सर्दियां आते ही आंवला अपनी पूरी चमक के साथ बाजार में दिखाई देने लगता है। विटामिन C से भरपूर यह फल स्वाद और सेहत दोनों का मजबूत मेल है। इसकी एक खट्टी मीठी चटनी न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि शरीर को ठंड के मौसम में अतिरिक्त सुरक्षा भी देती है। यहां पेश है रोस्टेड आंवला चटनी की खास रेसिपी, जिसे बनाना आसान है और स्वाद बिल्कुल देसी।
सामग्री
आंवला 8 से 10
गुड़ आधा कप
जीरा एक छोटा चम्मच
हींग चुटकी भर
काला नमक स्वादानुसार
सादा नमक स्वादानुसार
सूखी लाल मिर्च 2
तेल एक छोटा चम्मच
पानी आधा कप
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर आधा छोटा चम्मच
विधि
सबसे पहले आंवलों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। गैस पर एक जाली या रोस्टर रखें और आंवलों को धीमी आंच पर चारों तरफ से हल्का काला होने तक भूनें। भूनने के बाद उन्हें ठंडा करें और फांकें निकाल लें।
अब कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं। सूखी लाल मिर्च के टुकड़े डालें और हल्का सा भूनें। फिर इसमें भुने हुए आंवले डालें और थोड़ी देर चलाते हुए पकाएं।
अब गुड़, सादा नमक, काला नमक और आधा कप पानी डालकर आंच धीमी कर दें। गुड़ पिघलने तक इसे पकने दें। जब मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और भुना जीरा पाउडर डालें।
चटनी को मध्यम गाढ़ापन आने तक पकाएं। गैस बंद करके इसे पूरी तरह ठंडा होने दें। ठंडा होने पर इसका स्वाद और भी निखरकर आता है।
कैसे परोसें
यह चटनी पराठे, पूरी, दाल चावल, खिचड़ी या स्नैक्स के साथ बेहद अच्छी लगती है। चाहें तो इसे कांच की साफ बोतल में भरकर फ्रिज में एक हफ्ते तक सुरक्षित रखा जा सकता है।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
