• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
टी20 विश्व कप से पहले भारत अंडर-19 चैंपियन, सूर्यवंशी के तूफान से छठी बार जीता खिताब

टी20 विश्व कप से पहले भारत अंडर-19 चैंपियन, सूर्यवंशी के तूफान से छठी बार जीता खिताब

February 6, 2026
तो क्या कसाब और हाफिज सईद जैसों को भी जमानत दे देंगे? सरकार का SC से तीखा सवाल

सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट

June 9, 2026
‘यह संयोग नहीं, प्रयोग है’: यूथ कांग्रेस के विरोध पर भाजपा ने साधा राहुल गांधी पर निशाना

‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज

June 9, 2026
महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी

June 9, 2026
विदेशी मुद्रा भंडार 723.77 अरब डॉलर पर पहुँचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा

June 9, 2026
भारत को 6 साल में 10 करोड़ टन स्टील उत्पादन क्षमता बढ़ाने का लक्ष्य

स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ

June 9, 2026
आईपीओ

बीयर बाजार में बड़ा दांव: कार्ल्सबर्ग इंडिया ला सकती है आईपीओ

June 9, 2026
500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

500+ रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट में किस स्थान पर है भारत

June 9, 2026
इंडिया अंडर-19 ने दक्षिण अफ्रीका को 233 रनों से हराकर की क्लीन स्वीप

भारत का ऐतिहासिक टेस्ट रिकॉर्ड, टॉप 10 सूची में बड़ा बदलाव

June 9, 2026
किशोर कुमार के आख़िरी दिन और उनकी अंतिम रिकॉर्डिंग का रहस्य

किशोर कुमार का भावुक पल: इस गाने ने कर दिया था उन्हें बेहद प्रभावित

June 9, 2026
नो एंट्री 2 से वरुण धवन ने भी किया किनारा

वरुण धवन का खुलासा: इस बड़ी हिट फिल्म को किया था रिजेक्ट

June 9, 2026
रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

रिश्तों और कार्यस्थल में तनाव को संभालने की समझ

June 9, 2026
मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

मंगलवार और सिंदूर तिलक का आध्यात्मिक अर्थ

June 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 9, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home खेल

टी20 विश्व कप से पहले भारत अंडर-19 चैंपियन, सूर्यवंशी के तूफान से छठी बार जीता खिताब

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
February 6, 2026
in खेल, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
टी20 विश्व कप से पहले भारत अंडर-19 चैंपियन, सूर्यवंशी के तूफान से छठी बार जीता खिताब

हरारे: अंडर-19 विश्व कप का खिताब भारत ने जीत लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले को आयुष म्हात्रे की टीम ने 100 रनों से अपने नाम किया। भारत टूर्नामेंट का सबसे सफल देश भी है। छठी बार भारत के खाते में अंडर-19 विश्व कप का खिताब आया है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता था। टीम 2016 से खेले सभी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम ने 411 रन बनाए। 41वें ओवर में इंग्लैंड की पारी 311 रनों पर सिमट गई।

वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की पारी खेली

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 के स्कोर पर आरोन जॉर्ज (9) का विकेट गंवा दिया। यहां से वैभव सूर्यवंशी ने कप्तान म्हात्रे के साथ दूसरे विकेट के लिए 90 गेंदों में 142 रन जुटाते हुए टीम को 162 के स्कोर तक पहुंचा दिया। म्हात्रे 51 गेंदों में 2 छक्कों और 7 चौकों के साथ 53 रन बनाकर आउट हुए।

वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बैटिंग जारी रखी। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों पर शतक ठोक दिया। 175 रनों की पारी खेलने के बाद वह आउट हुए। उन्होंने 15 चौके के साथ ही 15 छक्के मारे। यह अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में किसी भी बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। इसके साथ ही उन्होंने यूथ वनडे में अपने 100 छक्के भी पूरे किए। वैभव ऐसा करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर हैं।

कनिष्क चौहान ने फिनिश की पारी

भारतीय टीम 308 रन तक अपने 5 विकेट खो चुकी थी। यहां से अभिज्ञान कुंडू ने आरएस अम्ब्रीश के साथ 51 रन की साझेदारी की। अभिज्ञान कुंडू 31 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 40 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अम्ब्रीश ने 18 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अंतिम ओवरों में कनिष्क चौहान ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ नाबाद 37 रन बनाकर स्कोर को 400 के पार पहुंचा दिया। इंग्लिश खेमे से जेम्स मिंटो ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि सेबेस्टियन मॉर्गन और एलेक्स ग्रीन ने 2-2 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड ने दिखाया विस्फोटक रूप

इंग्लैंड ने भी भारतीय गेंदबाज को मुंहतोड़ जवाब दिया। शुरुआती तीन ओवर में तो टीम के सिर्फ दो रन थे लेकिन सलामी बल्लेबाज जोसेफ मूर्स ने चौथे ओवर में हैट्रिक चौका लगाया। हालांकि 5वें ओवर में वह आरएस अम्ब्रीश का शिकार बन गए। 7वें ओवर के खत्म होने के बाद इंग्लैंड ने 25 रन बना थे। यहां से बेन डॉकिन्स और बेन मेयस ने गियर बदल दिया। 10वें ओवर में टीम 64 रनों तक पहुंच गई। मेयस तेजी से फिफ्टी की तरफ बढ़ रहे थे लेकिन खिलान पटेल ने उनका विकेट ले लिया। रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में वह 28 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए।

कप्तान थॉमस रेव ने भी आते ही अटैक किया। 18 गेंद पर 31 रन बनाकर वह कनिष्क चौहान की गेंद पर आउट हुए। डॉकिन्स ने भी इस बीच अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। 20 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 3 विकेट पर 171 रन था। अगले दो ओवर में भारत को चार विकेट मिल गए। आयुष म्हात्रे ने डॉकिन्स (66) को आउट किया तो राल्फी अल्बर्ट रन आउट हो गए। फरहान अहमद (1) और सेबेस्टियन मॉर्गन (0) दीपेश देवेंद्रन का शिकार बने।

कैलेब फॉल्कनर ने शतक ठोका

177 रनों पर 7 विकेट गिरने के बाद इंग्लैंड की हार पक्की हो गई थी। लेकिन कैलेब फॉल्कनर ने विस्फोटक बैटिंग जारी रखी। 26 गेंदों पर उन्होंने अपनी फिफ्टी पूरी की। जेम्स मिंटो ने 41 गेंद पर 28 रन बनाकर उनका साथ निभाया। दोनों के बीच 92 रनों की साझेदारी हुई। अम्ब्रीश ने मिंटो को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। मैनी मुम्सडेन 3 रन ही बना सके लेकिन फाल्कनर ने विस्फोटक बैटिंग जारी रखी। 63 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा किया। 41वें ओवर में कनिष्क चौहान ने फॉल्कनर का विकेट लेकर भारत को चैंपियन बना दिया। उन्होंने 67 गेंद पर 9 चौके और 7 छक्कों की मदद से 115 रन बनाए। आरएस अम्ब्रीश ने तीन जबकि दीपेश और कनिष्क ने 2-2 विकेट लिए।

Previous Post

अमेरिका में 89 भारतीय अवैध प्रवासियों की अपराधी सूची में शामिल

Next Post

7 फरवरी 2026 : आज का राशिफल

Next Post
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

7 फरवरी 2026 : आज का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सहमति से बने संबंधों को चरित्र से न जोड़ें: सुप्रीम कोर्ट
  • ‘हार का शतक और रणनीति की बैठकें’, राहुल गांधी पर संबित पात्रा का तंज
  • महुआ के बयान से गरमाई राजनीति, यूसुफ पठान को बताया साहसी
  • चौथी तिमाही में भारत का चालू खाता अधिशेष 7.1 अरब डॉलर रहा
  • स्टील सेक्टर की ग्रोथ से रिफ्रैक्टरी उद्योग को लाभ
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In