• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

January 4, 2023
नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम

June 2, 2026
कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज

June 2, 2026
धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’

June 2, 2026
इंदिरा को लग रहा था पिटाई का डर,देश छोड़ने की बनाई थी योजना: अन्नामलाई

अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा

June 2, 2026
शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल

June 2, 2026
कोयला घोटाले पर ईडी की बड़ी चोट, बंगाल में 159 करोड़ की संपत्ति जब्त

दिल्ली और मुंबई में वेदांता कार्यालयों पर ईडी की दबिश

June 2, 2026
सौरभ भारद्वाज

न्याय की मांग या कानून का उल्लंघन? जानें क्यों घिरे ‘आप’ नेता सौरभ भारद्वाज

June 2, 2026
हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

हमले के बाद दबाव में टीएमसी, नेताओं ने शुरू की कथित ‘कट मनी’ वापसी

June 2, 2026
भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

भारत में विदेशी ठहराव नियम बदले, निगरानी व्यवस्था होगी और सख्त

June 2, 2026
हादसे, हत्याएं और सत्ता: महाराष्ट्र की राजनीति का अनकहा इतिहास

दिल्ली में 17 साल के अभिषेक को उसी तरह घेरकर मार डाला

June 2, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

घूंघट बनाम शेरवानी: दंपती के विवाद ने खटखटाया तलाक का दरवाजा

June 2, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं, तेल कंपनियां घाटे में

June 2, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 2, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर एनसीआर

दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 4, 2023
in एनसीआर, मुख्य समाचार
Reading Time: 3 mins read
A A
0
दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में सोमवार को ब्रेकअप से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से 6 वार किए। यह घटना CCTV में कैद हो गई है। घायल लड़की को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर है। आरोपी का नाम सुखविंदर है, जिसे अरेस्ट कर लिया गया है। पुलिस केस दर्ज मामले में आगे की जांच कर रही है।

5 साल पहले दोस्ती हुई, ब्रेकअप के बाद लड़के ने चाकू मारा

पीड़िता दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए की पढ़ाई कर रही है। उसकी 5 साल पहले सुखविंदर से दोस्ती हुई थी। लड़की के परिवार को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था, इसलिए लड़की ने खुद को दूर करना शुरू कर दिया। सुखविंदर से ये बात सहन नहीं हुई। उसने सोमवार को लड़की से मिलने के लिए कहा। वह जानना चाहता था कि आखिर लड़की ने ब्रेकअप क्यों किया है? लड़की उससे घर की पास वाली गली में मिलने गई। इसके बाद लड़के ने उस पर बार-बार हमला कर दिया।

दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन केस में अंजलि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप न होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजलि के शरीर पर 40 जख्मों के निशान मिलने की बात है। सिर की हड्डी भी टूट गई थी।

दोस्त बोली- नशे में गाड़ी चला रही थी अंजलि

अंजलि की दोस्त निधि ने पुलिस को दिए बयान में हादसे की वजह कार सवारों की गलती को बताया है। हालांकि उसने अंजलि के नशे में होने की बात भी कही है। उसने दावा किया, “अंजिल बहुत नशे की हालत में थी। मैंने उसे कहा था कि मुझे स्कूटी चलाने दे लेकिन उसने मुझे स्कूटी चलाने नहीं दी। कार से टक्कर हुई उसके बाद मैं एक तरफ गिर गई और वो कार के नीचे आ गई, उसके बाद गाड़ी के नीचे वह किसी चीज में अटक गई। उसे गाड़ी घसीटते हुए ले गई। मैं डर गई थी इसलिए मैं वहां से चली गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, निधि ने बताया कि जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई जिसकी वजह से किसी को कुछ नही बताया। हादसे में गलती कार सवारों की थी। जब टक्कर हुई तो मेरी दोस्त कार वाली साइड गिरी और मैं दूसरी तरफ। मैं घबरा गई थी, इसलिए वहां से निकलकर सीधे घर पहुंची। हम दोनों एक साथ होटल में मौजूद थे।

वहीं, आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। फिलहाल, पुलिस दोनों तरफ के बयानों की जांच कर रही है।

पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अंतिम संस्कार

दिल्ली के मंगोलपुरी के वाई ब्लॉक श्मशान घाट (विजय विहार रोड) में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस फोर्स की मौजूदगी रही। इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतका के परिजनों को 10 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने और केस लड़ने के लिए सबसे अच्छा वकील नियुक्त किए जाने की बात कही है। वहीं, अंजलि की मां ने मीडिया से कहा कि हम चाहते हैं कि सभी पांचों आरोपियों को फांसी दी जाए। जनता सिर्फ इसलिए चुप नहीं बैठेगी कि मेरी बेटी का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

पोस्टमॉर्टम में सिर और रीढ़ पर गंभीर चोटें मिलीं

दिल्ली के स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) एसपी हुड्डा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में अंजलि के सिर, रीढ़ और बाएं फीमर पर चोटें और अधिक खून बह जाने से मौत होना बताया गया है। रेप की पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले पुलिस ने खुलासा किया था कि स्‍कूटी पर पीड़ित के साथ उसकी सहेली निधि भी थी। टक्कर के बाद मृतका कार में फंस गई और उसे 12 किमी. तक घसीटा गया। पहले 4 किमी घसीटने की बात सामने आई थी। स्कूटी पर जो दूसरी लड़की थी, वह हादसे के बाद मौके से भाग गई। उसे भी मामूली चोटें आई हैं।

होटल के CCTV फुटेज से खुलासा

पुलिस ने यह खुलासा रोहिणी इलाके के एक होटल के सामने के CCTV फुटेज के आधार पर किया। इसमें मृतका अपनी सहेली के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। इसके बाद दोनों स्कूटी पर बैठकर निकल जाती हैं। इस बीच, उस होटल के कर्मचारी ने बताया कि पीड़ित के साथ उसकी सहेली आई थी। दोनों ने डॉक्यूमेंट देकर एक रूम बुक किया था। कुछ लड़के भी आए थे, उन्होंने अलग से रूम बुक किया। इसके बाद वे लड़कियों के रूम में गए और वहां करीब 5 मिनट तक रहे।

होटल कर्मचारी ने बताया कि रूम से लड़ने की आवाज आ रही थी और एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। हमारे मैनजेर ने सभी को झगड़ा न करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों लड़कियां लड़ते हुए निकल गईं। वह होटल के बाहर भी काफी देर तक लड़ती रहीं, जो कि CCTV में रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस को कल शाम फुटेज दे दिया गया है।

यह घटना कंझावला इलाके में 31 दिसंबर की रात करीब 2 बजे की है। कार सवार 5 युवकों ने 20 साल की एक युवती को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद युवक कार लेकर भाग निकले। लड़की कार के नीचे फंसी रही। पुलिस के मुताबिक, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिससे पता चल सके कि उन्होंने नशा किया था या नहीं।

दिल्ली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने प्रेमिका को 6 बार चाकू मारा

सभी आरोपी पुलिस की रिमांड पर

कोर्ट ने सोमवार को पांचों आरोपियों मनोज मित्तल, दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण और मिथुन को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, एक्सीडेंट के दौरान दीपक खन्ना कार ड्राइव कर रहा था। इनमें मनोज मित्तल भाजपा का नेता बताया जा रहा है।

आरोपियों को लाकर क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी पुलिस

दिल्ली पुलिस के स्पेशल CP डॉ. सागर पी हुड्डा ने बताया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस की कई टीमों को भी जांच में लगाया गया है। कोर्ट ने आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड की मंजूरी दे दी है। आगे अब पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करेगी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं। CCTV फुटेज और डिजिटल एविडेंस के आधार पर टाइमलाइन बनाई जाएगी। इसके लिए आरोपियों को क्राइम स्पॉट पर लाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों के खिलाफ और धाराएं जोड़ी जाएंगीं।

पुलिस की थ्योरी पर उठे सवाल

मामले में दिल्ली पुलिस की थ्योरी भी सवालों के घेरे में आ गई है। पुलिस का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट है, लेकिन परिवार वाले इसे मर्डर कह रहे हैं। पीड़ित की मां का कहना है कि वह बहुत सारे कपड़े पहने थी, लेकिन जब उसकी बॉडी मिली तो वह पूरी तरह नेकेड थी। एक भी कपड़ा नहीं था। ये कैसा एक्सीडेंट है?

इधर, दिल्ली पुलिस की PRO सुमन अल्वा ने बताया कि कुछ चैनल इस केस में रेप और मर्डर की धाराओं को FIR में शामिल होने की खबर चला रहे हैं। यह गलत है। पीड़ित परिवार की भी मांग है कि इन धाराओं को भी जांच में शामिल किया जाए। अटॉप्सी रिपोर्ट आने के बाद ही इन मांगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Tags: 'crime videoscrime in indiacrime patrol satarkdelhi crimeliv crimeदिल्ली पुलिसप्रेम प्रसंगप्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंकाप्रेमिका को चाकू माराप्रेमिका पर चाकू से हमलाप्रेमिका पर चाकू से हमला कर हत्याब्रेकअप से नाराज युवकसनकी प्रेमी की करतूत
Previous Post

कांग्रेस शासित राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध होने पर नहीं दिखतीं प्रियंका गांधी : अनुराग ठाकुर

Next Post

पहली बार सियाचिन में तैनात हुईं महिला अफसर कैप्टन शिवा चौहान, सबसे खतरनाक पोस्ट

Next Post
पहली बार सियाचिन में तैनात हुईं महिला अफसर कैप्टन शिवा चौहान, सबसे खतरनाक पोस्ट

पहली बार सियाचिन में तैनात हुईं महिला अफसर कैप्टन शिवा चौहान, सबसे खतरनाक पोस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकें, भारत-दक्षिण अफ्रीका संबंधों को मिलेगा नया आयाम
  • कोलकाता में ममता का शक्ति प्रदर्शन, हिंसा के खिलाफ बुलंद की आवाज
  • धर्म-ध्यान का परम लक्ष्य शांति : मुनि श्री तत्त्वरुचि जी ‘तरुण’
  • अन्नामलाई ने छोड़ दी बीजेपी, नितिन नवीन को थमाया इस्तीफा
  • शिवसेना पुनर्मिलन की चर्चा से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In