• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
LIVE: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज, वोटिंग जारी

LIVE: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज, वोटिंग जारी

May 20, 2024
सपा प्रमुख मायावती ने फेंका 2027 का पासा, सर्वजन राजनीति फिर केंद्र में

‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार

June 20, 2026
एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव

June 20, 2026
पुतिन ने भारत यात्रा पूरी की; अफगानिस्तान पर पाकिस्तान को अप्रत्यक्ष संदेश

यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार

June 20, 2026
‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार

June 20, 2026
सावधान! ठंड में कमी, लेकिन बारिश का अलर्ट

भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान

June 20, 2026
श्रीकांत

टीम इंडिया की रणनीति पर विवाद, श्रीकांत ने कोच गंभीर को घेरा

June 20, 2026
बीसीसीआई का विशेष फैसला: 15 वर्षीय वैभव के साथ जाएंगे माता-पिता

वैभव सूर्यवंशी का भविष्य सुरक्षित, लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता जरूरी

June 20, 2026
हाई-प्रोफाइल पार्टी में अक्षय कुमार से हुई बड़ी भूल, आज भी करते हैं पछतावा

कैमरे के पीछे का मज़ेदार किस्सा सुनाकर अक्षय कुमार ने बिखेरा हंसी का माहौल

June 20, 2026
राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

राजकुमार हिरानी का बड़ा खुलासा, 3 इडियट्स की कहानी अब आगे बढ़ेगी

June 20, 2026
वर्ष 2030 तक ट्रेनों की संचालन क्षमता होगी दोगुनी : अश्विनी वैष्णव

भारत बनेगा सेमीकंडक्टर डिजाइन का वैश्विक हब: अश्विनी वैष्णव

June 20, 2026
टोयोटा

टोयोटा हाइलक्स का नया मॉडल भारत में लॉन्च के लिए तैयार, 28 जुलाई को संभावना

June 20, 2026
आईपीओ

23 जून से खुलेगा अद्वित ज्वेल्स आईपीओ

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Saturday, June 20, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

LIVE: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज, वोटिंग जारी

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
May 20, 2024
in देश, राजनीतिक
Reading Time: 2 mins read
A A
0
LIVE: राहुल गांधी, स्मृति ईरानी समेत कई दिग्गजों की किस्मत का फैसला आज, वोटिंग जारी

File Photo

Lok Sabha Election 2024 LIVE Updates:  आज 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश की कुल 14 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में कई दिग्गज मैदान में हैं। इसमें राहुल गांधी, स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उमर अब्दुल्ला, चिराग पासवान, पीयूष गोयल और राजीव प्रताप रूड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा आरजेडी की रोहिणी आचार्य की किस्मत का फैसला भी आज होना है।

रायबरेली सीट पर भी आज वोटिंग कराई जा रही है। यहां से इस बार राहुल गांधी बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह को चुनौती दे रहे हैं। वहीं लखनऊ सीट से तीसरी बार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। एसपी के मौजूदा विधायक रविदास मेहरोत्रा उनके खिलाफ मैदान में हैं। कैसरगंज की चर्चित सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है।

इस चरण में यूपी की 14, महाराष्ट्र की 13, बिहार और ओडिशा की 5-5, पश्चिम बंगाल की 7, झारखंड की तीन और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख की एक-एक सीट पर मतदान कराया जा रहा है। बता दें कि चौथे चरण तक 379 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है

Mon, 20 May 2024 08:49 AM

Lok Sabha Election Live: महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान जारी

Lok Sabha Election Live:  महाराष्ट्र में 264 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हो रहा है। सुबह से मतदान केन्द्र के बाहर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें दिखाई दे रही है।

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, अभिनेत्री जोया अख्तर मुंबई के कुछ शुरुआती लोगों में से हैं, जिन्होंने मतदान शुरू होते ही मतदान किया और लोगों से बड़ी संख्या में घर से बाहर आकर मतदान करने का आग्रह किया।

अभिनेता अक्षय कुमार मुंबई के बूथ पर वोट डालने पहुंचे। उन्हें पिछले साल ही भारत की नागरिकता मिली है। इससे पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। अक्षय ने मतदान करने के बाद कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो। मैंने उसी को ध्यान में रखते हुए वोट किया। मतदाता को उसके लिए वोट करना चाहिए जो उन्हें सही लगता है…मुझे लगता है कि मतदान का प्रतिशत अच्छा रहेगा…।”

Mon, 20 May 2024 08:27 AM

Lok Sabha Election Live: ओडिशा विधानसभा की 35 सीटों पर भी मतदान

Lok Sabha Election Live:  ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा की 35 सीट पर दूसरे चरण का मतदान हो रहा है।उत्तर प्रदेश में पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीट के साथ ही लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है।

Mon, 20 May 2024 07:12 AM

Lok Sabha Election Live: भीषण गर्मी के बीच मतदान

Lok Sabha Election Live:  सोमवार को होनेवाला मतदान भीषण गर्मी में होगा। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, , पश्चिम बंगाल के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। ओडिशा, झारखंड में भी भीषण गर्मी का अनुमान है। ऐसे में मतदान कराना काफी मुश्किल होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उन्हें भाजपा के मौजूदा सांसद अनुराग शर्मा चुनौती दे रहे हैं। बसपा ने स्थानीय छात्र नेता रवि प्रकाश मौर्य को मैदान में उतारा है।
बारामुला, जम्मू-कश्मीर: उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (जेकेएनसी) के टिकट पर बारामुल्ला से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला पीपुल्स कॉन्फ्रेंस (पीसी) के सज्जाद लोन से होगा।

Mon, 20 May 2024 06:59 AM

Lok Sabha Election LIve: शुरू हो गया मतदान

Lok Sabha Election LIve:  लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार इस चरण में 8.95 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 94372 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, 9.47 लाख मतदान अधिकारी मतदान की प्रक्रिया को संचालित कराएंगे।

Tags: 2024 lok sabha elections
Previous Post

दहेज के लिए पति ने पत्‍नी का सिर मुंडवाया, नाजुक अंगों में मिर्च डाली

Next Post

रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

Next Post
रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

रईसी के जिंदा बचने की उम्मीद नहीं, क्रैश हेलिकॉप्टर का मलबा मिला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ‘हमारा आधार कार्यकर्ता, नहीं पूंजीपति’, मायावती का पलटवार
  • एफएटीएफ उपाध्यक्ष चुने गए विवेक अग्रवाल, विश्व मंच पर भारत का बढ़ा प्रभाव
  • यूरोप से बातचीत को तैयार रूस, लेकिन अल्टीमेटम नहीं करेगा स्वीकार
  • ‘इटली कभी नहीं गिड़गिड़ाता’—ट्रंप के दावे पर मेलोनी का पलटवार
  • भीषण गर्मी से राहत के संकेत, उत्तर भारत में बारिश का पूर्वानुमान
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In