स्पोर्ट्स डेस्क:पूर्व क्रिकेटर और 2007 के टी20 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के स्टार रॉबिन उथप्पा ने अपने यू-ट्यूब पर वो किस्सा बताया है कि कैसे उनके और विराट कोहली के रिश्ते में खटास आ गई थी। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि एक इंटरव्यू के दौरान उनकी टिप्पणी से कोहली के साथ उनका रिश्ता प्रभावित हुआ था। उथप्पा ने 2019 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान विराट कोहली की कप्तानी और अंबाती रायुडू के ऊपर विजय शंकर को तरजीह दिए जाने की आलोचना की थी।
पूर्व क्रिकेटर ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी उस पुरानी टिप्पणी को लेकर सफाई दी है। उन्होंने कहा, ‘पूरी बातचीत के दौरान मेरी मंशा विराट के बारे में कुछ कहने की बिल्कुल भी नहीं थी। वह इंटरव्यू मेरे लिए था। मुझसे सवाल पूछा गया जिस पर मैंने अपनी बात कही। मैंने विराट की भावनाओं के बारे में ध्यान नहीं दिया था। अगर मुझे लगता है कि यही तथ्य है तब भी मुझे उन्हें पहले ही बताना चाहिए था कि इसे लेकर मेरी मान्य यह है और उससे मैं वह बात कहने का अधिकार रखता। उससे विराट के साथ मेरी दोस्ती प्रभावित हुई। उससे मुझे सीख मिली थी, मैंने जब उनसे इस बारे में बात की तो माना कि मुझे पहले उनसे बातचीत कर लेनी चाहिए, भले ही मेरी राय जो भी होती।’
उथप्पा ने आगे कहा, ‘मैंने विराट के साथ अपने अनुभव के बारे में बात नहीं की थी। मैंने उस पर बात की जो मेरे सबसे करीबी दोस्त ने उनके नेतृत्व में अनुभव किया था। यह उनके नेतृत्व को भी लेकर नहीं था, यह उनकी कप्तानी के स्टाइल को लेकर था। हर किसी को कप्तानी के अपने खुद के स्टाइल का अधिकार है और हर किसी को अपनी राय रखने का भी अधिकार है। मुझे महसूस हुआ कि कम से कम उनके साथ अफनी दोस्ती की खातिर मुझे उनसे पहले ही इस पर बात कर लेनी चाहिए थी, नेशनल टेलीविजन पर बात करने से पहले।’
उथप्पा ने आखिर कहा क्या था?
रॉबिन उथप्पा ने एक टीवी इंटरव्यू में विराट कोहली की कप्तानी की आलोचना की थी। दरअसल 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए उनके ककरीबी दोस्त अंबाती रायुडू स्क्वाड में जगह बनाने के लिए तगड़े दावेदार थे। वह अपने प्रदर्शन और निरंतरता की वजह से चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए फ्रंटरनर के तौर पर देखे जा रहे थे। हालांकि उन्हें जगह नहीं मिली और उनकी जगह पर विजय शंकर को चुना गया। उस इंटरव्यू में उथप्पा ने कोहली की कप्तानी और रायुडू के अलावा युवराज सिंह को भी जिस तरह से हैंडल किया गया था, उसकी खुलकर आलोचना की थी। युवराज को भी वर्ल्ड कप स्क्वाड में नहीं शामिल किया गया था और बाद में वह उसी साल बिना किसी विदाई मैच के क्रिकेट को अलविदा कह दिए थे।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
