• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
UCC को लालकिले से सेकुलर संहिता क्यों बोले PM नरेंद्र मोदी, खास है मकसद

UCC को लालकिले से सेकुलर संहिता क्यों बोले PM नरेंद्र मोदी, खास है मकसद

August 15, 2024
बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य

June 17, 2026
संपत्ति और आजीविका का अधिकार सर्वोपरि: NH-29 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा

June 17, 2026
सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं

June 17, 2026
मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान

June 17, 2026
भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता

June 17, 2026
जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

जी-7 में ट्रंप का बड़ा बयान: अमेरिका के बिना इज़राइल का अस्तित्व मुश्किल था

June 17, 2026
पीओके हिंसा की आग में झुलसा, झड़पों में सात की मौत

पीओजेके में हालात चिंताजनक, भारत से हस्तक्षेप की अपील

June 17, 2026
वडोदरा में रमजान में अलग स्कूल टाइमिंग: विवाद उठा

भीषण गर्मी के चलते यूपी के प्राथमिक विद्यालय 24 जून तक बंद, नया आदेश जारी

June 17, 2026
हुमायूं

‘ममता चाहें तो मैं इस्तीफा दे दूं’, हुमायूं कबीर के प्रस्ताव से बंगाल में चर्चा तेज

June 17, 2026
राहुल गांधी का आरोप: अमेरिका के दबाव में मोदी ने किसान विरोधी ट्रेड डील की मंजूरी

सरकार पर राहुल गांधी का प्रहार: ‘यह लाखों सपनों पर चोट है’

June 17, 2026
पाकिस्तान पर भारत का अब तक का सबसे बड़ा विश्व कप प्रहार

शानदार जीत से आगाज, अब नीदरलैंड्स से भिड़ेगी भारतीय टीम

June 17, 2026
अर्शदीप को बाहर रखने पर भड़के आर. अश्विन, टीम मैनेजमेंट पर उठाए सवाल

डंबुला ड्रामे पर अश्विन की दो टूक, दबाव में बिखर गया भारत ए

June 17, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 17, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home देश

UCC को लालकिले से सेकुलर संहिता क्यों बोले PM नरेंद्र मोदी, खास है मकसद

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 15, 2024
in देश, मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
A A
0
UCC को लालकिले से सेकुलर संहिता क्यों बोले PM नरेंद्र मोदी, खास है मकसद

पीएम नरेंद्र मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित करते हुए समान नागरिक संहिता की वकालत की। उन्होंने भाजपा के कोर मुद्दों में से एक यूसीसी पर बात करते हुए कहा कि अब देश को इसकी जरूरत है। लेकिन यहां एक अलग बात यह थी कि इसका नया नामकरण करते हुए उन्होंने इसे सेकुलर कोड बताया। पीएम मोदी ने उच्चतम न्यायालय के आदेशों का उल्लेख किया तथा इस विषय पर देश में गंभीर चर्चा की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने कहा, ‘देश का एक बहुत बड़ा वर्ग मानता है कि जिस नागरिक संहिता को लेकर हम लोग जी रहे हैं, वह सचमुच में साम्प्रदायिक और भेदभाव करने वाली संहिता है। मैं चाहता हूं कि इस पर देश में गंभीर चर्चा हो और हर कोई अपने विचार लेकर आए।’

उन्होंने कहा, ‘जो कानून धर्म के आधार पर देश को बांटते हैं, ऊंच-नीच का कारण बन जाते हैं। उन कानूनों का आधुनिक समाज में कोई स्थान नहीं हो सकता। अब देश की मांग है कि देश में धर्मनिरपेक्ष नागरिक संहिता हो।’ अब सवाल यह है कि जिस समान नागरिक संहिता को लेकर भाजपा आक्रामक रही है और उत्तराखंड समेत कई राज्यों की सरकारें इस पर आगे बढ़ चुकी हैं, उसे पीएम मोदी ने नया नाम क्यों दिया।

जानकार मानते हैं कि नई शब्दावली के जरिए पीएम मोदी ने विपक्ष को एक्सपोज करने की कोशिश की है। अकसर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, एनसीपी जैसे तमाम विपक्षी दल देश में सेकुलरिज्म की बात करते हैं। ऐसे में समान नागरिक संहिता को सेकुलर संहिता बताते हुए पीएम मोदी ने यही चोट करने की कोशिश की है कि सेकुलरिज्म की बात करने वाले इस पर चुप क्यों हैं। खासतौर पर सांप्रदायिकता और सेकुलरिज्म की बहस को भी उन्होंने नया मोड़ दिया है। विपक्ष आरोप लगाता रहा है कि एक वर्ग को टारगेट करने के लिए भाजपा इस मुद्दे को उठाती रही है। ऐसे में भाजपा ने यूसीसी का नामकरण ही जब सेकुलर संहिता कर दिया है तो फिर विपक्ष को ऐसा कहने में भी मुश्किल होगी।

दो कोर मुद्दे पूरे, अब तीसरे पर क्यों है भाजपा का फोकस

गौरतलब है कि भाजपा के लिए तीन कोर मुद्दे रहे हैं। पहला राम मंदिर, दूसरा आर्टिकल 370 और तीसरा समान नागरिक संहिता। भाजपा ने केंद्र में 10 साल के अपने शासन में राम मंदिर और आर्टिकल 370 के एजेंडे को पूरा कर लिया है। भले ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, लेकिन उसका श्रेय लेने में भाजपा पीछे नहीं हटती है। अब समान नागरिक संहिता के मसले पर भाजपा आगे बढ़ना चाहती है। उसे लगता है कि इससे एक तरफ उसका कोर वोटर लामंबद होगा तो वहीं मुस्लिमों के रिएक्शन से ध्रुवीकरण भी होगा। अब जब पीएम मोदी ने लाल किले से ही इस मुद्दे को उठा दिया है तो साफ है कि भाजपा इस मुद्दे पर और आक्रामक होकर उतरेगी।

Tags: नरेंद्र मोदी
Previous Post

तेरापंथ समाज के लिए गौरव के समान है महासभा जैसी महारथि संस्था : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण

Next Post

लाल किले से ‘सेकुलर कोड’ की गूंज: पीएम मोदी का यूसीसी पर नया दृष्टिकोण

Next Post
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी: देश में बढ़ेंगी 75000 सीटें, पीएम मोदी का ऐलान

लाल किले से 'सेकुलर कोड' की गूंज: पीएम मोदी का यूसीसी पर नया दृष्टिकोण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • बांग्लादेश में राम प्रतिमा पर विवाद, हिंदू समुदाय ने रोका निर्माण कार्य
  • वर्दी के दाग पर अदालत की चोट, दो बीएसएफ जवानों को 42-42 वर्ष की सजा
  • सीमा से 50 किलोमीटर दूर चीन का विशाल बांध, भारत की नजरें टिकीं
  • मानव तस्करी और अवैध प्रवासन के खिलाफ जी-7 का संयुक्त अभियान
  • भारतीय नाविकों की मौत पर जी-7 में बोले मोदी, समुद्री सुरक्षा पर जताई चिंता
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In