नई दिल्ली :बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी और प्रत्यर्पण को लेकर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कहा है कि शेख हसीना के मामले में भारत की नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इससे जुड़े किसी भी निर्णय पर कानूनी प्रक्रिया के अनुसार ही विचार किया जाएगा।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण का मामला एक कानूनी विषय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत इस मुद्दे पर पहले जो रुख रखता आया है, उसमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग भारत के सामने रखी गई थी। बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं और वहां की सरकार चाहती है कि उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए वापस भेजा जाए।
वहीं, शेख हसीना ने भी अपने भविष्य को लेकर संकेत दिए हैं कि वह बांग्लादेश लौटने की योजना बना रही हैं। उन्होंने कहा था कि वह और उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता देश लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे।
भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को लेकर विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग और विकास से जुड़े मुद्दे आपसी बातचीत के माध्यम से आगे बढ़ते रहेंगे। भारत ने साफ किया कि किसी भी संवेदनशील मामले में निर्णय तय नियमों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर लिया जाएगा।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत