डेस्क:बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां के लिए कथित तौर पर अपशब्द इस्तेमाल किए जाने की निंदा की। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को कांग्रेस पर इशारों इशारों में निशाना साधा और कहा कि यह दल चरित्रहीन हो चुका है।
सिंधिया ने बिहार के इस विवादित मामले पर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस का नाम लिए बगैर, इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि वह दल चरित्रहीन हो चुका है। सिंधिया बोले, राजनीति हो या जीवन, इसमें कुछ स्तर होता है। जब स्थिति स्तरहीन हो जाती है और सभी सीमाओं का उल्लंघन होता है, तब उस संगठन या उस व्यक्ति या उस दल की क्या स्थिति हो जाती है, यह देश की जनता ने उसे (कांग्रेस) दिखा दिया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा, हम अपने देश को भारत माता कहकर संबोधित करते हैं। ऐसे में एक मां के लिए गलत शब्दों का उपयोग किए जाने की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत खुद को ‘विश्वगुरु’ के तौर पर स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, लेकिन आज भी भारत के अंदर कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो देश के अस्तित्व को मिटाना चाहती हैं।
सिंधिया ने संवाददाताओं के साथ बातचीत से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इंदौर कार्यालय में सत्तारूढ़ दल के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की हालिया चीन यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी ने समूचे विश्व समुदाय को भारत की शक्ति, क्षमता और आत्मनिर्भरता से परिचित करा दिया है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
