• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
स्पीकर ओम बिरला ने कहा हिन्दी में दीजिए उत्तर, तो पंजाबी बोलने लगे मंत्री; LS में  छिड़ी हिन्दी vs अंग्रेजी की बहस

स्पीकर ओम बिरला ने कहा हिन्दी में दीजिए उत्तर, तो पंजाबी बोलने लगे मंत्री; LS में छिड़ी हिन्दी vs अंग्रेजी की बहस

December 22, 2023
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट

June 4, 2026
डोभाल के बयान का समर्थन, भारत ने फिर दोहराया आतंकवाद पर सख्त नीति

कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा

June 4, 2026
‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे

June 4, 2026
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज

June 4, 2026
क्रेटा

क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम

June 4, 2026
तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

तेल की ऊंची कीमतों से भारत की विकास दर पर पड़ सकता है असर : गीता गोपीनाथ

June 4, 2026
आरबीआई भारतीय रिजर्व बैंक

आरबीआई ने 12 अरब डॉलर का सोना बेचने की खबरों का किया खंडन

June 4, 2026
संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए अभिनेता पंकज त्रिपाठी

अभिनय की पहली पाठशाला मेरा घर था: पंकज त्रिपाठी

June 4, 2026
अरुणा ईरानी

तीन साल तक नहीं मिला काम, फिर 2500 रुपये में किया नृत्य: अरुणा ईरानी

June 4, 2026
अगरकर के सामने सचिन ने रखी शर्त, वैभव सूर्यवंशी को टेस्ट क्रिकेट में मौका देने की वकालत

सभी प्रारूपों में सफलता की कुंजी है बैकलिफ्ट : सचिन तेंदुलकर

June 4, 2026
फीफा का बड़ा फैसला, अफगान महिला फुटबॉल टीम को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में खेलने की मंजूरी

फीफा ने बदले फुटबॉल के नियम, 2026 विश्व कप से लागू होंगे बड़े बदलाव

June 4, 2026
चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

चटपटी भिंडी: स्वाद और सेहत का बेहतरीन संगम

June 4, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, June 4, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

स्पीकर ओम बिरला ने कहा हिन्दी में दीजिए उत्तर, तो पंजाबी बोलने लगे मंत्री; LS में छिड़ी हिन्दी vs अंग्रेजी की बहस

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
December 22, 2023
in देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्पीकर ओम बिरला ने कहा हिन्दी में दीजिए उत्तर, तो पंजाबी बोलने लगे मंत्री; LS में  छिड़ी हिन्दी vs अंग्रेजी की बहस

नई दिल्ली:संसद में एक पुरानी प्रथा है कि जिस भाषा में सदस्यगण सवाल पूछते हैं, अमूमन मंत्री उसी भाषा में उसका जवाब देते हैं लेकिन वह भाषा नहीं आने पर हिन्दी या अंग्रेजी किसी भी भाषा में जवाब दिया जा सकता है। गुरुवार को लोकसभा में इसी भाषा विवाद पर स्पीकर ओम बिरला और केंद्रीय शहरी विकास एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी के बीच हल्की नोकझोंक हो गई।

दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आयुष्मान भारत कार्ड के अभाव  दिल्ली और पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को होने वाली दिक्कतों पर सवाल पूछा था। इसका जवाब देने जब हरदीप सिंह पुरी उठे तो उन्होंने अंग्रेजी में बोलना शुरू कर दिया। इस पर स्पीकर ने उन्हें टोका और कहा कि जिस भाषा में सवाल पूछा गया है, उसी में आप जवाब दीजिए। स्पीकर ने कहा माननीय मंत्री हिन्दी जानते हैं, इसलिए हिन्दी में ही जवाब दें।

इस पर हरदीप सिंह पुरी तुनक गए। उन्होंने कहा, “महोदय, मैं हिन्दी में भी उत्तर दे सकता हूं और अगर आप कहें तो पंजाबी में भी उत्तर दे सकता हूं क्योंकि मनोज तिवारी पंजाबी भी समझते हैं लेकिन चेयर से जिस तरह के निर्देश आ रहे हैं, वह दूसरों के लिए भी होना चाहिए।” इसके बाद मंत्री पंजाबी में उत्तर देने लगे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने उन्हें फिर टोका और कहा कि अगर पंजाबी में बोलना है तो पहले आसन से लिखित अनुमति लेनी होगी। हिन्दी और अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषा के लिए यह जरूरी है।

स्पीकर बिरला ने माहौल को हल्का करने की कोशिश करते हुए कहा कि मुझे पता है कि मंत्री महोदय कई भाषा जानते हैं। आप हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा और भी कई भाषाएं बोल सकते हैं लेकिन यहां जिस भाषा में सवाल पूछा गया है, उसी में जवाब देना होगा। हिन्दी-अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में जवाब देने के लिए पहले लिखित अनुमति लेनी होगी। इसके बाद आसन की नसीहत को ध्यान में रखते हुए मंत्री पुरी ने कहा कि मैं भोजपुरी टच वाली हिन्दी में जवाब देता हूं। फिर वह हिन्दी में जवाब देने लगे।

स्पीकर ओम बिरला इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने मंत्री का जवाब खत्म होने के बाद उन्हें निर्देश दिया कि उन्हें आयुष्मान योजना के मामले में दिल्ली और पश्चिम बंगाल दोनों राज्य सरकारों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को भी निर्देश देना चाहिए कि वो इसे लागू करें। इस पर फिर पुरी ने टोका तो बिरला ने कहा कि मंत्री को पता होना चाहिए कि आसन किसी राज्य सरकार को या किसी राजनीतिक दल को निर्देश नहीं दे सकता है। आसन सिर्फ केंद्र सरकार को ही निर्देश दे सकता है।

Previous Post

मुम्बई उपनगरीय यात्रा का प्रलम्ब विहार : महातपस्वी महाश्रमण पधारे सायन कोलीवाड़ा

Next Post

संजय सिंह को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने शराब घोटाले में जमानत से कर दिया इनकार

Next Post
संजय सिंह पेशी के वक्त फिर पीएम मोदी पर बरसे, कोर्ट ने चुप रहने को कहा

संजय सिंह को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने शराब घोटाले में जमानत से कर दिया इनकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • देशभर में मौसम का बड़ा बदलाव, 4 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कुवैत एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; भारत ने जताई कड़ी निंदा
  • ‘सिस्टम में ही खराबी है’; कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता बोले—अब चुप नहीं बैठेंगे
  • पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव; टीएमसी में अंदरूनी टकराव तेज
  • क्रेटा इलेक्ट्रिक खरीदने वालों को झटका, बढ़े दाम
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In