नई दिल्ली: स्पाइसजेट एयरलाइंस अगले महीने यानी अक्टूबर से अपने पायलटों को करीब 20 पर्सेंट की सैलरी बढ़ोतरी देगी। यह बात कंपनी ने न्यूज एजेंसी ANI को बताई है। स्पाइसजेट ने पिछले महीने 6 पर्सेंट बढ़ोतरी की घोषणा की थी और यह सैलरी रिवीजन उसके बाद किया जा रहा है। यह फैसला कंपनी ने अपने कुछ पायलटों को लीव विदाउट पे (leave without pay) पर भेजने के बाद किया है।
स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 20 सितंबर को अपने 80 पायलटों को 3 महीने की छुट्टी पर भेज दिया है। इस दौरान पायलटों को उनकी सैलरी नहीं मिलेगी। कंपनी का कहना है कि यह कदम ‘कॉस्ट रेशनलाइज़’ करने के लिए उठाया गया है। इसके अलावा, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने स्पाइसजेट पर 50 पर्सेंट उड़ानों के अंकुश को 29 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
स्पाइसजेट में फ्लाइट ऑपरेशंस के SVP कैप्टन गुरचरण अरोड़ा ने कहा है कि हम क्रमबद्ध तरीके से सैलरी बढ़ाने के अपने वायदे को पूरा कर रहे हैं। अक्टूबर महीने में हमारे कैप्टन्स और सीनियर फर्स्ट ऑफिसर्स की सैलरी में करीब 20 पर्सेंट की बढ़ोतरी होगी। सूत्रों ने यह भी बताया है कि एयरलाइन अगले 2-3 हफ्ते में सभी एंप्लॉयीज का TDS डिपॉजिट कर देगी। इसके अलावा, प्रॉविडेंट फंड्स का एक बड़ा हिस्सा भी क्रेडिट हो जाएगा। कैप्टन अरोड़ा ने बताया है कि ECLGS पेमेंट की पहली किस्त मिल गई है और दूसरी किस्त जल्द मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सरकार से मिलने वाले ECLGS के अलावा मैनेजमेंट 200 मिलियन डॉलर जुटाने की तैयारी में है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

