• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
श्रमण धर्म की प्राप्ति हेतु करें बहुश्रुत की पर्युपासना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

श्रमण धर्म की प्राप्ति हेतु करें बहुश्रुत की पर्युपासना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

May 26, 2026
रामायण की स्टार कास्ट हुई फाइनल, रणबीर कपूर निभाएंगे दो किरदार

रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान

July 11, 2026
पाक अधिकृत क्षेत्रों में उठता विरोध और शासन पर सवाल

पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी

July 11, 2026
पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू

July 11, 2026
राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब

July 11, 2026
मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू

July 11, 2026
बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

बच्चों के पोषण का चावल इथेनॉल में खपाने का आरोप, 1160 करोड़ के घोटाले से सियासी तूफान

July 11, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

हैदराबाद मर्डर केस: पोक्सो आरोपी ने की 6 लोगों की बेरहमी से हत्या, इलाके में हड़कंप

July 11, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी, घरेलू गैस की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं

July 11, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, पोर्ट ब्लेयर में पेट्रोल 88.66 रुपये प्रति लीटर

July 11, 2026
भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

भारत ए और नेपाल के बीच होगी टी-20 जंग, तीन मैचों की सीरीज का ऐलान

July 11, 2026
भारतीय महिला क्रिकेट का गौरव बढ़ा, स्मृति मंधाना ने 300 मैच पूरे कर रचा नया इतिहास

लॉर्ड्स में बना रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना ने पूरे किए 300 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

July 11, 2026
मानसून की रफ्तार तेज, 10 जुलाई को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

देशभर में मानसून का जोर, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

July 11, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, July 11, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home आराधना-साधना

श्रमण धर्म की प्राप्ति हेतु करें बहुश्रुत की पर्युपासना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

‘पाप श्रमण कौन? विषय को आचार्यश्री ने किया व्याख्यायित 

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 26, 2026
in आराधना-साधना
Reading Time: 1 min read
A A
0
श्रमण धर्म की प्राप्ति हेतु करें बहुश्रुत की पर्युपासना : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
लाडनूं : जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के वर्तमान अधिशास्ता, अहिंसा यात्रा प्रणेता, युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ की राजधानी में लाडनूं में स्थित जैन विश्व भारती में योगक्षेम वर्ष का मंगल प्रवास कर रहे हैं। आचार्यश्री की वाणी से निरंतर प्रवाहित होने वाली ज्ञानगंगा में चतुर्विध धर्मसंघ गोते लगा रहा है। प्रतिदिन सुधर्मा सभा में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को नित्य प्रति आध्यात्मिक ज्ञान की खुराक प्राप्त होती है।
मंगलवार को प्रातःकालीन मुख्य मंगल प्रवचन कार्यक्रम में उपस्थित चतुर्विध धर्मसंघ को युगप्रधान अनुशास्ता आचार्यश्री महाश्रमणजी ने आज के निर्धारित विषय ‘पाप श्रमण कौन? पर पावन प्रतिबोध प्रदान करते हुए कहा कि श्रमण धर्म को स्वीकार कर लेना बहुत बड़ी बात है। श्रमण धर्म की आराधना से सुगति की प्राप्ति होती है। इहलोक और परलोक का हित भी होता है। शास्त्र में बताया गया कि श्रमण धर्म की प्राप्ति के लिए बहुश्रुत की पर्युपासना करनी चाहिए और उससे प्रतिप्रश्न भी करना चाहिए। उपासना में सुनने और जानने का अवसर मिलता है। केवल पर्युपासना से भी हित हो सकता है। उपासना अथवा पर्युपासना में बैठने से आदमी प्रमाद से बचता है तो किसी न किसी अंश में उसका कल्याण तो हो ही जाता है। बड़ों के पास बैठने से उनकी बात, व्यवहार को देखकर और उनकी बातों को सुनकर भी कुछ सीखा जा सकता है और यदि सीधा संवाद हो जाए तो और अच्छी बात हो सकती है कि कोई जिज्ञासा हो तो पूछ लिया और उसका समाधान मिल जाए तो कितनी अच्छी बात हो सकती है।
इसलिए बहुश्रुत की पर्युपासना से श्रमण धर्म के बारे मंे जानकारी भी मिलती है। श्रमण धर्म की जानकारी होने के बाद व्यक्ति के मन में वैराग्य का भाव जागृत हो जाए और वह साधु बन जाए तो कितनी अच्छी बात हो सकती है। सघन साधना शिविर अभी लगा हुआ है। यह शिविर बहुत अच्छा लग रहा है। इसमें कितने बालक-बालिकाएं संभागी बने हुए हैं। बहुत अच्छा उपक्रम है। कुछ वर्षों से यह उपक्रम चल रहा है। यह सघन साधना शिविर है। इनको प्रशिक्षण देने वालों के द्वारा इनके भीतर साधना के संस्कार उद्भुत हो जाएं तो कितनी अच्छी बात हो सकती है। इनमें से कोई मुमुक्षु बन जाए तो कितनी निष्पत्तिपूर्ण बात हो सकती है। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के तत्त्वावधान में शिविर लगते हैं। योगक्षेम वर्ष में अनेक शिविर लगाया जा सकता है।
श्रमण धर्म में कुछ कठिनाईयों को सहना, रात्रि भोजन का परिहार आदि के कष्ट को सहना होता है। धार्मिक प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए सघन साधना शिविर वांछनीय है। श्रमण धर्म को स्वीकार करने के बाद भी श्रमण-श्रमण में अंतर होता है। इनमें कई पाप श्रमण भी हो सकते हैं। श्रमण धर्म को स्वीकार करने के बाद भी जिसमें साधना के क्षेत्र में अच्छा पुरुषार्थ नहीं है तो कमी की बात हो सकती है। आहार-पानी कर सो जाना, स्वाध्याय आदि नहीं करना आदि वृत्तियां अच्छी नहीं होती। श्रमण को पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए। स्वाध्याय, सामायिक, जप आदि का प्रयोग करने का प्रयास करना चाहिए। जितना संभव हो सके साधना, जप, ध्यान आदि का प्रयोग भी करने का प्रयास होना चाहिए। बार-बार नींद लेने वाला, आचार्य-उपाध्यायों से ज्ञान लेने के बाद भी उनकी निंदा करने वाला, उनकी सम्यक् चिंता भी नहीं करने वाला, चर्या के प्रति अजागरूक साधु पाप श्रमण कहलाता है। इसके लिए साधु को पूर्ण जागरूकता के साथ अपने साधुत्व का पालन करने का प्रयास करना चाहिए। यह चिंतन किया जा सकता है कि जो-जो पाप श्रमण के लक्षण बताए गए हैं, अगर वैसे लक्षण हों तो उसे दूर करने और सम्यक् पराक्रम, पुरुषार्थ करने का प्रयास करना चाहिए।
मंगल प्रवचन के उपरान्त आचार्यश्री ने चारित्रात्माओं को अपनी जिज्ञासाओं को प्रकट करने का अवसर प्रदान किया तो आचार्यश्री ने उनकी जिज्ञासाओं को भी उत्तरित किया।
Previous Post

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर साझा किया अमेरिकी राजदूत का बयान, पीएम मोदी की की प्रशंसा

Next Post

सह-अस्तित्व का स्वर्णिम सूत्र है ‘सामंजस्य’ : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

Next Post
सह-अस्तित्व का स्वर्णिम सूत्र है ‘सामंजस्य’ : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

सह-अस्तित्व का स्वर्णिम सूत्र है ‘सामंजस्य’ : मुनि श्री तत्त्व रुचि जी ‘तरुण’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • रणबीर की ‘रामायण’ को लेकर बढ़ा उत्साह, ट्रेलर रिलीज डेट का हुआ ऐलान
  • पीओके में बड़े प्रदर्शन की तैयारी, पाकिस्तान ने उतारे हजारों सुरक्षाकर्मी
  • पश्चिम बंगाल में गुंडागर्दी पर लगेगी लगाम, दो नए सख्त कानून होंगे लागू
  • राजनाथ सिंह: आईएनएस महेंद्रगिरि से बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत, आंध्र बन रहा रक्षा हब
  • मुंबई ट्रेन धमाकों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले की समीक्षा शुरू
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In