रोहतक। हरियाणा में 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक जय तीरथ दहिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के साथ ही उन्होंने पार्टी पर कई आरोप भी लगाए हैं। जय तीरथ ने पार्टी पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है। 2009 और 2014 में विधायक रह चुके दहिया को आगामी चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया गया। उनकी जगह पार्टी ने जय भगवान अंतिल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
अनदेखी किए जाने पर निराशा जताते हुए जय तीरथ ने कहा, “एक मजबूत दावेदार होने के बावजूद पार्टी ने मुझे टिकट न देकर अपमानित किया है।” उन्होंने आगे कहा, “इसीलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। यह सच है कि मैं भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थन के कारण विधायक बना था।”
जय तीरथ ने आरोप लगाया है कि विधानसभा चुनावों में टिकट देने में धांधली हुई है। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इससे पार्टी की छवि को नुकसान होगा। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी रहे जय तीरथ दहिया करीब तीन दशकों तक सोनीपत में वकील रह चुके हैं। वह पहले बार 2009 के विधानसभा चुनाव में राई विधानसभा सीट से जीते थे। इसके बाद 2014 में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी जब उन्होंने इनेलो के इंद्रजीत को सिर्फ तीन वोटों से हराया था।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

