विजयपुरा : कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग होने की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और अचानक तकनीकी समस्या के कारण बगलकोट के खुले खेत में उतरा। विमान में सवार ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर बाल-बाल बच गए।
पुलिस और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, हादसे का शिकार विमान सेसना 172 (VT-EUC, MSN-17265717) था, जो रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड का था। यह विमान कलबुर्गी से बेलगावी जा रहा था।
विमान में रेडबर्ड एविएशन के सहायक उड़ान प्रशिक्षक कैप्टन कुणाल मल्होत्रा और प्रशिक्षु पायलट गौतम शंकर पीआर सवार थे। लैंडिंग से ठीक पहले दोनों ने सुरक्षित रूप से विमान से बाहर निकल लिया। हालांकि, उन्हें हल्की चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया।
अधिकारियों के अनुसार, यह टू-सीटर विमान बेलगावी हवाई अड्डे से लगभग 100 किमी पूर्व बगलकोट के पास फोर्स लैंडिंग करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में विमान के कई हिस्से टूट गए, लेकिन प्रशिक्षक और कैडेट की सुरक्षा बड़ी राहत देने वाली है।













मुख्य समाचार
देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत

