नई दिल्ली: बेंगलुरु के लोग जाम की समस्या से त्रस्त हैं। इस शहर में ट्रैफिक जाम के कारण 10 किलोमीटर की दूरी तय तय करने में औसतन 29 मिनट 10 सेकंड का समय लगा। वर्ष 2022 में सिटी सेंटर श्रेणी में दुनिया में सबसे ज्यादा जाम लगने वाले शहरों की सूची ट्रैफिक इंडेक्स में बेंगलुरु दूसरे स्थान पर रहा। इसके आंकड़े डच लोकेशन टेक्नोलाजी स्पेशलिस्ट टॉमटॉम ने प्रकाशित किए हैं।
रिपोर्ट में लंदन को सबसे अधिक ट्रैफिक वाला शहर बताया गया है। लंदन में 10 किमी की दूरी तय करने में 36 मिनट और 20 सेकंड लगे। आयरलैंड का डबलिन तीसरा सबसे भीड़-भाड़ वाला शहर रहा। सूची में दिल्ली का स्थान 34वां रहा जबकि मुंबई शहर 47वें स्थान पर रहा। सिटी सेंटर श्रेणी में शहर के सबसे व्यस्त हिस्से को कवर करते हुए पांच किलोमीटर क्षेत्र को कवर किया जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2022 में बेंगलुरु शहर में सबसे व्यस्त ट्रैफिक वाला दिन 15 अक्टूबर था। उस दिन, सिटी सेंटर में 10 किलोमीटर ड्राइव करने के लिए औसत यात्रा समय 33 मिनट 50 सेकंड था। टामटाम ट्रैफिक इंडेक्स ने छह महाद्वीपों के 56 देशों में 389 शहरों से डाटा जुटाया।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

