• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उम्र के हिसाब से रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका

उम्र के हिसाब से रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका

August 9, 2024
विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन

June 20, 2026
बंगाल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ममता के भरोसेमंद हुए अलग

ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित

June 20, 2026
311 रनों के लक्ष्य का शानदार पीछा, भारत ने सात विकेट से सेमीफाइनल जीता

भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित

June 20, 2026
उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

June 20, 2026
बिहार में PM किसान के साथ-साथ कर्पूरी सम्मान निधि, अब 6000 के बदले 9000 मिलेंगे

किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी

June 20, 2026
जेडी वेंस

ईरान समझौते पर पाकिस्तान की किरकिरी, अमेरिका का करारा प्रहार; क्या बोले जेडी वेंस

June 20, 2026
अयोध्या के राम मंदिर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में जांच तेज, नौ पेन ड्राइव में सुरक्षित किए गए सबूत

June 20, 2026
शशि थरूर

थरूर की तारीफ से गरमाई सियासत, भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

June 20, 2026
दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

दोहरे विस्फोट से कांपा बन्नू, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

June 20, 2026
बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

बांग्लादेश में धार्मिक विवाद गहराया, हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

June 20, 2026
होली-दीवाली पर राशन कार्ड धारकों को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर

रसोई गैस उपभोक्ताओं को राहत, कीमतें यथावत

June 20, 2026
खान सर को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कठोर कार्रवाई पर रोक

खान सर को फिलहाल गिरफ्तारी से राहत, अगली सुनवाई तक रोक बरकरार

June 20, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sunday, June 21, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home जीवंत

उम्र के हिसाब से रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
August 9, 2024
in जीवंत
Reading Time: 1 min read
A A
0
उम्र के हिसाब से रोजाना कितने बादाम खाने चाहिए? जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका

Image Courtesy: Google

बढ़ते बच्चों के दिमागी विकास की हो बात या फिर परिवार के हर सदस्य की सेहत का रखना हो ख्याल, घर के बड़े-बुजुर्ग रोजाना कुछ बादाम नाश्ते में भिगोकर खाने की सलाह देते हैं। बादाम में बाकी मेवों की तुलना में सबसे ज्यादा पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बादाम का नियमित सेवन शरीर में विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, सेलेनियम, कॉपर, नियासिन, आयरन और मैग्नीशियम की कमी को पूरा करता है। सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद क्या आप जानते हैं, बादाम की तासीर गर्म होने की वजह से अगर इसका सेवन सही तरीके से ना किया जाए तो यह फायदे की जगह आपको नुकसान तक पहुंचा सकता है।

बता दें, शारीरिक जरूरत से कम बादाम खाने पर व्यक्ति को उसका फायदा पूरी तरह नहीं मिल पाता है। जबकि अगर व्यक्ति जरूरत से ज्यादा बादाम खाता है तो उसे उसके साइड इफेक्ट झेलने पड़ सकते हैं। ऐसे में बादाम का सेवन करने से पहले हर व्यक्ति को अपनी उम्र के हिसाब से उसकी सही मात्रा का पता होना बेहद जरूरी हो जाता है।

वयस्क व्यक्ति को रोज कितने बादाम खाने चाहिए?

कई स्वास्थ्य रिपोर्ट एक वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन लगभग 30 ग्राम, यानी लगभग 23 बादाम खाने की सलाह देती हैं। बादाम की इतनी मात्रा एक वयस्क व्यक्ति के शरीर को जरूरी सभी पोषक तत्वों की मात्रा पूरी करवाने के लिए काफी होती है। वयस्क व्यक्ति के लिए इतनी मात्रा में बादाम का सेवन नुकसान नहीं पहुंचाता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ-

विशेषज्ञों की मानें तो भारत जैसे गर्म देश में रोजाना एक व्यक्ति को 4-5 भिगोए हुए बादाम से ज्यादा नहीं खाने चाहिए। नियमित रूप से बादाम का सेवन हृदय, मस्तिष्क विकार, त्वचा और हेयर हेल्थ, मधुमेह, खांसी, सांस-संबंधी समस्या और एनीमिया में फायदा देता है। वहीं अगर बादाम का सेवन ज्यादा कर लिया जाए तो यह कब्ज, त्वचा रोग, अत्यधिक पसीना आने का कारण भी बनने लगता है।

वेट लॉस में भी करता है मदद-

एक स्टडी में यह पाया गया कि जो लोग बादाम का सेवन नहीं करते हैं उनकी तुलना में बादाम खाने वाले लोगों का वेट लॉस जल्दी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बादाम में मोनोसेचुरेटेड फैट, प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। जो पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखताी है। बादाम में मौजूद मोनोसेचुरेटेड जैसे हेल्दी फैट दिल की सेहत का ध्यान रखकर कोलेस्‍ट्रोल के स्‍तर को कम करने में मदद करते हैं। जबकि बादाम में मौजूद प्रोटीन मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मदद करता है। जो आपके हेल्दी वेट को बनाए रखने में मदद करता है।

बच्चों के लिए कितने बादाम-

करीब 10 बादाम बच्‍चों के लिए काफी होते हैं। बच्चों को रोजाना 10 बादाम भिगोकर खिलाने से बच्‍चों को प्रोटीन की पर्याप्‍त मात्रा मिल सकती है।

क्या है बादाम खाने की सही तरीका-

सेहत के लिए बादाम के पूरे फायदे लेने के लिए आपको उसे खाने का सही तरीका जरूर पता होना चाहिए। बता दे, आप बादाम को कच्चा भी खा सकते हैं। यह बादाम खाने का सबसे आसान और हेल्दी तरीका है। कच्चे बादाम में प्राकृतिक तेल और पोषक तत्व संरक्षित रहते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचा सकते हैं।

हालांकि ज्यादातर लोग बादाम खाने के लिए यह दूसरा तरीका ज्यादा पसंद करते हैं। इस तरीके में बादाम को रात भर भिगोकर रखने के बाद अगली सुबह खाया जाता है। बादाम खाने के इस तरीके से बादाम जल्दी तो पचते ही है, साथ ही उनमें पौष्टिक तत्वों की उपलब्धता भी बढ़ सकती है।

Previous Post

“मोहम्मद यूनुस ने बांग्लादेश अंतरिम सरकार के प्रमुख के रूप में शपथ ली”

Next Post

तरबूजे का एक टुकड़ा बढ़ा देगा स्किन की चमक

Next Post
तरबूजे का एक टुकड़ा बढ़ा देगा स्किन की चमक

तरबूजे का एक टुकड़ा बढ़ा देगा स्किन की चमक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • विनय से विकास तक: मानसरोवर में मुनि श्री तत्त्व रुचि एवं मुनि संभव कुमार जी का प्रवचन
  • ममता बनर्जी की पार्टी के खातों पर रोक, 440 करोड़ रुपये की राशि प्रभावित
  • भारत का क्लीन स्वीप, तीसरे वनडे में अफगानिस्तान 9 विकेट से पराजित
  • उपलब्धि अथवा क्षमता का न हो दुरुपयोग : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
  • किसानों को बड़ी राहत, पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In