• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सोने की नीलामी बनी गले की फांस, EMI समय से चुकाने वाले ग्राहकों को फायदा

सोने की नीलामी बनी गले की फांस, EMI समय से चुकाने वाले ग्राहकों को फायदा

March 27, 2022
जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”

July 2, 2026
सनी देओल का फिटनेस मंत्र: “नो एक्सक्यूज़, स्टे फिट, स्टे हैप्पी”

सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”

July 2, 2026
नीले आसमान का सफर: इंडिगो का संकट और सफलता

इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प

July 2, 2026
हुंडई

ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला

July 2, 2026
सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत

July 2, 2026
परिवर्तनी एकादशी: भगवान विष्णु के करवट बदलने का पावन पर्व

जुलाई की पावन एकादशियाँ: भक्ति, आत्मशुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा का महापर्व

July 2, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल : 2 जुलाई 2026, गुरुवार

July 2, 2026
आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

आकिंचन रहना है सच्ची साधना : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

July 1, 2026
तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

तमिलनाडु में सत्ता पलटने की साजिश का आरोप, ₹35 करोड़ ऑफर का दावा

July 1, 2026
सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

सिंधु के पानी पर बौखलाया पाकिस्तान, बिलावल भुट्टो की परमाणु संकेत वाली चेतावनी

July 1, 2026
लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने संभाला थलसेना उप-सेनाध्यक्ष का पदभार

July 1, 2026
श्रमिकों के सम्मान और सुरक्षा पर फोकस, योगी सरकार ने की कई अहम घोषणाएं

कब्रिस्तान पर खर्च होते थे मंदिरों के पैसे, तब आस्था कहां थी?’ सपा पर योगी का तीखा वार

July 1, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, July 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home बिजनेस

सोने की नीलामी बनी गले की फांस, EMI समय से चुकाने वाले ग्राहकों को फायदा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
March 27, 2022
in बिजनेस
Reading Time: 1 min read
A A
0
सोने की नीलामी बनी गले की फांस, EMI समय से चुकाने वाले ग्राहकों को फायदा

नई दिल्ली:कोरोना महामारी ने आम और खास सभी की आर्थिक हालत तंग कर दी है। एक के बाद दूसरी और फिर तीसरी लहर ने आम लोगों से लेकर कारोबारियों, बैंकों और गोल्ड लोने देने में आगे रहने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोजगार खोने या आमदनी घटने से आम लोगों के पास अपना सोना वापस लेने के लिए पैसे नहीं हैं। वहीं कारोबार घटने से एनबीएफसी और बैंकों को 15 से 20 फीसदी तक सस्ती पेशकश के बावजूद सोने के खरीदार नहीं मिल रहे हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड लोन डिफॉल्ट की मुसीबत जितनी दिख रही उससे कहीं अधिक बड़ी है उसमें आने वाले समय के लिए खतरनाक आर्थिक संकेत छिपे हैं। उनका कहना है कि गोल्ड लोन डिफॉल्टर का बढ़ता आंकड़ा और फाइनेंस कंपनियों की तरफ से सोने की नीलामी करना आर्थिक मंदी की ओर इशारा करता है। पिछले तीन साल से परेशान आम आदमी के जीवन में आई यह ऐसी आर्थिक तंगी है जो दिखती नहीं है।

कोरोना की पहली लहर में गोल्ड लोन की रफ्तार दोगुनी बढ़ गई थी। जबकि दूसरी लहर में यह और तेज हो गई। लेकिन अब मुश्किल अलग तरह की है। गोल्ड लोन लेने वाले आमदनी घटने या कारोबार में नुकसान होने से अपना सोना वापस लेने नहीं आ रहे। इससे बैंकों के मुकाबले एनबीएफसी ज्यादा परेशान हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बैंक आमतौर पर ज्वेलरी के बदले कर्ज देते हैं और सोने के सिक्के या बिस्किट नहीं लेते हैं। जबकि एनबीएफसी सभी तरह का सोना स्वीकार करती हैं। ऐसे में उनके गोल्ड लोन के ग्राकह ज्यादा होते हैं और गोल्ड लोन भी अधिक होता है। अब गोल्ड लोन पर डिफॉल्ट की स्थिति में वैसे सोने को बेचना मुश्किल हो रहा है।

एनबीएफसी या बैंक जब सोने की नीलामी करते हैं तो उसे ज्वेलर खरीदते हैं। लेकिन कोरोना की दो गंभीर लहर के बाद उनकी भी स्थिति अच्छी नहीं है। बुलिअन एंड ज्वेलर्स एसोसिएसन दिल्ली के अध्यक्ष योगेश सिंघल का कहना है कि कोरोना संकट और महंगाई को देखते हुए ग्राहक के लिए घर चलाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में सोने की खरीदारी बेहद जरूरी होने पर हो रही है। इससे सोने की खरीद घटी है। ऐसे में जब ज्वेलर के पास खरीदार नहीं है तो वह 15 या 20 फीसदी सस्ता सोना लेकर भी क्या करेगा। इस स्थिति में नीलामी को लेकर अब आकर्षण नहीं है।

बैंक या एनबीएफसी के लिए सोने की नीलामी बहुत आसान नहीं होती है। गोल्ड लोन से जुड़े एक शीर्ष बैंकर ने कहा कि नीलामी के लिए बैंक-एनबीएफसी को कई बार नोटिस देनी होती है जो खर्चीली प्रक्रिया है। इसके बाद उसकी एक न्यूनतम कीमत रखनी पड़ती है जिसका आकलन सोने के तत्कालिन और मौजूदा भाव के आधार पर होता है। उन्होंने बताया कि यदि सोने की नीलामी में लिए गए कर्ज और अन्य शुल्क को घटाकर ज्यादा राशि प्राप्त होती है तो ग्राहक को बैंक ड्रॉफ्ट के जरिये वापस कर दी जाती है। हालांकि, प्रक्रिया खर्चीली होने से ग्राहक के लिए ज्यादा फायदेमंद नहीं होती है। इसके अलावा डिफॉल्टर होने से उसे आगे गोल्ड लोन मिलना भी मुश्किल हो जाता है।

गोल्ड लोन की ईएमआई समय पर चुकाने वाले ग्राहकों को सोने की कीमत बढ़ने पर फायदा होता है। कीमत बढ़ने पर बैंक ग्राहक को एक खास अनुपात में टॉप-अप लोन की सुविधा देते हैं। इससे कर्ज की अवधि भी बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि आपने एक लाख रुपये का गोल्ड लोन दिया है लेकिन आपके गिरवी रखे सोने की कीमत 20 हजार रुपये बढ़ जाती है तो बैंक-एनबीएफसी उसका 70 से 80 फीसदी यानी 14 से 16 हजार रुपये का टॉप-अप की पेशकश करते हैं।

Previous Post

अब बचकर नहीं जा पाएंगे अपराधी, अधिकतम सजा दिलाने को बनेगी विशेष यूनिट

Next Post

दिल्ली में कब तक मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा और बिजली-पानी योजना का लाभ, सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब

Next Post
दिल्ली में मार्च 2023 तक पूरे कर लिए जाएं सड़क, सीवर और नाला बनाने का काम : सीएम केजरीवाल

दिल्ली में कब तक मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा और बिजली-पानी योजना का लाभ, सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • जीनत अमान का बड़ा बयान: “शादी से पहले साथ रहना जरूरी, वरना पछताना पड़ सकता है”
  • सनी देओल ने रिटायरमेंट पर दिया बड़ा बयान: “मैं कभी ये लाइन नहीं छोड़ूंगा”
  • इंडिगो ने लॉन्च किया ‘लाइट’ किराया: केवल केबिन बैग यात्रियों के लिए सस्ती हवाई यात्रा का नया विकल्प
  • ह्युंडई की बड़ी योजना: बाजार में जल्द लॉन्च होंगी 4 दमदार एसयूवी, बढ़ेगा मुकाबला
  • सिंधी आलू टुक: कुरकुरे स्वाद की पारंपरिक विरासत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In