• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उदयपुर हिंसा मामले में सरकार का ऐक्शन

उदयपुर हिंसा मामले में सरकार का ऐक्शन

August 17, 2024
एसआईआर प्रक्रिया के बीच उत्तर 24 परगना में बुजुर्ग की मौत

कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल

June 10, 2026
हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर

June 10, 2026
दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

June 10, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव

June 10, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग

June 10, 2026
जल संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने अमेरिका पर साधा निशाना

“अब कोई हमला अनुत्तरित नहीं रहेगा”: ईरान की चेतावनी

June 10, 2026
पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

पीओके में उबाल: महंगाई विरोधी आंदोलन बना व्यापक जनविद्रोह

June 10, 2026
ईरान संघर्ष के एक महीने बाद: ट्रंप को कम फायदा, ज्यादा नुकसान

होरमुज़ में फिर युद्ध के बादल, अमेरिका ने ईरान पर की सैन्य कार्रवाई

June 10, 2026
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले— संकट में भी कांग्रेस कर रही राजनीति

निडर होकर फैसले लें, परिणाम दें: अधिकारियों को प्रधानमंत्री का संदेश

June 10, 2026
निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता चर्चा में, हलफनामे ने खोले तथ्य

निशांत कुमार की शैक्षणिक योग्यता चर्चा में, हलफनामे ने खोले तथ्य

June 10, 2026
भारत AI सुपरपावर बनने की राह पर: पीएम मोदी ने AI-इंडिया इम्पैक्ट समिट में रणनीति साझा की

फ्रांस और स्लोवाकिया के साथ संबंधों को नई दिशा देंगे पीएम मोदी

June 10, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

सीमा प्रबंधन और सुरक्षा पर भारत-बांग्लादेश के बीच उच्चस्तरीय वार्ता

June 10, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, June 10, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home राज्य-शहर राजस्थान

उदयपुर हिंसा मामले में सरकार का ऐक्शन

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर; बिजली कनेक्शन भी काटा

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 17, 2024
in राजस्थान
Reading Time: 1 min read
A A
0
उदयपुर हिंसा मामले में सरकार का ऐक्शन

उदयपुर:राजस्थान के उदयपुर के स्कूल में चाकूबाजी की घटना के बाद आरोपी छात्र के अवैध घर पर नगर निगम ने बुलडोजर चला दिया है। इससे पहले घर को खाली कराया गया और घर का बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया। यह कार्रवाई वन विभाग के उस नोटिस पर की गई है जिसमें दावा किया गया है कि आरोपी का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ है। वन विभाग की ओर से आरोपी को अतिक्रमण हटाने की वॉर्निंग दी गई थी।

वन विभाग की टीम आरोपी छात्र के घर पहुंची। जहां अवैध निर्माण के चलते विभाग ने आरोपी छात्र के घर पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। गौरतलब है कि घटना की जांच करते वक्त पाया गया है कि आरोपी पक्ष का मकान वन विभाग की जमीन पर बना हुआ था। जिसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद विभाग की ओर से आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर अतिक्रमण हटाने को कहा है।

बताया जाता है कि उदयपुर नगर निगम के अधिकारी शनिवार दोपहर ही अपनी पूरी टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंच गए। सबसे पहले उन्होंने हमलावर छात्र के मकान का बिजली कनेक्शन काट दिया। इसके बाद कम से कम समय में मकान को खाली करवाया गया। अधिकारियों ने जैसे ही सुनिश्चित किया की मकान में कोई नहीं है, वैसे ही दो जेसीबी ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और लोग इस नजारे को देखते रहे।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार सुबह सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा के दो छात्रों के बीच झगड़े के बाद एक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। जिसके चलते शहर में माहौल तनावपूर्ण हो गया। हिंसा भड़कने के बाद जिले में धारा 163 लागू कर दी गई। इंटरनेट बंद करने के अलावा 17 अगस्त 2024 से अगले आदेश तक कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का ऐलान किया गया है।

दूसरी तरफ उदयपुर में दो स्कूली छात्रों के बीच हुए विवाद में चाकू बाजी की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए विद्यार्थियों द्वारा स्कूल में किसी भी प्रकार की नुकीली चीज चाकू, कैंची या अन्य धारदार हथियार जैसी लाने को लेकर प्रतिबंध लगाया है। वहीं संस्था प्रधान को इस आदेश को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा स्कूल के शिक्षकों को नियमित रूप से रेंडम तरीके से विद्यार्थियों के बैग और अन्य सामान की जांच करने के भी निर्देश दिए हैं।

Previous Post

बिहार में अपराध बढ़ते हुए: तेजस्वी यादव ने सरकार पर हमला किया

Next Post

जम्मू-कश्मीर चुनाव: डल झील में तैरते मतदान केंद्र और एलओसी पर विशेष पोलिंग बूथ

Next Post
जम्मू-कश्मीर चुनाव: डल झील में तैरते मतदान केंद्र

जम्मू-कश्मीर चुनाव: डल झील में तैरते मतदान केंद्र और एलओसी पर विशेष पोलिंग बूथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • कोटा अस्पताल त्रासदी : जांच में सामने आया इंजेक्शन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल
  • हार्दिक पांड्या चोटिल, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर
  • दूषित पानी की जांच में पोलियो के संकेत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • तेल बाजार में हलचल, पेट्रोल-डीजल कीमतों पर दबाव
  • देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में अंतर, शहरों के अनुसार दरें अलग-अलग
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In