कैंपेन सॉन्ग लॉन्च किए जाने के मौके पर मौजूद पर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद करते हुए कहा कि इस प्रांगण में जो भी कार्यक्रम हुआ उसमें अब तक अरविंद केजरीवाल यहां एक कुर्सी पर हम सभी को दिखाई देते थे। वो मजबूती से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़े होते थे। आज देश के अंदर एक तानाशाह हुकूमत है जो तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल में डाल देते हैं।
संजय सिंह ने कहा, ‘केजरीवाल के नेतृत्व में हमने एक नहीं बल्कि दो-दो राज्यों में सरकार बनाई। पंजाब में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया। गोवा में साढ़े छह फीसदी वोट आए और दो विधायक जीते, गुजरात में 14 फीसदी वोट आया और पांच विधायक जीते, मध्य प्रदेश में मेयर का चुनाव जीते, उत्तर प्रदेश में कई चेयरमैन और जिला पंचायत के सदस्य, सभासद का चुनाव जीते। इसके अलावा दिल्ली के एमसीडी में जहां 15 साल से भाजपाई मौजूद थे वहां दिल्ली की जनता ने झाड़ू लगा दिया। बीजेपी दिल्ली में कभी जीत नहीं सकती इसलिए उन्होंने एक साजिश रची कि केजरीवाल को जेल में डाल दो और दिल्ली की सरकार गिरा दो और आम आदमी पार्टी को खत्म कर दो।’













देश
राज्य-शहर
विदेश
बिजनेस
मनोरंजन
जीवंत
