• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
पटना में विपक्ष जोड़ते रहे शरद पवार, मुंबई में टूटा परिवार

पटना में विपक्ष जोड़ते रहे शरद पवार, मुंबई में टूटा परिवार

July 3, 2023
सिंधु जल संधि पर फिर आमने-सामने भारत–पाकिस्तान

पाकिस्तान का यूएन में सिंधु जल संधि पर कदम ‘कूटनीतिक नाटक’ करार, भारत ने किया खारिज

May 10, 2026
‘मेरी मां पर जानबूझकर चलाई गई कार’—शहजाद पूनावाला का आरोप

चुनाव चोरी के आरोपों पर घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा

May 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी

केदार जाधव बोले: वैभव सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, लेकिन सचिन से तुलना नहीं

May 10, 2026
भारत में पेशेवर बास्केटबॉल के विस्तार की तैयारी, आईबीएल पर फोकस

भारत में पेशेवर बास्केटबॉल के विस्तार की तैयारी, आईबीएल पर फोकस

May 10, 2026
एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच

May 10, 2026
कल्कि 2898 AD में प्रभास का दोस्त होगा यह रोबोट, नए टीजर के साथ हुई लॉन्चिंग

‘कल्कि 2898 एडी’ पार्ट-2: रिलीज दिसंबर 2027 को लक्ष्य, निर्माण कार्य तेज़

May 10, 2026
सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

सिर्फ ₹436 में बड़ा जीवन बीमा कवर, सरकार की योजना को समझिए

May 10, 2026
जेप्टो

सेबी की मंजूरी के बाद ज़ेप्टो के आईपीओ का रास्ता साफ

May 10, 2026
रूखे और बेजान बालों के लिए घरेलू उपाय: दही वाला हर्बल हेयर मास्क

रूखे और बेजान बालों के लिए घरेलू उपाय: दही वाला हर्बल हेयर मास्क

May 10, 2026
आदिति: अनंत आकाश की वह मौन शक्ति, जहाँ से देवत्व जन्म लेता है

आदिति: अनंत आकाश की वह मौन शक्ति, जहाँ से देवत्व जन्म लेता है

May 10, 2026
10 जनवरी 2026 : आज का राशिफल

आज का राशिफल – 10 मई 2026

May 10, 2026

Migliori siti casino non AAMS: cosa sapere

May 9, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, May 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

पटना में विपक्ष जोड़ते रहे शरद पवार, मुंबई में टूटा परिवार

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 3, 2023
in ओपिनियन, महाराष्ट्र
Reading Time: 1 min read
A A
0
पटना में विपक्ष जोड़ते रहे शरद पवार, मुंबई में टूटा परिवार

भारतीय राजनीति के माहिर खिलाड़ी कहे जाने वाले शरद पवार रविवार को अपने ही भतीजे अजित पवार की चाल में फंसते नजर आए। अजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में बगावत कर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार के साथ चल दिए। इतना ही नहीं उनके साथ करीब 40 विधायकों का समर्थन होने का भी दावा किया जा रहा है। सवाल है कि NCP में थमते नजर आ रहे बवाल में अचानक यह उबाल कैसे आया। खबरें हैं कि अजित लंबे समय से इसकी पटकथा लिख रहे थे।

कहां पड़ा बगावत का बीज
राजनीतिक जानकार मानते हैं कि रविवार का सियासी नजारा 10 जून को NCP में हुए फेरबदल का नतीजा था। उस दौरान सीनियर पवार ने बेटी सुप्रिया सुले और वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया था। खास बात है कि NCP में दूसरे नंबर के नेता कहे जाने वाले अजित के लिए पवार ने कोई भूमिका तय नहीं की थी। हालांकि, तब अजित राज्य में विपक्ष के नेता थे।

एनसीपी के 25वें स्थापना दिवस पर अजित ने संकेत दिए कि वह नेता प्रतिपक्ष का पद छोड़ना चाहते हैं। साथ ही पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनना चाहते हैं, लेकिन तब शरद पवार ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पवार के करीबी कहे जाने वाले जयंत पाटिल यह पद संभाल रहे थे। इससे पहले भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजित एनसीपी को महाविकास अघाड़ी के बजाए भारतीय जनता पार्टी के साथ ले जाना चाहते हैं।

ऐसे लिखी गई स्क्रिप्ट
अजित के एनडीए को समर्थन देने की कहानी महाराष्ट्र तक ही सीमित नहीं है। कहा जा रहा है कि उन्होंने 20 जून को गुजरात के अहमदाबाद में भाजपा के एक बड़े नेता से मुलाकात की थी। इसके बाद 29 जुलाई को सीएम शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राजधानी दिल्ली का रुख किया था। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी इस फेरबदल का बड़ा किरदार माना जा रहा है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तब शिंदे और फडणवीस ने शाह से मुलाकात की थी। बैठक में अजित और एनसीपी को लेकर बड़ी चर्चा की गई थी और शिंदे और फडणवीस को पूरी प्लानिंग के बारे में बताया गया था। अंत में 2 जुलाई को इस पूरी योजना को अमल में लाया गया और अजित चार सालों में तीसरी बार महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम बने।

वहां विपक्ष को जोड़ रहे थे पवार, यहां संकट में आ गया परिवार!
23 जून को बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी एकता को लेकर बड़ी बैठक हुई थी, जिसमें राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी समेत 15 विपक्षी दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। बैठक में सीनियर पवार भी बेटी सुले के साथ पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि जिस वक्त पवार पटना में थे, तब अजित ने भाजपा के साथ संपर्क साधकर एनसीपी में फूट की योजना तैयार कर ली थी।

Previous Post

एमपी में श्रद्धा हत्याकांड जैसी वारदात; पति ने पत्नी का कत्ल कर फ्रीजर में छिपाई लाश

Next Post

अरुण गोविल नहीं थे रामायण के लिए पहली पसंद, ऑडिशन में कर दिया था रामानंद सागर ने रिजेक्ट

Next Post
अरुण गोविल नहीं थे रामायण के लिए पहली पसंद, ऑडिशन में कर दिया था रामानंद सागर ने रिजेक्ट

अरुण गोविल नहीं थे रामायण के लिए पहली पसंद, ऑडिशन में कर दिया था रामानंद सागर ने रिजेक्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पाकिस्तान का यूएन में सिंधु जल संधि पर कदम ‘कूटनीतिक नाटक’ करार, भारत ने किया खारिज
  • चुनाव चोरी के आरोपों पर घमासान, बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरा
  • केदार जाधव बोले: वैभव सूर्यवंशी स्पेशल टैलेंट, लेकिन सचिन से तुलना नहीं
  • भारत में पेशेवर बास्केटबॉल के विस्तार की तैयारी, आईबीएल पर फोकस
  • एक ही घर, अलग निजी दुनिया: नीतू कपूर ने साझा की पारिवारिक सोच
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In