डेस्क:स्त्री और स्त्री 2 की जबरदस्त सफलता के बाद, फैंस को लंबे समय से फिल्म के तीसरे पार्ट का इंतजार था। अब फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है। मेकर्स ने ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। सिर्फ यही नहीं, मैडॉक फिल्म्स ने अपनी सुपरनेचुरल फिल्मों की पूरी रिलीज लाइनअप की भी घोषणा की है, जिसमें भेड़िया 2, शक्तिशालिनी, थामा और कई अन्य फिल्में शामिल हैं।
रिलीज डेट का ऐलान
मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की 8 फिल्में आने वाली हैं। तो तैयार हो जाइए डर, हंसी और मस्ती का मजा लेने के लिए।
- स्त्री 3: 13 अगस्त 2027
- थामा (आयुष्मान खुराना की फिल्म): दिवाली 2025
- शक्तिशालिनी: 31 दिसंबर 2027
- पहला महायुद्ध: 11 अगस्त 2028
- दूसरा महायुद्ध: 18 दिसंबर 2028
मैडॉक फिल्म्स के लिए शानदार रहा 2024
साल 2024 मैडॉक फिल्म्स के लिए बेहद खास साबित हुआ। इस साल रिलीज हुई ‘स्त्री 2, मुंजया’ और ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’। इनमें से ‘स्त्री 2’ और ‘मुंजया’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया।
मैडॉक फिल्म्स के निर्माता दिनेश विजान ने कहा,
“हमारा उद्देश्य है इनोवेटिव और एंटरटेनिंग स्टोरीज पेश करना। हम ऐसी कहानियां बना रहे हैं जो दर्शकों से गहरा कनेक्शन बनाएं और सिनेमा में यादगार किरदार पेश करें। हमारा हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स दर्शकों को हमेशा नई और अनोखी कहानियां देगा।”
अब फैंस को इन धमाकेदार फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

