इंदौर: विट्ठलभाई पटेल सांस्कृतिक प्रतिष्ठान के तत्वावधान में सुप्रसिद्ध कवि एवं आचरण से परम् गांधीवादी श्री विट्ठलभाई पटेल की स्मृति में गीत गज़ल की अनूठी शाम ‘भुलाये नहीं भूलती भैया की याद’ का आयोजन शनिवार 21 मई 2022 संध्या 07 बजे रवींद्र नाट्य गृह, आर एन टी मार्ग, इंदौर में किया जाएगा।
कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा और सुश्री कोयल त्रिपाठी जी द्वारा उनकी मधुर आवाज़ में श्री विट्ठलभाई पटेल को श्रद्धा के सुमन अर्पित किये जाएंगे।
साथ ही इस वर्ष से प्रतिष्ठान द्वारा श्री जयप्रकाश चौकसे सम्मान की शुरुआत भी की जा रही है।
कार्यक्रम के संयोजक ललित अग्रवाल व् सह संयोजक सुधीर मालवीय ने इस शाम को यादगार बनाने हेतु भारी मात्रा में आंगतुकों से भागीदारी की अपील की।
श्री विट्ठलभाई एक ऐसे राजनीतिक नेता थे, जो कभी झूठ नहीं बोलते थे, समय के पाबंद थे, खंडवा में किशोर कुमार का स्मारक बनाने के लिए एक-एक रुपए की भीख मांग सकते थे और नगर निगम की उपेक्षा के खिलाफ खुद झाड़ू लेकर सफाई पर निकल सकते थे। वे ऐसे गांधीवादी थे, जिनके पीछे लोग निकल पड़ते थे । वे सत्य के हिमायती थे और उनका सत्य बेबाक व ठेठ होता था। वह बहुत सरल सहज इंसान थे। वह ऐसे नेता थे जिनका हर कोई आदर करता था।













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
