीलंका के सनथ जयसूर्या और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के बाद वनडे में 300 विकेट लेने और 6,000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे ऑलराउंडर भी बने।

शाकिब ने 227 मैचों में 37.70 के औसत से 6976 रन बनाए हैं। शाकिल अल हसन ने कुल नौ शतक और 52 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 134 रन है। इंग्लैंड के खिलाफ मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने 50 रन से जीत हासिल की। शाकिब अल हसन प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 75 रन बनाए और 35 रन देकर 4 विकेट भी चटकाए।

यह चौथी बार है जब शाकिब अल हसन ने एक ही वनडे में 4+ विकेट लिए और अर्धशतक बनाया है। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में उनसे ज्यादा बार कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम 48.5 ओवर में 246 रन पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश की ओर से शाकिब के अलावा मुश्फिकुर रहीम (70) और नजमुल हुसैन शंटो (53) ने भी अर्धशतक लगाए। हालांकि, अन्य बल्लेबाजों ने काफी हद तक निराश किया। जोफ्रा आर्चर ने इंग्लैंड के लिए 35 रन देकर 3 विकेट लिए। आदिल राशिद और सैम करन ने भी 2-2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स और रेहान अहमद को एक-एक विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरा इंग्लैंड के नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और 7 ओवर शेष रहते पूरी टीम 196 रन पर ऑलआउट हो गई। जेम्स विंस (38), फिल सॉल्ट (35) और क्रिस वोक्स (34) टीम के प्रमुख बल्लेबाज रहे, लेकिन उनके प्रयास नाकाम रहे। हालांकि, इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। अब तीन मैचों की टी20 सीरीज नौ मार्च से शुरू होगी।

Previous Post

सुशील कुमार को अंतरिम जमानत, पिता के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

Next Post

इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए केंद्र ने जारी किए नए नियम, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

Next Post
सोशल मीडिया को आंख मूंदकर न करें फॉलो, अजमेर के धर्मगुरु की अहम सलाह

इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के लिए केंद्र ने जारी किए नए नियम, उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • “गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल” — बंगाल जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान
  • बंगाल में भाजपा सरकार बनी तो किसानों को मिलेंगे 9,000 रुपये: पीएम मोदी
  • बंगाल से तमिलनाडु तक सियासी संग्राम: कई राज्यों में रोमांचक मुकाबला
  • धैर्य ही सफलता की कुंजी, अधीरता बन रही असफलता का कारण: मुनि श्री तत्त्व रुचि जी
  • अनित्य है मानव जीवन : मानवता के मसीहा महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In