उदयपुर:प्रतापगढ़ थाना कोतवाली पुलिस की टीम ने एक विशेष धर्म के विरुद्ध सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में आरोपी युवक मुकेश मीणा (30) निवासी खजूरी रामपुरिया थाना देवगढ़ और उसके साथी कवर लाल मीणा (21) निवासी मौड़ी खेड़ा थाना अरनोद को गिरफ्तार किया है।
देवी-देवताओं पर अशोभनीय टिप्पणी
प्रतापगढ़ एसपी अनिल कुमार ने बताया कि मोर नगरी थाना धरियावद निवासी प्रताप सिंह ने समस्त हिंदू समाज की ओर से एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि फेसबुक पर आरोपियों ने भगवान शंकर, देवी पार्वती, और गजानंद गणपति के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी की है। जिससे सकल हिंदू समाज में रोष व्याप्त है और वर्ग संघर्ष होने की संभावना है। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनिल कुमार द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा एवं सीओ ऋषिकेश मीणा के सुपरविजन तथा थाना अधिकारी रविंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश मीणा और उसके साथी कवर लाल मीणा को गिरफ्तार कर लिया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

