• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ ही लड़ा था चुनाव

उमर, ममता और अखिलेश: क्या 2025 में INDI अलायंस में होगी टकराव की स्थिति?

January 1, 2025
राजीव घई

असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’

May 7, 2026
वक्फ कानून पर भारत का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारत का स्पष्ट रुख: आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं, पाकिस्तान को मिला करारा संदेश

May 7, 2026
“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

“दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश

May 7, 2026
मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला इलाका

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल

May 7, 2026
शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण

May 7, 2026
अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

अग्नि-6 से बढ़ेगी भारत की रणनीतिक ताकत, 10,000 किमी से अधिक क्षमता

May 7, 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट

सोहराबुद्दीन मामला: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 22 आरोपियों को मिली राहत को रखा कायम

May 7, 2026
लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

लगातार दूसरी बार विजय को झटका, राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन मांगा

May 7, 2026
युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

युवा क्रिकेटर अमनप्रीत सिंह गिल का निधन

May 7, 2026
जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

जन धन खातों में बढ़ी निष्क्रियता, 14.38 करोड़ खाते लंबे समय से अनुपयोगी

May 7, 2026
पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

पंजाब में ईडी की बड़ी कार्रवाई: नकदी से भरे बैग बरामद, कई ठिकानों पर छापेमारी जारी

May 7, 2026
‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती’, राष्ट्र के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी

आतंकवाद के खिलाफ भारत का कड़ा रुख: ऑपरेशन सिंदूर को पीएम मोदी ने बताया निर्णायक पल

May 7, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Thursday, May 7, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home ओपिनियन

उमर, ममता और अखिलेश: क्या 2025 में INDI अलायंस में होगी टकराव की स्थिति?

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
January 1, 2025
in ओपिनियन
Reading Time: 1 min read
A A
0
उमर अब्दुल्ला सरकार में शामिल नहीं होगी कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ ही लड़ा था चुनाव

File Photo

4 जून, 2024। इस तारीख को जब लोकसभा चुनाव का नतीजा आया तो भाजपा जीतकर भी परेशान थी कि आखिर 240 सीटों पर ही काफिला क्यों रुक गया, जबकि दावे 400 के थे और कुछ महीने पहले स्थिति अनुकूल भी लग रही थी। वहीं कांग्रेस 99 सीट लाकर हैरान थी और इसे अपने लिए उसने एक खिताब की तरह देखा। लंबे समय बाद ऐसा हुआ कि विपक्ष की सीटें करीब 230 तक चली गईं और मोदी सरकार को नीतीश और नायडू की मदद से सत्ता हासिल करनी पड़ी। यह विपक्ष के लिए उत्साह वाली बात थी और लगातार राहुल गांधी दोहरा भी रहे थे कि हमने नरेंद्र मोदी के आत्मविश्वास को हिला दिया है। भाजपा समर्थक तो इसे झटके के तौर पर ही ले रहे थे, लेकिन कुछ महीने बाद स्थिति फिर से पलट गई है।

पहले हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सत्ता फिर से पा ली, जबकि कहा जा रहा था कि किसान आंदोलन की इस जमीन पर कांग्रेस मजबूत है। वहीं जम्मू-कश्मीर में INDI अलायंस जीता तो कांग्रेस कमजोर रह गई। कश्मीर में जीरो रही और जम्मू में भी बेहद कमजोर रह गई। फिर महाराष्ट्र के नतीजों ने कांग्रेस और पूरे विपक्ष को ही करारा झटका दिया। भाजपा के लीडरशिप वाले महायुति को सत्ता वापस मिल गई है और देवेंद्र फडणवीस सीएम बन गए हैं। लेकिन इसके साथ ही INDI अलायंस में महाभारत भी शुरू हो गई है। एक तरफ कांग्रेस ने ईवीएम पर सवाल उठाए हैं तो वहीं उमर अब्दुल्ला, ममता बनर्जी और सुप्रिया सुले ने इसे खारिज किया है। इन नेताओं का कहना है कि बिना किसी ठोस सबूत के ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना ठीक नहीं है।

कांग्रेस तो बिफर ही गई और उमर अब्दुल्ला से यहां तक पूछ लिया कि आखिर मुख्यमंत्री बनने के बाद आपकी भाषा क्यों बदल गई है। यही नहीं अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को दबाव में रखने की कोशिश की है। दिल्ली में वह आम आदमी पार्टी के चुनावी मंच पर तो गए हैं, लेकिन कांग्रेस से दूरी बनाकर रखी है। आखिर यूपी में लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ लड़ने के बाद भी अखिलेश दिल्ली में AAP को इतना भाव क्यों दे रहे हैं। इसके पीछे कांग्रेस को दबाव में लाने की रणनीति मानी जा रही है। दरअसल INDI अलायंस में दरार की एक वजह यह भी है कि ममता बनर्जी ने पिछले दिनों कांग्रेस के नेतृत्व पर सवाल खड़े कर दिए थे। टीएमसी का कहना था कि ममता बनर्जी को INDI अलायंस का नेतृत्व मिल जाना चाहिए।

इस पर शरद पवार ने भी कह दिया कि ममता बनर्जी नेतृत्व की क्षमता रखती हैं। यही नहीं लालू यादव ने भी ऐसा ही जवाब दिया। साफ था कि लालू यादव बिहार में सीट बंटवारे से पहले ऐसा बोल रहे थे ताकि कांग्रेस को प्रेशर में रखा जा सके। यह तो चुनावी राजनीति की खींचतान है, लेकिन यह भी सही है कि 4 जून के बाद से अब तक गठबंधन की कोई मीटिंग नहीं है। चुनाव से पहले मुंबई, बेंगलुरु और पटना आदि में बैठकें हुई थीं, लेकिन अब किसी भी नेता का समन्वय पर जोर नहीं है। ऐसे में अगले लोकसभा चुनाव तक गठबंधन की तस्वीर क्या होगी। इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

Previous Post

अश्विनी उपाध्याय ने मनमोहन सिंह के स्मारक पर उठाए सवाल, घोटाले और तुष्टिकरण का आरोप

Next Post

लखनऊ: 8वीं के छात्र ने मां से 4 हजार रुपए न मिलने पर की आत्महत्या

Next Post
फांसी

लखनऊ: 8वीं के छात्र ने मां से 4 हजार रुपए न मिलने पर की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • असीम मुनीर की पदोन्नति पर भारत का तंज, ‘रणनीति नहीं, दिखावा’
  • भारत का स्पष्ट रुख: आतंकवाद पर कोई नरमी नहीं, पाकिस्तान को मिला करारा संदेश
  • “दीदी आप हारी नहीं हैं”— अखिलेश का ममता को राजनीतिक संदेश
  • सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या से बंगाल में सियासी भूचाल
  • शिक्षा के बाधक तत्त्वों को दूर कर करें बाहुश्रुत्य की आराधना : महातपस्वी महाश्रमण
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In