डेस्क : टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत में अब कुछ ही दिन शेष हैं, लेकिन पाकिस्तान एक बार फिर अपने फैसलों को लेकर विवादों में घिरता नजर आ रहा है। पाकिस्तान सरकार ने जहां अपनी टीम को टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की अनुमति दे दी है, वहीं 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले बहुप्रतीक्षित मुकाबले के बहिष्कार का निर्देश देकर नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। इस फैसले के सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह मुकाबला 15 फरवरी को श्रीलंका के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाना तय है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष दोनों देशों के बीच यह सहमति बनी थी कि अगले तीन वर्षों तक दोनों टीमें हाइब्रिड मॉडल के तहत एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले खेलेंगी। बावजूद इसके, बांग्लादेश के समर्थन से जुड़े मुद्दे को लेकर पाकिस्तान की ओर से अचानक लिया गया यह रुख सवालों के घेरे में आ गया है।
इस पूरे मामले पर महान भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अपील की है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आखिरी समय में भारत के खिलाफ मैच से हटने का फैसला करता है, तो उस पर सख्त प्रतिबंध लगाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी टीम इस तरह की स्थिति पैदा करने से पहले सोचे।
सुनील गावस्कर ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा, “अगर कोई टीम टूर्नामेंट से ठीक पहले अपना नाम वापस लेती है, तो यह गंभीर समस्या है। अगर पहले ही ऐसा किया जाए, तो बात अलग है, लेकिन आखिरी वक्त पर हटना स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। ऐसे मामलों में ICC को दखल देना चाहिए और कार्रवाई करनी चाहिए। मुझे नहीं पता कि कार्रवाई किस रूप में होगी, क्योंकि इसमें कई बोर्ड शामिल होते हैं, लेकिन ऐसा कदम जरूर उठना चाहिए जिससे भविष्य में कोई दूसरी टीम ऐसा करने की हिम्मत न करे।”
गावस्कर के इस बयान के बाद अब निगाहें ICC पर टिकी हैं कि वह इस विवाद पर क्या रुख अपनाती है और क्या पाकिस्तान के फैसले पर कोई सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

