• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ रहा रूस, यूक्रेनी सैनिकों को एक-एक कर उड़ा दिया

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ रहा रूस, यूक्रेनी सैनिकों को एक-एक कर उड़ा दिया

September 7, 2024
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

दिहाड़ी मजदूर के बेटे ने जीती सफलता की जंग, बना सीआईएसएफ कांस्टेबल

June 16, 2026
कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

कांग्रेस ने खोले ‘घर वापसी’ के दरवाजे, विपक्षी दलों के विलय की चर्चाएं तेज

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ रहा रूस, यूक्रेनी सैनिकों को एक-एक कर उड़ा दिया

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
September 7, 2024
in मुख्य समाचार, विदेश
Reading Time: 1 min read
A A
0
सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ रहा रूस, यूक्रेनी सैनिकों को एक-एक कर उड़ा दिया

पूर्वी यूक्रेन में जारी युद्ध के दौरान कथित तौर पर आत्मसमर्पण करने वाले यूक्रेनी सैनिकों पर पुतिन की सेना ने रहम नहीं की है और उन्हें एक-एक कर गोलियों से उड़ा डाला है। अब आत्मसमर्पण कर चुके यूक्रेनी सैनिकों की हत्या पर बवाल मच गया है। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों ने रूस की इस हरकत के खिलाफ आवाज उठाई है। हाल ही में सामने आई एक वीडियो में यूक्रेनी सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के बाद बेरहमी से मारते हुए दिखा गया है। ड्रोन से लिया गया वीडियो पोकरोवस्क शहर का बताया जा रहा है जहां रूस और यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है।

सीएनएन द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तीन यूक्रेनी सैनिक अपने हाथ पीछे किए हुए, धूल भरी सड़क पर घुटनों के बल बैठे हैं। कुछ ही देर में बिना किसी चेतावनी के वे जमीन पर गिर पड़ते हैं। यह घिनौनी हरकत पास में मौजूद रूसी सैनिकों द्वारा की गई, जिन्होंने आत्मसमर्पण के बावजूद इन यूक्रेनी सैनिकों को गोली मार दी।

यूक्रेनी रक्षा खुफिया एजेंसियों के अनुसार, इस तरह की घटनाएं कोई नई बात नहीं हैं। पिछले नवंबर से अब तक, 15 ऐसे मामलों का रिकॉर्ड सीएनएन को सौंपा गया है, जिनमें ड्रोन फुटेज और ऑडियो क्लिप्स के जरिए इस तरह की हत्याओं का सबूत मिला है। यूक्रेन के वरिष्ठ वकील जनरल एंड्री कोस्टिन ने बताया कि उनके कार्यालय ने अब तक 28 ऐसी घटनाओं की जांच शुरू की है, जिसमें 62 यूक्रेनी सैनिकों की हत्या की जा चुकी है।

यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि यह रूस द्वारा बनाई गई एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उनका दावा है कि इन हत्याओं में कई रूसी सैन्य अधिकारियों की संलिप्तता है। इन जघन्य कृत्यों को मानवता के खिलाफ अपराध करार देने की भी मांग यूक्रेनी सरकार कर रही है। मई में जपोरिझ्झिया के रोबोटिन गांव की एक और घटना का वीडियो भी यूक्रेन की खुफिया एजेंसी ने जारी किया है, जिसमें आत्मसमर्पण के बाद यूक्रेनी सैनिकों को गोली मारी जाती है। इस वीडियो के साथ जारी की गई ऑडियो क्लिप में एक रूसी अधिकारी अपने साथी सैनिक को यूक्रेनी बंदियों को मारने का आदेश देता सुनाई देता है। अब यूक्रेन सरकार ने इन घटनाओं को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उठाने का फैसला किया है, ताकि रूस के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकें।

Previous Post

जुलाना से विनेश, किलोई से भूपेंद्र हुड्डा; हरियाणा के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट

Next Post

ममता सरकार के ‘अपराजिता बिल’ पर फंसा पेच, राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास भेजा

Next Post
ममता सरकार के ‘अपराजिता बिल’ पर फंसा पेच, राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास भेजा

ममता सरकार के ‘अपराजिता बिल’ पर फंसा पेच, राज्यपाल ने राष्ट्रपति के पास भेजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
  • सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In