डेस्क : ‘बिग बॉस 19’ के ग्रैंड फिनाले के बाद अगर आप भी टीवी पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं, तो आपका इंतज़ार खत्म होने वाला है। दर्शकों के मनोरंजन के लिए टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर तीन नए रियलिटी शोज दस्तक देने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इन शोज की मेज़बानी बॉलीवुड के बड़े सितारे—अक्षय कुमार, फराह खान और सुनील शेट्टी—करते नजर आएंगे। आइए जानते हैं इन अपकमिंग रियलिटी शोज के बारे में विस्तार से।
‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’
दुनिया के सबसे लोकप्रिय गेम शोज में शुमार ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ अब भारतीय दर्शकों के लिए भी तैयार है। साल 1975 से चला आ रहा यह गेम शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर दस्तक देगा। चैनल की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। हालांकि, शो की ऑन-एयर डेट को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है।
कैसे खेला जाएगा ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’?
शो में कंटेस्टेंट को हॉटसीट पर बैठकर एक बड़ा व्हील घुमाना होगा। व्हील जिस अमाउंट पर जाकर रुकेगा, उसी के अनुसार कंटेस्टेंट को एक पज़ल दिया जाएगा। यह कोई सीधा सवाल नहीं होगा, बल्कि दिमाग घुमाने वाला पज़ल होगा। जो प्रतिभागी पज़ल को सही तरीके से सॉल्व करेगा, वही प्राइज मनी जीत पाएगा।
‘भारत के सुपर फाउंडर्स’
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी भी अपने नए रियलिटी शो ‘भारत के सुपर फाउंडर्स’ के साथ दर्शकों के सामने आ रहे हैं। यह एक बिजनेस रियलिटी शो होगा, जिसकी थीम काफी हद तक ‘शार्क टैंक इंडिया’ से मिलती-जुलती है। शो में ऐसे स्टार्टअप्स को मंच मिलेगा, जो भारत के भविष्य को नई दिशा दे सकते हैं। इस शो का प्रसारण 16 जनवरी से एमएक्स प्लेयर पर किया जाएगा।
‘द 50’
फराह खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो ‘द 50’ भी दर्शकों के लिए एक नया एक्सपीरियंस लेकर आ रहा है। इस शो में 50 सेलेब्रिटीज़ को 50 दिनों के लिए एक घर में रखा जाएगा, जहां उन्हें अलग-अलग टास्क दिए जाएंगे। 50 दिनों के बाद एक विनर का ऐलान किया जाएगा। यह शो 1 फरवरी से जियोहॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स चैनल पर रात 10:30 बजे टेलीकास्ट होगा।
टीवी और ओटीटी पर आने वाले ये तीनों रियलिटी शोज दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
