• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, राहुल की भी है तबीयत खराब

तब कांग्रेस की पहली लिस्ट में थे अमेठी-रायबरेली, 2024 में बन गए पहेली

April 3, 2024
ममता बनर्जी

ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

July 10, 2026
“वेलकम टू द जंगल” का धमाका, ट्रेलर ने दिलाई IMDb में नंबर-1 रैंकिंग

अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार

July 10, 2026
नीतीश युग का अंत, सम्राट चौधरी संभालेंगे बिहार की कमान

बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश

July 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर सरकार का बड़ा अपडेट, सप्लाई को लेकर स्थिति साफ

July 10, 2026
सरकार का बड़ा फैसला: 200 लीटर से ज्यादा डीजल खरीदने पर रोक

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 10 जुलाई को भी कीमतें स्थिर; ग्राहकों को राहत

July 10, 2026
कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

कैनबरा में पीएम मोदी की अहम बैठक, भारत-ऑस्ट्रेलिया साझेदारी को मिला व्यापक समर्थन

July 10, 2026
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को बताया आतंक का संरक्षक

संयुक्त राष्ट्र में भारत का सख्त संदेश: संघर्ष क्षेत्रों में यौन हिंसा पर जीरो टॉलरेंस

July 10, 2026
पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

पाकिस्तान में नाबालिग लड़कियों के जबरन धर्मांतरण पर यूरोपीय संसद ने जताई चिंता

July 10, 2026
जेडी वेंस

अमेरिकी नौकरियां अमेरिकियों के लिए, विदेशी धोखेबाजों के लिए नहीं: जेडी वेंस

July 10, 2026
इज़राइल-ईरान तनाव फिर बढ़ा, रक्षा मंत्री ने दी दोबारा सैन्य कार्रवाई की चेतावनी

इजरायल की ईरान को चेतावनी, कहा- जरूरत पड़ी तो और ताकत से करेंगे हमला

July 10, 2026
नोबेल की चाहत, 70वां दावा और भारत की चुप्पी—ट्रंप पर कांग्रेस का तंज

ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील पर कांग्रेस का वार, जयराम रमेश ने मोदी सरकार को घेरा

July 10, 2026
किताबों की होगी स्क्रीनिंग, जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को देना होगा प्रमाण पत्र

किताबों की होगी स्क्रीनिंग, जम्मू-कश्मीर के सभी स्कूलों को देना होगा प्रमाण पत्र

July 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, July 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राजनीतिक

तब कांग्रेस की पहली लिस्ट में थे अमेठी-रायबरेली, 2024 में बन गए पहेली

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
April 3, 2024
in राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रियंका गांधी दूसरी बार कोरोना से संक्रमित, राहुल की भी है तबीयत खराब

File Photo

नई दिल्ली। अमेठी और रायबरेली की पहेली अब तक नहीं सुलझ सकी है। कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की करीब 12 सूचियां सामने आ चुकी हैं, लेकिन कहीं भी गांधी परिवार का गढ़ मानी जानी वाली उत्तर प्रदेश की इन दो सीटों का जिक्र नहीं है। खास बात है कि 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी और रायबरेली पहली ही सूची में थे। सवाल बरकरार है कि क्या गांधी परिवार इन सीटों से किनारा कर लेगा या राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा यहां से दावेदारी पेश करेंगे?

क्या कह रही है कांग्रेस?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि अब तय करने के लिए काफी समय है। अमेठी और रायबरेली में 5वें चरण में 20 मई को मतदान होगा और नामांकन की तारीख 3 मई है। खास बात है कि कांग्रेस महाराजगंज, देवरिया, बांसगांव और वाराणसी से उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है, जहां 1 जून को वोटिंग होना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कहते हैं कि गांधी भाई-बहन तय करेंगे कि उन्हें उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में उतरना है या नहीं। अखबार से बातचीत में एक नेता ने कहा, ‘रविवार को I.N.D.I.A की रैली में प्रियंका की मौजूदगी संकेत दे रही है कि वह चुनाव लड़ सकती हैं। वह सक्रिय हैं। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह रैली में नहीं होती जब सोनिया मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल शामिल हो रहे थे।’

पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी का कहना है, ‘हो सकता है कि वे चुनाव न लड़ें। यह संकेत मुझे उनके करीबियों से मिल रहे हैं।’ कांग्रेस का एक वर्ग मानता है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि गांधी भाई-बहन यूपी से चुनाव लड़ेंगे और सही समय पर फैसले का ऐलान किया जाएगा।

अखबार से बातचीत में एक नेता ने कहा, ‘राहुल का अमेठी से चुनाव नहीं लड़ना बहुत खराब राजनीतिक संदेश भेजेगा। मुझे कोई कारण नजर नहीं आता कि वह क्यों नहीं लड़ेंगे। अमेठी और रायबरेली से गांधी परिवार का नहीं लड़ना भाजपा को एक मुद्दा दे देगा कि यूपी में जीत का भरोसा नहीं था तो वे भाग गए।’ एक अन्य नेता का कहना है, ‘दोनों को प्रचार के लिए पूरे देश में घूमना है। वे अपने क्षेत्र से बंधे नहीं रहना चाहेंगे। अगर मुझे सही याद है, तो वे बीते दो सालों में अमेठी और रायबरेली नहीं गए हैं। वे सभी पहलुओं को देख रहे हैं।’

रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेताओं का यह भी मानना है कि वे चुनाव लड़ें या नहीं, लेकिन भाजपा को मुद्दा मिल जाएगा। कांग्रेस के एक नेता ने कहा, ‘अगर वे नहीं लड़ते हैं तो भाजपा कहेगी कि वे भाग गए। अगर वे लड़ते हैं, तो भाजपा कहेगी कि तीनों गांधी संसद में जाना चाहते हैं और ये सभी एक परिवार में है।’ खास बात है कि 2019 में राहुल ने वायनाड के साथ-साथ अमेठी से भी चुनाव लड़ा था। वहीं, सोनिया रायबरेली से मैदान में थीं।

कांग्रेस को यहां भी लग सकता है झटका
खास बात है कि अगर गांधी परिवार यूपी से चुनाव नहीं लड़ता है, तो इस धारणा को भी मजबूती मिल सकती है कि कांग्रेस दक्षिण की पार्टी बनती जा रही है। कांग्रेस की कर्नाटक और तेलंगाना में सरकार है। इसके अलावा खुद राहुल और केसी वेणुगोपाल जैसे शीर्ष नेता केरल से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला INDIA गठबंधन के ही साथी लेफ्ट से होगा।

Previous Post

ताइवान में 25 साल में सबसे तेज भूकंप, 7.2 तीव्रता; सुनामी की चेतावनी

Next Post

AAP का नया चेहरा बन रहीं सुनीता केजरीवाल, राजनीति में करेंगी ‘कमाल’?

Next Post
AAP का नया चेहरा बन रहीं सुनीता केजरीवाल, राजनीति में करेंगी ‘कमाल’?

AAP का नया चेहरा बन रहीं सुनीता केजरीवाल, राजनीति में करेंगी 'कमाल'?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • ममता के बयान से गरमाई बंगाल की राजनीति, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाया धमाल, कमाई पहुंची 125 करोड़ के पार
  • बिहार में बनेंगे 1 करोड़ नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए निर्देश
  • एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर सरकार का बड़ा अपडेट, सप्लाई को लेकर स्थिति साफ
  • पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, 10 जुलाई को भी कीमतें स्थिर; ग्राहकों को राहत
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In