• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
विदेशी हाथ और आपसी कलह... भाजपा ने खराब नतीजों की खोज निकालीं 7 वजहें

विदेशी हाथ और आपसी कलह… भाजपा ने खराब नतीजों की खोज निकालीं 7 वजहें

July 16, 2024
वरुण धवन की ट्रोलिंग पर करण जौहर बोले—असलियत हमेशा जीतती है

करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान

June 16, 2026
कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित

June 16, 2026
शिवसेना ने महाराष्ट्र में नकली वोटरों पर SIR की मांग की

शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा

June 16, 2026
युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका

June 16, 2026
पाकिस्तान में बैन ‘धुरंधर’ का पाइरेटेड वर्जन 50 रुपये में धड़ल्ले से बिक रहा

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”

June 16, 2026
सूडान में ड्रोन युद्ध का कहर: पांच महीनों में 1,000 से अधिक नागरिकों की मौत

सूडान का मौन नरसंहार : क्या दुनिया की चुप्पी भी अपराध नहीं?

June 16, 2026
भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, इस्लामोफोबिया के नाम पर दोहरा चेहरा उजागर

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए भारत की जोरदार पैरवी

June 16, 2026
फेड का झटका नहीं, तोहफ़ा: सोना चमका, चांदी ने तोड़े सभी रिकॉर्ड

सोना-चांदी खरीदारों को राहत, लगातार तेजी के बाद कीमतों में आई गिरावट

June 16, 2026
राहुल गांधी दोहरी नागरिकता मामले में नया मोड़, जज ने सुनवाई से किया किनारा

इंडिया गठबंधन में बढ़ी तल्खी, डीएमके ने राहुल गांधी को ठहराया जिम्मेदार

June 16, 2026
नीट यूजी 2026 परीक्षा रद्द, पेपर लीक के आरोपों के बाद एनटीए का बड़ा फैसला

नीट री-एग्जाम पर फोकस, अफवाहों पर लगाम के लिए टेलीग्राम ब्लॉक

June 16, 2026
सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बीच बोले दीपक प्रकाश – पहले भी मंत्री था, अब भी हूं

June 16, 2026
बजट से पहले पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत, एक्साइज ड्यूटी बढ़ा सकती है सरकार

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, डीजल खरीद पर 200 लीटर की सीमा लागू

June 16, 2026
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 16, 2026
  • Login
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH
No Result
View All Result
ON THE DOT
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

विदेशी हाथ और आपसी कलह… भाजपा ने खराब नतीजों की खोज निकालीं 7 वजहें

ON THE DOT TEAM by ON THE DOT TEAM
July 16, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीतिक
Reading Time: 1 min read
A A
0
विदेशी हाथ और आपसी कलह... भाजपा ने खराब नतीजों की खोज निकालीं 7 वजहें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों से कमतर रहे हैं और उसके बाद से ही पार्टी में मंथन का दौर जारी है। राज्यों में पार्टी कार्यसमिति की बैठकें कर रही है, जिनमें चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में अब तक मीटिंग्स हो चुकी हैं। इन बैठकों में कुछ दिलचस्प सवाल भी उठे हैं कि आखिर भाजपा को चुनाव में ऐसे नतीजे क्यों देखने पड़े। इन बैठकों में राज्य के नेताओं के अलावा केंद्रीय स्तर से भी नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। यूपी में तो पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मौजूद थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन समीक्षा बैठकों में 7 बातें प्रमुखता से कही जा रही हैं।

इन मीटिंगों में एक बात यह सभी ने कही कि विपक्ष की ओर से संविधान बदलने और उसके आधार पर आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाई गई। इसका असर यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिला, जहां ओबीसी और दलित वर्ग की अच्छी खासी आबादी है। उत्तर प्रदेश की मीटिंग में यह बात कही गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी ऐसी ही चर्चा हुई। वहां तो सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि इन अफवाहों के चलते नतीजे खराब आए हैं। उन्होंने माना कि एनडीए विपक्ष की ओर से फैलाई गई इन अफवाहों की काट नहीं कर सका।

आमतौर पर ऐसा आरोप कम ही मिलता है, लेकिन भाजपा की मीटिंग्स में कहा जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल था। राजस्थान में हुई समीक्षा बैठक में यह सवाल उठा था। वहां शिवराज सिंह चौहान और विनय सहस्रबुद्धे की मौजूदगी में हुई मीटिंग में कहा गया कि इन चुनावों में विदेशी हाथ था। विदेशी ताकतें चाहती हैं कि भारत से भाजपा और मोदी के शासन को खत्म कर दिया जाए। बता दें कि रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा ही संकेत दिया।

चुनाव नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को परजीवी कहा था। उनका कहना था कि कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं है, लेकिन साथी दलों की मदद से वह बढ़ी है। यही बात पार्टी के नेता अब हर राज्य में दोहरा रहे हैं। सभी समीक्षा बैठकों में एकसुर से कहा गया कि कांग्रेस के 99 तक पहुंचने की वजह गठबंधन है। यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उसे गठबंधन का फायदा मिला है और सरकार के खिलाफ जाने वाला वोट जब एकजुट हुआ तो भाजपा को नुकसान हुआ और कांग्रेस फायदा ले गई।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कितने दिन चलेगी? यह सवाल विपक्ष अकसर उठाता है, लेकिन भाजपा लगातार बोल रही है कि सहयोगी दल मजबूती से उसके साथ खड़े हैं। टीडीपी और जेडीयू की मांगों पर बजट में जोर भी दिया जा सकता है।

क्या ब्रांड मोदी पर असर पड़ा है, क्या कहते हैं नेता

क्या इन चुनाव नतीजों ने ब्रांड मोदी पर सवाल खड़े किए हैं? भाजपा में सभी नेता एकजुटता के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा कायम रहने की बात कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि पार्टी ने आत्मविश्वास, आपसी कलह की वजह से नुकसान उठाया है, लेकिन नरेंद्र मोदी का जलवा जनता के बीच पहले की तरह कायम है। महाराष्ट्र में तो देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा तक देने को कह दिया था और खराब नतीजों की जिम्मदारी भी ली थी।

योगी बोले- अतिआत्मविश्वास में आ गए हमारे लोग

अतिआत्मविश्वास के चलते हार की बात भाजपा में लगातार कही जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि हम लोग अतिआत्मविश्वास में आ गए। इसी का नतीजा है कि चुनाव नतीजों के बाद अब जो विपक्ष कहीं कोने में बैठा था, वह अब उछल रहा है।

आपसी कलह का भी जिक्र,  मुजफ्फरनगर का उदाहरण

भाजपा में आपसी कलह की बातें खूब कही जा रही हैं। समीक्षा बैठकों में भी इसका जिक्र हुआ। इसके अलावा यूपी में पिछले दिनों संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी आए थे। इस दौरान कई नेताओं ने कहा कि हमने आपसी कलह के चलते तमाम सीटें गंवा दीं। मुजफ्फरगर जैसी हाईप्रोफाइल सीट की तो खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि यहां संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच आपसी कलह के चलते नतीजा खिलाफ आया है।

Tags: Bjpभाजपा
Previous Post

आपके तो पुतिन से अच्छे रिश्ते हैं… अमेरिका की PM मोदी से फिर गुहार

Next Post

शत्रुघ्न से आशा पारेख की थी अनबन, बोलीं- प्रेस में दिया था अपमानजनक बयान

Next Post
शत्रुघ्न से आशा पारेख की थी अनबन, बोलीं- प्रेस में दिया था अपमानजनक बयान

शत्रुघ्न से आशा पारेख की थी अनबन, बोलीं- प्रेस में दिया था अपमानजनक बयान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • करण जौहर का बड़ा कदम: मलयालम सिनेमा में पहली फिल्म का ऐलान
  • कर्णप्रयाग में हिंसक झड़प: तलवारें निकलने के बाद भिड़ंत, कई लोग जख्मी; बदरीनाथ यात्रा बाधित
  • शिवसेना में हलचल तेज: संजय निरुपम के दावों ने बढ़ाया राजनीतिक पारा
  • युधवीर सिंह चोटिल, भारत ए टीम में अशोक शर्मा को मिला मौका
  • रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ पर प्रकाश पादुकोण की प्रतिक्रिया, बोले— “हिंसा थोड़ी ज्यादा है”
Stock Market Today by TradingView
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Call us: +91 98330 26960
No Result
View All Result
  • मुख्य समाचार
  • देश
    • राज्य-शहर
  • विदेश
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • जीवंत
  • ENGLISH

Copyright © 2020 ON THE DOT

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In