• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
शरद पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी

जब 40 विधायकों के साथ शरद पवार ने की थी बगावत

July 3, 2023
BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक

May 15, 2026
नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें

May 15, 2026
खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की

May 15, 2026
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द

May 15, 2026
अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट

May 15, 2026
नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

नीट पेपर लीक के बाद बड़ा फैसला, फीस वापस; अगली बार ऑनलाइन परीक्षा

May 15, 2026
एयर इंडिया

एयर इंडिया को 26 हजार 700 करोड़ रुपये का भारी घाटा

May 15, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम में ₹3 की बढ़ोतरी, आम जनता पर महंगाई का असर बढ़ा

May 15, 2026
भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

भारत का ‘काल भैरव’ एआई युद्ध विमान: रक्षा तकनीक में नई क्रांति की तैयारी

May 15, 2026
ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत पीएम मोदी ने बहुपक्षीयता और आर्थिक मजबूती पर दिया जोर

May 15, 2026
ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

ट्रंप बोले—चीन के साथ संबंध “बेहतर और मजबूत” होंगे

May 15, 2026
अमेरिका बोला – पाकिस्तान से रिश्ते भारत की कीमत पर नहीं होंगे

ताइवान विवाद: अमेरिका का स्पष्ट संदेश, नीति में कोई परिवर्तन नहीं

May 15, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, May 15, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

जब 40 विधायकों के साथ शरद पवार ने की थी बगावत

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
शरद पवार के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में लगी इस्तीफों की झड़ी

File Photo

महाराष्ट्र में रविवार को हुए सियासी ड्रामे में एनसीपी नेता अजित पवार ने शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित पवार के इस कदम को एनसीपी मुखिया शरद पवार ने धोखा बताया। जब शरद पवार अपने भतीजे के इस कदम को धोखा बता रहे थे तो साल 1978 की एक घटना याद आ रही थी। यह घटना महाराष्ट्र की सियासत में ही हुई थी और इसके मुख्य किरदार थे शरद पवार। दिलचस्प बात यह है कि तब शरद पवार को धोखेबाज कहा गया था। आखिर क्या थी महाराष्ट्र की राजनीति में 1978 में घटी वह घटना…

यह था मामला
साल 1978 में शरद पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने थे। तब उनकी उम्र मात्र 38 साल थी। मुख्यमंत्री का यह पद हासिल करने के लिए शरद पवार ने जबर्दस्त ढंग से तोड़फोड़ की थी। असल में इमरजेंसी के बाद कांग्रेस की हालत पतली थी। कांग्रेस के दो गुट बन चुके थे। इनमें से एक था रेड्डी कांग्रेस, जिसे शंकरराव चव्हाण और ब्रह्मानंद रेड्डी ने मिलकर बनाया था। शरद पवार भी इसी पार्टी का हिस्सा थे। दूसरी तरफ थी इंदिरा कांग्रेस जिसमें नाशिकराव तिरपुडे जैसे नेता थे। 1978 में जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए तो दोनों गुटों ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। इसमें रेड्डी कांग्रेस को 69 और इंदिरा कांग्रेस के 62 सीटें मिली थीं, जबकि 99 सीटों के साथ जनता पार्टी सबसे आगे थी।

ऐसे बनाई थी सरकार
जनता पार्टी को रोकने के लिए कांग्रेस नेताओं ने योजना बनाई और दिल्ली पहुंच गए। यहां पीएम इंदिरा गांधी की सहमति से रेड्डी कांग्रेस और इंदिरा कांग्रेस की सरकार बनाने पर बात बनी। नई सरकार ने 7 मार्च 1978 को शपथ ली और वसंतदादा पाटिल सीएम बने। सरकार बन तो गई, लेकिन इंदिरा कांग्रेस के नाशिकराव, जो कि डिप्टी सीएम भी थे, लगातार अड़ंगेबाजी कर रहे थे। शरद पवार इस सरकार में उद्योग मंत्री थे और उन्हें नाशिकराव का रवैया बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था। बाद में उन्होंने 40 विधायकों के साथ सरकार से अलग होने का फैसला किया और सुशील कुमार शिंदे समेत कई मंत्रियों के साथ चले गए। पवार के इस कदम से वसंतदादा पाटिल की सरकार अल्पमत में आ गई और चार महीने में ही सरकार गिर गई। सियासी जगत में पवार के इस कदम को वसंतदादा के लिए धोखा माना गया।

मात्र 18 महीने रहे सीएम
वसंतदादा पाटिल की सरकार से अलग होने के बाद शरद पवार ने समाजवादी कांग्रेस नाम से नई पार्टी बनाई। इसमें जनता पार्टी, कम्युनिस्ट पार्टी और शेतकरी कामगार पक्ष को मिलाकर शरद पवार ने गठबंधन बनाया जिसका नाम रखा, प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक फ्रंट। तब मात्र 38 साल की उम्र में सीएम पद की शपथ लेकर शरद पवार भारत के सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि पवार की सरकार महज 18 महीने चल पाई थी। इंदिरा गांधी के दोबारा प्रधानमंत्री बनते ही शरद पवार की उलटी गिनती शुरू हो गई थी और 17 फरवरी 1980 को उनकी सरकार बर्खास्त कर दी गई।

Previous Post

160 रुपये किलो हुईं टमाटर की कीमतें, दूसरी सब्जियों ने भी बिगड़ा बजट

Next Post

जीएसटी में पंजीकृत हैं 12 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियां, बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर पता लगाएंगे अधिकारी

Next Post
बदल सकता है GST स्लैब:5% के टैक्स स्लैब को खत्म कर सकती है काउंसिल

जीएसटी में पंजीकृत हैं 12 हजार से ज्यादा फर्जी कंपनियां, बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर पता लगाएंगे अधिकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • BAN से हार के बाद पाकिस्तान को ICC ने दी सजा, मैच फीस के साथ कट गए इतने अंक
  • नमाज पर रोक, मां सरस्वती की प्रतिमा; भोजशाला पर HC के फैसले की 5 बड़ी बातें
  • खत्म होगा LPG संकट? भारत और यूएई में हो गई बड़ी डील; PM ने ईरानी हमलों की निंदा की
  • सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कुलदीप सेंगर को राहत देने वाला आदेश रद्द
  • अंतिम तैयारी में जुटे प्रतिभागी, राजस्थान टैलेंट उत्सव का महा फिनाले निकट
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In