अमृतसर: श्री हरिमंदिर साहिब के पास बुधवार की आधी रात को फिर एक जोरदार धमाका हुआ है। धमाके का यह स्थान पहले स्थान से बिल्कुल अलग है। यह धमाका पहले घटनास्थल से लगभग 1:45 किलोमीटर की दूरी पर है। यह धमाका गलियारा साइड स्थित श्री गुरु रामदास सराय के पास रात 12:45 के करीब हुआ। घटना के बारे में पता चलते ही पुलिस अधिकारी मौका ए वारदात पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से धमाके के अवशेष जुटाने शुरू कर दिए हैं घटनास्थल को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को वहां तक जाने की अनुमति नहीं है।
घटनास्थल पर पहुंचे श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर विक्रम सिंह ने बताया कि यह धमाका इस बार गलियारे में हुआ है। धमाका होने से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन इससे लोगों में काफी दहशत है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

