मुंबई:शेयर बाजार में बहुत जल्द एक और दिग्गज कंपनी का आईपीओ लॉन्च हो सकता है। दरअसल, खबर है कि सुपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट आईपीओ लाने की तैयारी में है। इस इश्यू का वैल्यू 1 बिलियन डॉलर हो सकता है। आईपीओ के जरिए स्विट्जरलैंड के पार्टनर्स ग्रुप और भारत की केदारा कैपिटल शेयर बेचेंगे। बता दें कि इनके पास विशाल मेगा मार्ट में बहुमत हिस्सेदारी है। यह खबर रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से दी है।
क्या है डिटेल
हालांकि, दोनों निजी इक्विटी फर्मों के पास विशाल मेगा मार्ट का कितना हिस्सा है? और वे कितना बेचेंगे और क्या वे बहुमत हिस्सेदारी बरकरार रखेंगे। इसके बारे में अभी डिटेल में कोई जानकारी नहीं है। विशाल मेगा मार्ट की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सूत्रों के मुताबिक, निवेश बैंकों को इस सप्ताह आईपीओ के लिए आमंत्रित किया गया है और यह पेशकश इस साल के अंत में होने की संभावना है। बता दें कि यह योजना ऐसे समय में आई है जब भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब कारोबार कर रहे हैं और बेंचमार्क निफ्टी इंडेक्स पिछले छह महीनों में 12% चढ़ गया है।
अंबानी और टाटा को टक्कर!
यह मुख्य रूप से छोटे शहरों में है। कंपनी कपड़े और किराना सामान बेचती है। इसका मुकाबला भारतीय टाइकून मुकेश अंबानी की रिलायंस, टाटा ग्रुप के ट्रेंट और किराना रिटेलर एवेन्यू सुपरमार्ट्स से है। बता दें कि कंपनी के पास देशभर में करीबन 560 स्टोर हैं। बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के अनुमान के मुताबिक, भारत का रिटेल मार्केट 2033 तक 2 ट्रिलियन डॉलर का हो सकता है, जबकि वर्तमान में यह लगभग 840 बिलियन डॉलर का है।
बैंकरों और एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि तेज आर्थिक विकास और स्थिर राजनीतिक माहौल के बीच भारत में आईपीओ गतिविधि में तेजी आएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मई में होने वाले चुनाव में आसानी से तीसरा कार्यकाल जीतने की संभावना है। फिच के स्वामित्व वाली इंडिया रेटिंग्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2023 को समाप्त हुए अपने पिछले वित्तीय वर्ष में विशाल मेगा मार्ट का राजस्व 36% बढ़कर 75.9 बिलियन रुपये ($917 मिलियन) हो गया, जबकि शुद्ध लाभ 60% बढ़कर 3.2 बिलियन रुपये हो गया।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
